बरेली :कप्तान द्वारा शीशगढ़ कांड के बाद थाना प्रभारियों मे बड़ा फेरबदल

यूपी के बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की बड़ी कार्रवाई। बहुचर्चित शीशगढ़-कांड की गाज गिरी एसएचओ शीशगढ़ पर। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने छीनी शीशगढ़ के थानेदार की कुर्सी। शीशगढ़ एसएचओ अजय पाल सिंह को किया रिवर्ट। एसएचओ से अब इंस्पेक्टर क्राइम बने अजय पाल सिंह। फतेहगंज पश्चिमी थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया अजय पाल सिंह को।चर्चा में रहे बहेड़ी थाने की कमान सौंपी श्रवण कुमार सिंह को। एयरपोर्ट सुरक्षा ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे श्रवण कुमार सिंह। बारादरी व फरीदपुर समेत कई थानों के एसएचओ रह चुके…

बरेली :बरेली मे एक महिला कांस्टेबल से लव के चक्कर मे पड़ हो गए सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अनुशासनहीनता पर पुलिस कप्तान को इतना गुस्सा आया कि थाना अध्यक्ष समेत 5 लोगों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. वहीं

आँवला/बरेली – यशपाल लोधी को बनाया गया गौ रक्षा वाहिनी का जिलाध्यक्ष।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बरसेरसिकंदरपुर के रहने वाले यशपाल लोधी को गौ रक्षा वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाया गया। जहां यशपाल लोधी ने बताया कि वह अपने संगठन के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे। और अपने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करेंगे। मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले यशपाल लोधी हमेशा समाज सेवा में आगे रहते हैं। गौ रक्षा वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय गौरक्षा वाहिनी…

आँवला/बरेली – सूखा पड़ने व बिजली समय से न मिलने से सूख रही अन्नदाताओं की फसलें।

आँवला – आँवला तहसील के गांव कतरोई ठाकुरान में सूखे की मार से अन्नदाता काफी मायूस दिख रहे हैं। इस बार समय से ना होने वाली बारिश से फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर अन्नदाता मायूस नजर आ रहे हैं। लेकिन इंद्रदेव किसानों की विनती नहीं सुन रहे हैं।यहाँ ग्राम कतरोई ठाकुरान तमाम किसानों ने अपना दर्द बताया। जहां किसानों द्वारा बताया गया कि समय से बिजली ना आने से उनकी फसलें सूख रही है। जिससे पैदावार नहीं हो पा रही। और वह लगातार कर्ज में डूबते जा…

आँवला/बरेली – हरे भरे पेड़ कटान मामले में जांच में पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल बिष्ट।

आँवला – बता दे 1 सप्ताह पहले सिरौली थाना क्षेत्र गांव लीलौर बरसेर मार्ग पर खड़े सरकारी चन्दनीयां के मोटे व हरेभरे पेड काटकर बेचने का आरोप लगाया गया था जिसकी सिकायत लीलौर निवासी बिनोद कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी आँवला से की गई थी और जांच कराने की गुहार भी लगाई गई थी बताया गया था की ग्राम प्रधान आरती देवी यह पति अंकित और अमरपाल पर लीलौर बरसेर मार्ग पर खड़े सरकारी व हरे भरे मोटे चंदनिया के पेड़ दबंगई दिखाते हुए कटवा कर बेच दिए थे जिसकी शिकायत…

आँवला/बरेली:शिक्षक दिवस पर कोरी बधाई ही नहीं शिक्षक को सरकार की ओर से प्रोटोकॉल निर्धारित हो- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना के अनुसार मन्त्री, सांसद, विधायक व प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों का प्रोटोकॉल है पर शिक्षको का कोई प्रोटोकॉल निर्धारित नहीं है।उक्त कारण से शिक्षकों को उचित सम्मान व पहचान नहीं मिल पाता जिसका वह अधिकारी है। कुछ देशों में शिक्षकों के सम्मान में न्यायालय में शिक्षक के उपस्थित होने पर जज खडे़ हो जाते हैं और शिक्षक को कुर्सी उपलब्ध करा कर ही बैठते हैं।भारत में शिक्षकों का कोई विशेष सम्मान नहीं मिल…

आँवला/बरेली – घटिया सामग्री से हो रहा नाला निर्माण, एसडीएम आँवला ने रुकवाया।

आँवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर में घटिया सामग्री से नाला निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिक़ायत पर एसडीएम ने मौके पर जाकर नाला निर्माण कार्य बंद करा दिया। साथ ही ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। रामनगर ब्लाक के गांव अटा फुंदापुर में क्षेत्र पंचायत से नाले का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने शुरू से ही पीला ईंट के साथ घटिया सीमेंट और रेत लगाकर नाले का निर्माण शुरू करा दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम आँवला…

बरेली – सिरौली थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र कच्ची शराब बिक्री में इस समय सुर्खियों में है सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी दिलीपपुर बेलबोझी शिवनगर आदि गावों में खुलेआम दारू बनाकर बेचते हैं इसी के चलते अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आँवला के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी सिरौली राजीव कुमार बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 1. श्याम बिहारी पुत्र मुन्ना लाला निवासी ग्राम अंजनी थाना सिरौली बरेली मु0अ0स0 323/22 धारा…

बरेली – नगर पंचायत सिरौली में नींव की खुदाई करते समय मिला अद्भुत पत्थर, जुटी भारी भीड़।

आँवला – नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला पांडान में नींव की खुदाई करते समय एक अद्भुत पत्थर जमीन से निकला। वह पत्थर 6 से 7 किलो वजन का बताया जा रहा है। पत्थर की विशेषता यह है कि वह पानी में नाव की तरह तैर रहा है। इस बात का पता जब चला शुक्रवार को रात बारिश होने के दौरान नींव में पानी भर गया। उसी नींब में यह पत्थर पड़ा हुआ था। सुबह होने पर जब देखा गया तो यह पानी में तैर रहा था। जिसको देखकर सभी लोग…

मीरगंज/बरेली – बेहटा बुजुर्ग में कोठा डीलर की दबंगई आई सामने।

आँवला: तहसील के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव वेहटा बुजुर्ग में भारतीय मोदी यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपस्वी योगी विजेय देव नाथ महाराज गॉव बालो के कहने पर कोठा डीलर के यंहा चले गए और मोके पर देखा कि कोठा डीलर लोगो को राशन कम दे रहा है वही गाँव के लोगो का कहना है राशन डीलर लोगो को गल्ला कम देता है अगर आप मोके पर होंगे तो गल्ला कम नही मिलेगा वही महाराज जी को देखकर कोठा डिलर आग बबूला हो गया कोठा डीलर और सिंटू कस्यप…

बरेली :बाइक सवार दो युवक ने रिक्शा सवार से मोबाइल छीन रफ्यूचककर

बरेली :-कोतवाली देवरनियां अन्तर्गत बरेली-नैनीताल फोरलेन पर शनिवार बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शा सवार व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार हो गये।पीडित ने कोतवाली मे तहरीर दी है।,जिस पर पुलिस जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनाताल निवासी ऐहसान नबी ने वताया, कि वह शनिवार की सुबह लगभग दस बजे रिक्शा पर बैठकर बहेडी जा रहा था। तभी बरेली-नैनीताल फोरलेन पर गांव वसुपुरा और शाहपुर डांडी के बीच पीछे से आई एक बाइक जिसपर दो लोग सवार थे। जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके हाथ से ओप्पो कम्पनी का…

बरेली -प्रेम सम्बन्ध को लेकर मुँह में कपड़ा ठूंसकर नव युवक की हत्या कर शव पेंड़ पर लटकाया। सनसनीखेज बारदात से गांव में मचा हड़कंप।

जनपद बरेली शीशगढ़ _ जिला बरेली की तहसील मीरगंज के गाँव जियानगला निबासी 22 वर्षीय नवयुवक की शुक्रवार की रात्रि मुँह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर शब गांव कुतुकपुर के रिटायर शिक्षक के आम के बाग में रस्सी के सहारे पेंड़ से लटका दिया।धान के खेत मे पानी लगाने पहुंचे किसान ने बाग में शव लटका देख ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव को सील कर पी एम को भेज दिया। उधर मृतक के पिता ने गाँव के दूसरे…

आँवला/बरेली – रामनगर ब्लाक में रोजगार सेवकों ने सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

आँवला – रामनगर ब्लाक के रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की हैशुक्रवार को ब्लाक के सभी रोजगार सेवक एकत्र हुए। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जिसमें रिक्त ग्राम पंचायतों पर काम कराने की मांग, आश्रितों को सेवा से समायोजित करने, राज्य सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देने, आदि संबंधित दस मांगों को पूरा करने की मांग की है इस दौरान ज्ञानदेव सागर, अनिल श्रीवास्तव चंद्रपाल वर्मा, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार, रामनिवास, नरेंद्र वर्मा,…

बरेली – सिरौली थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पकड़ कर भेजा जेल।

आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिरौली पुलिस द्वारा अभियुक्त गण सोमबीर पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला कौवा टोला तथा जमील पुत्र शहीद खान निवासी मोहल्ला घेर एवं असलम हुसैन पुत्र मुंशी निवासी मोहल्ला घेर तथा सुनील कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी मोहल्ला सईदान तथा आसिफ पुत्र हामिद मलिक निवासी मोहल्ला घेर कस्बा व थाना सिरौली को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों के पास से ₹11320 नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद…

आँवला/बरेली – शासन की बिना अनुमति के कोई नया कार्य ना हो : हिंदू जागरण मंच

आँवला – हिंदू जागरण मंच देवचरा इकाई द्वारा विवादित मदरसा मस्जिद नव निर्माण होने पर थाना भमोरा पर विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन होने पर सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मौजूद मौजूदगी रही जिसमें जिला उपाध्यक्ष डॉ मनोज गुप्ता जिला मंत्री दीपक सक्सेना देवचरा इकाई के नगर अध्यक्ष हर्ष गुप्ता नगर अध्यक्ष रामदेव शर्मा दीपक गुप्ता अतुल गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता सचिन चौहान कुलदीप गोस्वामी अभिषेक गोस्वामी पारस गुप्ता मुकदम गुर्जर हिमांशु जी जिला उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच बदायूं मोहन बजरंगी क्षत्रिय महासभा के…

आँवला/बरेली – सिरौली थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आँवला – सिरौली थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना सिरौली पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 316/22 धारा 354 504 506 आईपीसी तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त गण दिनेश पुत्र नेम सिंह एवं शिव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी गण भूडा थाना सिरौली जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार सुदा अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के…

आँवला/बरेली – थाना सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कठौती में रात लगभग 12:00 बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, जिसमें दरोगा सहेंद्र मलिक गंभीर रूप से घायल।

आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव कठौती में एक माह पहले दिनांक 11/7/2022 हो ओम प्रकाश के भाई लालता प्रसाद के भतीजे का नामकरण संस्कार का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें गांव के ही पड़ोसी अमर सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर अमर सिंह छेदा लाल श्यामलाल लेखराज शंकरलाल पुत्र नत्थू सिंह से झगड़ा हो गया बताया गया इन लोगों का झगड़ा 1 वर्ष पहले भी हुआ था जिसमें महिला हरदेवी, ओम प्रकाश नन्हे को घर में घुसकर दबंगों ने जमकर पीटा जिसमें हर देवी पत्नी नन्हे गंभीर रूप…

आँवला/बरेली – सूखा और बिजली समय से ना आने से सूख रही किसानों की फसल।

आँवला – देश में देखा जा रहा है अलग-अलग राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं। सभी नदियां उफान पर है। और एक तरफ जनपद बरेली के गांव में फसल सूख रही है। जिसका कारण है बिजली का समय से ना आना और आसमान से समय पर ना होने वाली बारिश। जिसको लेकर किसान काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। आज दस्तक टीम से बातचीत करते हुए किसानों ने अपना दर्द सुनाया जहां उमरयाब के पास 50 बीघा जमीन है उसी जमीन में मूंगफली, व उड़द और धान की…

आँवला/बरेली – प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हुई अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित।

आँवला – बीएसए श्री विनय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदपुर श्री शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में धूम-धाम से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधान अध्यापक, डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं व मेजर ध्यान चंद के जीवन की झांकी प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखायी गयी। एक दिन पूर्व, रविवार को ‘मेरा प्रिय खेल…

आँवला/बरेली – मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रोगियों का परीक्षण कर दवाइयां दी गई।

आँवला – ब्लॉक भमौरा क्षेत्र के गांव बिलौरी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रोगियों का परीक्षण कर दवाइयां दी गई चिकित्सा प्रभारी डॉ ऋचा यादव ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलौरी पर आयोजन किया जाता है और रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयों का वितरण किया जाता है जिसमें 40 मरीजों को दवाइयां दी गई और कोविड का टीका 60 लोगों को टीका लगाया गया मेले में चिकित्सा प्रभारी डॉ ऋचा यादव मुकेश मौर्य, एएनएम विनीता…