मैनपुरी:टीचर्स सेल्फ केयर टीम अपने साथी दिवंगत शिक्षकों के परिवारों के लिए भगवान से कम नही

मैनपुरी, दस्तक चाणक्य, योगेश कुमार: जून माह के सहयोग में 4 शिक्षकों के परिवारों के नॉमिनी के खाते में 35 – 35 लाख जो लगभग 1 करोड़ 40 लाख की मदद मात्र 50 रुपए प्रति सदस्य से संभव हुई और अब तक १०६५ दिन में115 सहयोग लोगों का सहयोग हुआ जिसमें कुल राशि 24 करोड़ 64लाख 39 हजार भेजी गई । इस प्रकार मदद करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपको बता दें की इस टीम को 26 जुलाई 2020 में विवेकानंद आर्य प्रयागराज से जो स्वयं भी शिक्षक हैं…

पहाड़ में गश्त के दौरान नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट

गुवाहाटी में पहाड़ में गश्त के दौरान बीएसएफ के एसआई 35 फीट नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। दो दिन में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले बीएसएफ के एसआई का गुवाहाटी में हुए हादसे में निधन हो गया। वह दो दिन बात रिटायर होने वाले थे। इससे पहले वह पहाड़ियों में गश्त करते समय करीब 35 फीट नीचे गिर गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव…

मैनपुरी; मक्का के खेत में असलहा की खेती, फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मक्का के खेत में अवैध असलहा बनाए जा रहे थे। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक कारीगर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी राइफल, रिवाल्वर, दो बने तमंचा, अधबने व उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने टीम के साथ शुक्रवार की सुबह गांव अंगदपुर…

मैनपुरी : दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार रात को एक दुकानदार की सोते वक्त हत्या कर दी गई। लहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह गांव के बाहर परचून की दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार रात हाकिम सिंह अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था। अपराधियों ने एक बार फिर से मैनपुरी को दहला दिया है। एक दुकानदार की गुरुवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह सो रहा था। दुकानदार चारपाई पर सोया हुआ था, उसी वक्त…

मैनपुरी में सिपाहियों पर रुपये छीनने और धमकाने का आरोप

शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक ने दो सिपाहियों पर जबरन जेब से रुपये निकालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आशीष ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि वह एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। २४ जून की रात को वह तनख्वाह १३५०० रुपये लेकर घर जा रहा था। बस स्टैंड के पास पहुंचा। तभी एक सिपाही जो कि…

मैनपुरी : किशनी के गोकुलपुर अरसारा में बारात विदा होकर आई तो बहू-भाइयों के साथ डांस किया था, 4 घंटे बाद 5 लोगों को काट डाला

मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या करके सुसाइड करने वाले शिववीर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह डांस करता और पैसे लुटाता दिख रहा है। वीडियो बारात के घर पहुंचने के बाद का यानी घटना से करीब 4 घंटे पहले का है। इसमें नई दुल्हन, दोनों भाई और शिववीर की पत्नी भी नजर आ रही है।इस वीडियो को देखकर न सिर्फ रिश्तेदार और गांव के लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है। शिववीर के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। समझ नहीं आ रहा…

मैनपुरी में पहिया पंचर होने से पलटी पिकअप:13 सवारियां हुईं घायल

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में सड़क पर उस समय चीख-पुकार मच गई जिस समय चलती पिकअप कार का पहिया पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में में चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटने की जानकारी होती स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार किसी रिश्तेदार की हुई मौत की गमी में जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले उनकी गाड़ी…

मैनपुरी में शिववीर ने क्यों किया था, नरसंहार, पिता ने बताया चौंकाने वाला सच

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर गांव में हत्या करने वाला शिववीर लगातार मिल रही असफलताओं से परेशान था। वहीं रुपये की जरूरत के बीच भाइयों ने जमीन खरीदी तो वह विरोध पर उतर आया। पिता…

मैनपुरी में ‘नरसंहार’ करने वाले शिववीर की जेब से मिली डाक्टर को ऐसी चीज कि दंग हुए सभी

हत्यारे शिववीर ने नरसंहार को अंजाम देने की तैयारी पहले से ही कर ली थी। इस बात की पुष्टि उसकी जेब से मिले पिपर स्प्रे की चार बोतलों और नींद की गोलियों से हाे रही है। हत्यारे ने पिपर स्प्रे और नींद की गोलियां कहां से खरीदी, इसे लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के समय चिकित्सकों द्वारा उसके शरीर पर पहने हुए कपड़ों की तलाशी ली गई तो पेंट की जेब…

मैनपुरी: 10 रुपये के विवाद में तमंचा से उड़ा दी दुकानदार की खोपड़ी, हकीकत सुन पुलिस हुई हैरान

मैनपुरी में महज 10 रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी महेशचंद जाटव 12 जून की रात सड़क किनारे परचून के खोखे के बाहर सो रहा था। देर रात किसी ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस…

मैनपुरी नरसंहार: पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। सांसद को घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। उन्हें सांसद ने ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल डॉली के उपचार में मदद करने की बात कही। शनिवार को किशनी थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नवविवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद…

मैनपुरी के नृशंस में हत्याकांड ‘आखिर नई दुल्हन का क्या दोष था…’, शादी के अगले दिन पांच कत्ल; उलझा रहे है ये 10 सवाल

मैनपुरी में हुआ नृशंस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में आई नई नवेली दुल्हन का आखिर क्या दोष था? शिववीर ने परिवार के चार सदस्यों को फरसे से काटने के दौरान नई दुल्हन की गर्दन को भी काट दिया। इस हत्याकांड के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी, लेकिन उसकी मौत के बाद तमाम सवाल ऐसे खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब तलाशना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। नई दुल्हन की भी कर दी हत्याशिववीर ने छत…

मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के किशनी थाना इलाके का गांव गोकुलपुरा अरसारा में शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पता चला की गांव का रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त कि बंके से काटकर हत्या कर दी है। खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों…

मैनपुरी; कानपुर ब्रांच नहर में मिली युवती की लाश, बंधे हुए थे हाथ-पैर

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही कानपुर ब्रांच नहर में बुधवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त के लिए दो टीमें प्रयास कर रहीं हैं। युवती की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांध कर नहर में फेंका गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि 72 घंटा तक पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा। यहां मिली थी लाशकानपुर ब्रांच नहर में झाल नगरिया के पास पचावर हैड किनारे बुधवार की शाम एक युवती का शव मिला था। मौके पर पहुंची…

मैनपुरी : गांव में चल रहा रामलीला का कार्यक्रम जिसमें रावण के सर को ईट पत्थर से कुचला

थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम काले खेत के पास की घटना वही गांव में चल रहा रामलीला का कार्यक्रम जिसमें रावण पिछले कई दिनों से काम कर रहा था वहीं देर रात तक लीला मंडली के संग उसको देखा गया जब सुबह हुई तो उसकी बॉडी पास के ही शमशान पर मिली जहां पर उसके सर को कुचलकर ईट पत्थर रमन देर रात से गायब था उसका शव श्मशान नहर के पास बरामद हुआ वही परिजनों का आरोप है कि देर रात तक रामलीला कमेटी के साथ काम कर रहा था…

मैनपुरी में छबीलेपुर में बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति गंभीर

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की सुबह गांव छबीलेपुर में एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के पास सो रहे दंपती मलबा के नीचे दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। थाना बेवर इलाके के गांव छबीलेपुर निवासी रामबाबू और उनकी पत्नी कमला देवी (55) मंगलवार की रात आंगन में दीवार के सहारे चारपाई पर…

मैनपुरी; आरोपी ने फोन करके कहा कि, सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा हारने के बाद आरोपी ने अधिवक्ता को फोन करके पहले तो गाली गलौज किया। इसके बाद समझौता न कराने पर भगवान के पास भेजने की धमकी दी। इससे अधिवक्ता के मानसिक रूप से परेशान होने के साथ-साथ परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था मुकदमामामला करहल कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर का है। यहां के रहने वाले अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह दीवानी में वर्ष 1974 से वकालत कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने वर्ष…

मैनपुरी में दर्दनाक चीखों से दहला गांव, राहुल के सिर थी मौत सवार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। रास्ते के विवाद में बाप-बेटे और बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कस्बा करहल के गांव नगला अतिराम का है। यहां का रहने वाला राहुल इस कदर गुस्से में था, कि उसने गांव से करीब डेढ़ किलो मीटर पहले रास्ते में चाचा कायम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लेकर उनके घर आ गया और परिजन पर भी एक के बाद कई गोलियां चलाईं। अंधाधुंध फायरिंग में उसके बाबा और भाभी की भी…

मैनपुरी के नगला अतिराम में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड से फैली दहशत

यूपी के मैनपुरी जिले से है। यहां करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवादगांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार…

मैनपुरी में खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, बचाने कूदी सगी बहन भी डूबी , तलाश जारी ?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी गिर गईघटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव…