UPSC 2022 Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे ने कई स्टूडेंट्स और उनके परिजनों पर मुस्कान लाने का काम किया है. इसमें कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए मंजिल पाई है. इनमें से ही एक हैं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज तिवारी. सूरज एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता दर्जी का काम करते हैं. सूरज यूपीएससी परीक्षा पहले अटेम्पट में पास की है. उन्हें 917 रैंक मिली है. सूरज के नहीं हैं दोनों…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी : सांस लेने में दिक्कत के चलते दो नवजात सहित तीन की मौत
शहर के पावर हाउस रोड निवासी मदन कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सरोज पिछले कुछ दिनों से हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उपचार के दौरान रविवार की रात सरोज की मौत हो गई। पुलिस लाइन निवासी 22 वर्षीय प्रेक्षा चौहान पिछले कुछ दिन से बीमार थीं। परिजन उनका कहीं बाहर उपचार करा रहे थे। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल…
मैनपुरी : नवीन बाईपास सर्वे में रेलवे का ओवर ब्रिज भी होगा शामिल
मैनपुरी शहर में प्रस्तावित नवीन बाईपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य तेज कर दिया है। नवीन बाईपास के लिए जमीन के सर्वे के साथ रेलवे क्रॉसिंग के लिए भी सर्वे किया गया। सोमवार को रेलवे और निर्माण खंड के अधिकारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर के पास ओवर ब्रिज के लिए सर्वे किया। मैनपुरी आगरा बाईपास रोड शहर के व्यस्त मार्ग में शामिल होने के कारण अब सरकार ने नवीन बाईपास के निर्माण की तैयारियां की हैं। प्रस्तावित नवीन बाईपास के लिए निर्माण…
मैनपुरी : विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला, घर में मची चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहबांस गांव की है। गांव निवासी विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी देवी (32) निवासी…
मैनपुरी: शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले युवकों के शव, घरों में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के खरपरी गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार (30) शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह खाना खाने के बाद देर शाम घर से निकला। जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा।…
मैनपुरी : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में कार ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। वहीं तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्करपहला हादसा किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहा पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगरिया गांव निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर परचून व चाय-समोसा बेचने का…
मैनपुरी- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ दो शातिर चोर गिरफ्तार
मैनपुरी की थाना क्षेत्र पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नगदी, चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोर लिफ्ट देकर लोगों को वारदातों का शिकार बनाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पुलिस कानून व्यवस्था सही रखने के लिए गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को…
मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म कर फरार हुआ अधेड़ आरोपी:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद मैनपुरी की कुर्रा थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मासूम के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि अधेड़ आरोपी मदद करने के बहाने मासूम के घर आया था। जहां उसने मासूम से घिनौना कृत्य करते हुए वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव से जुड़ा…
मैनपुरी : डीजीपी के निर्देश पर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपराध नियंत्रण के लिए अभियान शुरू हुआ है।
डीजीपी के निर्देश पर मैनपुरी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपराध नियंत्रण के लिए अभियान शुरू हुआ है। डिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर कहां है, क्या कामकाज कर रहे हैं। इसका रिपोर्ट कार्ड अगले 72 घंटे में तैयार होगा। जो हिस्ट्रीशीटर अपराधों से तौबा कर काम पंचा करते मिलेंगे उनकी निगरानी होगी और जो संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें सलाखों के पीछे करने का अभियान चलेगा। निकाय चुनाव की खुमारी से निकल चुकी जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण के मोड में काम करने लगी है। कानून…
मैनपुरी, शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को बेहरमी से पीटा गया। घायल युवक पुलिस के पास पहुंचा।
मैनपुरी की काशीराम कालोनी में बुधवार की शाम शराब के रुपये न देने पर कुछ युवकों ने एक अनुसूचित जाति के युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले निवासी नीतेश कुमार बुधवार की शाम नगला कीरत काशीराम कालोनी से होकर गुजर रहा था। तभी रास्ते में दानेश, रहील, मन्नू, छोटे बाबू, भोला पुत्र सर्वेश, कमल ने अपने चार पांच अन्य…
मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक की चक्कर से युवक की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी करके भाग निकला। खबर पाकर परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी चालक की तलाश कर रही है। छुट्टी पर आया था घरमामला औंछा थाना क्षेत्र के ईसई गोपालपुर गांव का है। गांव निवासी श्यामराज यादव (23) नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वह छुट्टी…
मैनपुरी में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर शाम एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन भागते हुए पहुंचे। परिजन का रो-रेकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गईघटना किशनी थाना क्षेत्र की है। यहां सड़क किनारे आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता मिला।…
मैनपुरी/फर्रुखाबाद : शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा पर महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का हुआ समापन
आज तीन दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण का समापन शाक्यमुनि बुद्धविहार राजघाट संकिसा जिला फर्रुखाबाद पर हुआ . जिसमें 45-से 50 महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा मोटिवेशन एवं ध्यान के बारे में सिखाया गया. यहां अलग-अलग कई जिले से छात्राएं एवं महिलाएं एकत्रित हुये . जिसमें ट्रेनर रेड ब्रिगेड लखनऊ से वन स्टॉप सेंटर मैनपुरी एवं धम्मचारनी श्रद्धा वज्री जी मोदीनगर ,उषा विश्वकर्मा , कामिनी यादव , सविता सिंह , लक्ष्मी शाक्य एवं उनकी टीम उपस्थित रही. यहां महिलाओं को अपनी रक्षा हेतु एवं अपने मन को मजबूत करने हेतु ध्यान…
मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे उप्र में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से अखिलेश यादव ने दिखाया जनाक्रोश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेअपनेएक ट्वीट में कहा की मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे उप्र में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से जनाक्रोश है। इसका तुरंत संज्ञान लिया जाए व ऐसे करप्ट ऑफ़िसरों का केवल निलंबन न हो बल्कि इन्हें फ़ास्टट्रैक जांच कर नौकरी से बाहर किया जाए। सपा इन भ्रष्टों की नाम-फ़ोटो लिस्ट देगी। द दस्तक 24 प्रोडेक्शन चीफ – अर्पित यादव
मैनपुरी में सुहागरात के अगले दिन दुल्हन विधवा हो गई। घर में बधाई गीत गाए जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं मिटी थी कि दूल्हा की मौत हो गई। खबर सुनकर नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। तय मुहूर्त पर धूमधाम के साथ संपन्न हुई शादीघटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी…
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव प्रशासन पर जमकर बरसे। बोले- सपा कार्यकर्ता चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नाम नोट कर लें।
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले वह पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे- सपा कार्यकर्ताइसके बाद बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मतगणना के दौरान घटी घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई…
मैनपुरी : नाले में मिला लापता किसान का शव, सगे संबंधी ने लगाया हत्या का आरोप
बुधवार को लापता हुए किसान का शव गुरुवार सुबह आलीपुर खेड़ा के पास नाले में पड़ा मिला। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना को हादसा बताया है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना बिछवां के गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी किसान सुबोध कुमार लोधी भूसा खरीदने के लिए आलीपुर खेड़ा जाने की बात कहकर घर से निकले थे फिर लौटकर घर नहीं पहुंचे। देर शाम स्वजन ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। नाले में…
मैनपुरी ; सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके उसको किया घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी पर शक के चलते बृहस्पतिवार को हाथरस का रहने वाला युवक अपनी ससुराल आ पहुंचा। पहले तो उसने अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी पर हमलावर हो गया। चाकू से उसके बाल काट दिए। खुद पर भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सारी घटना बताई। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव का है। दरअसल हाथरस के नवीपुर खुर्द मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह की पहली शादी फिरोजाबाद निवासी उमा देवी के साथ हुई थी। एक बच्ची को…
मैनपुरी में कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
मैनपुरी। निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। नगर पालिका सहित दस नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर 89 तथा सभासद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।निकाय चुनाव की छह स्थानों पर 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक परिसर मैनपुरी में नगर पालिका, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की मतगणना होगी। नेशनल महाविद्यालय भोगांव में नगर पंचायत भोगांव, बेवर की, रामसिंह महाविद्यालय किशनी में नगर…
मैनपुरी:एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख ठगे, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर कन्नौज के रहने वाले युवक से 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार मामले की जांच कर रही है। कन्नौज के पूर्वा गांव निवासी राहुल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह…