बरेली – सिरौली थाने के क्राइम इंस्पेक्टर का पीड़ित को धमकाने और बाद में माला डालकर वेलकम करने का आडियो वायरल।

आंवला – बरेली जनपद थाना सिरौली क्षेत्र के रामेश्वर के बेटे को गांव के ही लोगों ने 6 अगस्त 2025 को सुबह खेत पर घेर कर जान लेवा हमला कर दिया था। जो कि उसने संग्रामपुर मैन अड्डे पर भाग कर जान बचाई थी जिसकी शिकायत थाना सिरौली में की गई। लेकिन पीड़ित रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका परेशान परिवार पीड़ित रामेश्वर ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मामले कि शिकायत की गई लेकिन पीड़ित किसान रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका जिसके बाद पीड़ित रामेश्वर ने एक बार फिर…

बरेली :बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक सखी ने परेशान होकर शाखा प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप। बैंक सखी को पद से हटाने की दी जाती है धमकियां।

बरेली – रामपुर तहसील बिलासपुर के वेगमाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक सखी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है के रामपुर जनपद के तहसील बिलासपुर के वेगमाबाद के बीओ बी के शाखा प्रबंधक पर उत्पीड़न व अभद्रता करने का आरोप लगया है जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बैंक शाखा प्रबंधक अपने आप को बैंक का प्रधान बताता है कहता है मैं इस बैंक का प्रधान हूं जो मैं चाहूंगा वह करूंगा यहां सब…

बरेली : रामलीला मेले का हुआ समापन, विधायक एवं मेला कमेटी द्वारा कलाकारों, पत्रकारों और दुकानदारों को किया सम्मानित।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 21 सितंबर से चल रही 15 दिवसीय रामलीला का कल 5 अक्टूबर को देर रात्रि समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भगवान श्री राम का राज अभिषेक किया गया और भगवान श्रीराम की राजगद्दी लीला का मंचन किया गया, इससे पूर्व मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान नेरामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों, दुकानदारों, पत्रकारों और मेला कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को फुल माला पहनाकर स्मृति…

बरेली: 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन रामनगर के चौ० कांशीराम इण्टर कालेज किया गया।

बरेली/आंवला – समाजवादी पार्टी विधानसभा आँवला की मासिक बैठक रामनगर के चौ. काशीराम इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित आर.के शर्मा पूर्व विधायक आँवला रहे। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने अब समय आ गया है । उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए काम करने को कहा। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही…

बरेली : आंवला तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजसेवी निहाल सिंह लोधी द्वारा क्रषक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बरेली/आंवला – आंवला स्थित कसुमरा में पवित्र मैथे फेयर एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निहाल सिंह लोधी ने बुधवार को दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।समारोह की मुख्य अतिथि साध्वी प्राची दीदी थीं, जिन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि…

बरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बरेली/आंवला – इस अवसर पर मझगंवा ब्लॉक से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य पखवाड़ा एवं महतारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “मां का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में माता सीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति जो अपमानजनक बातें कहीं, उससे देश की हर मां का अपमान हुआ है। माताओं के सम्मान हेतु सरकार ने महतारी बंधन यात्रा शुरू की है। इसके तहत गांव-गांव जाकर माताओं का सम्मान किया…

बरेली: अलीगंज थाना प्रभारी के चार्ज संभालते ही दुसरे दिन पुलिस ने दहेज हत्या का आरोपी दबोचा।

बरेली/आंवला – थाना अलीगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मंडोरा तिराहे के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। गौरतलब है कि 26 अगस्त को वादी हेतराम निवासी खैरपुर, थाना सहसवान (बदायूं) ने थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बेटी रानी की शादी जनवरी 2025 में विनोद कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी हफिजगंज, थाना अलीगंज से हुई थी। शादी के बाद से ही…

बरेली – आंवला विधानसभा के अंतर्गत पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में निरामया हॉस्पिटल से गौशाला तक मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘नमो रन’ का आयोजन किया गया।

बरेली/आंवला – यह पहल युवाओं और वृद्धों को फिट रहने, नशा मुक्त रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और एक मज़बूत विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है।उन्होंने सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचते हुए यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, परिश्रम और ईमानदारी से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के खाई में ट्रक पलटने से सिरोही के युवक की हापुड़ में मौत।

बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरोही निवासी नवाब खां का 32 वर्षीय बेटा रिजवान ट्रक चलाता था वह 14 सितंबर को ट्रक लेकर घर आया था। नवाब खां ने बताया कि 15 सितंबर की शाम को उनका बेटा रिजवान ट्रक लेकर हापुड़ गया था। उसी दिन देर शाम उसके ट्रक की हापुड़ के हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे उसका ट्रक सडक की खाई में जाकर पलट गया ।घटना होने के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया रिजवान…

बरेली – खेत पर पशुओं को चारा लेने गए युवक की बैलगाड़ी से दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम घटनास्थल पर पहुंचे समाजसेवी डॉक्टर जीराज यादव ।

आंवला – बरेली जनपद की तहसील आंवला की ग्राम पंचायत जोगीठेर के रहने वाले नन्हे (45)पुत्र छोटे सिंह दोपहर के समय पशुओं को चारा लेने अपने खेत पर बैलगाड़ी से गए हुए थे। खेत से चारा लाते समय अलीगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखुपुर खालसा की शमशान भूमि के पास एक बड़े पानी भरे कीचड़ के गड्ढे में बैलगाड़ी पलट गई जिसमें वह दब गए और और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक नन्हे के दो लड़के व एक लड़की है और पत्नी सावित्री देवी दोनों पैरों…

बरेली – शराब का सरकारी ठेका गांव से हटवाने के लिए ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम आंवला से की शिकायत।

आंवला – बिशार थाना क्षेत्र के गांव चिंगारी बाल किशनपुर में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटवाने के लिए दर्जनों की संख्या में बच्चे महिलाएं व पुरुषों ने कहा हर हाल में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटना चाहिए जब से यह शराब भट्टी गांव में लगी है लगभग दर्जनभर से अधिक मौतें हो चुकी है शराब पीने के कारण इस शराब भट्टी का खुलने का कोई समय निश्चित नहीं है यह शराब भट्टी 24 घंटे खुलती है शराब भट्टी से लगभग 50 से 60 मीटर की दूरी…

बरेली – अलीगंज में दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का प्रयास, बजरंग दल के लोगों पर आरोप हुआ मुकदमा दर्ज।

बरेली/आंवला – बरेली जनपद की तहसील आंवला के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार मनोज गुप्ता ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को वह अपनी दुकान (गैनी रोड) पर बैठे थे, तभी नवीन (पुत्र सुरेंद्र), हर्ष (पुत्र संतोष), रितिक (पुत्र राजेंद्र), और विकास पचौरी 50-60 अज्ञात लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए…

कासगंज के 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया।

कासगंज : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में जनपद में 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में 28 दिन बीत जाने के बाद भी दबंगों पर कोई नहीं हुई कार्रवाई।

आंवला – 06 अगस्त 2025 को तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर में खेत पर गये युवक को घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल भी हुआ था। जिसमें पीड़ित के साथ गाली-गलौज मारपीट का विडिओ की सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित ने थाना सिरौली पुलिस से भी। शिकायत की थी । जिसमें बताया गया था , कि थाना सिरौली के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर निवासी रामेश्वर ने…

बरेली – सिरौली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।

बरेली जनपद की आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे दी जानकारी में बताया के बीते रोज सोमवार को हिंदू धर्म को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाओं को आहत किया था। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिरौली पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियुक्त पुरुषोत्तम मौर्य निवासी ग्राम केसरपुर को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु…

बरेली में बारिश का कहर भीमलौर रसूलपुर में नहीं मिला विधवा को सरकारी योजना का लाभ, लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान।

ग्राम भीमलौर रसूलपुर की विधवा महिला सुशीला प्रजापति ने मंगलवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से मेरा कच्चा मकान गिर गया। वह मकान पर पन्नी डालकर रहकर गुजर बसर करती है। उसने बताया कई बार तहसील पर अधिकारियों से गुहार लगाई। प्रधान से भी कहा और ब्लॉक के अधिकारियों से भी गुहार लगाई। परंतु आज तक राशन कार्ड नहीं बना और न ही सरकारी आवास मिला है। उसने आरोप…

बरेली – आंवला के स्वर्ण पैलेस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत 2026 में बीएलओ एवं सुपरवाइजर के कार्य की समीक्षा बैठक की गई।

बरेली/आंवला – बरेली के आंवला में स्थित स्वर्ण पैलेस में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी बरेली की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम सामान्य निर्वाचन पंचायत 2026 में बीएलओ एवं सुपरवाइजर के कार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी बरेली, विदुषी सिंह एसडीएम आंवला, बृजेश कुमार सिंह तहसीलदार आंवला, दीप्ति पाल नायब तहसीलदार आंवला, रजनीश सक्सेना नायब तहसीलदार सिरौली, राजकुमार सिंह वीआरसी व सुपरवाइजर एवं बीएलओ आदि मौजूद रहे। 342 के सापेक्ष 14 बीएलओ अनुपस्थित रहे। इसके संबंध में संबंधित बीएलओ…

बरेली – आंवला के महाविद्यालय में नव प्रवेशित सीट लॉक हेतु आवश्यक सूचना।

आंवला – बरेली के आंवला में डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा लिखित सूचित किया गया है कि महाविद्यालय में सत्र 2025 – 26 के नव प्रवेशित स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया है कि जिन्होंने सीट लॉक प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई है। वे सभी 3 सितंबर 2025 और 4 सितंबर 2025 को अपनी सीट लॉक अनिवार्य रूप से करा लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि उक्त तिथि के पश्चात उनकी सीट लॉक हेतु कोई विचार नहीं किया जाएगा। रिपोर्टर परशुराम…

बरेली को मिला अपना ‘झुमका तिराहा’, 14 फीट ऊँचा और 200 किलो वजनी झुमका बना आकर्षण का केंद्र

बरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 प्रसिद्ध बॉलीवुड फ़िल्म “मेरा साया” (1966) के मशहूर गीत “झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में” ने उत्तर प्रदेश के शहर बरेली को देशभर में खास पहचान दिलाई थी। उस दौर का यह गीत आज भी बरेली की पहचान के रूप में गाया और याद किया जाता है। अब इस पहचान को और मज़बूती देने के लिए बरेली में एक अनोखा प्रतीक बनाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर के NH-24 के ज़ीरो प्वाइंट पर एक विशाल झुमका स्थापित कराया है। यह…

बरेली के ग्राम भूकरपुर में महिलाओं को किया जागरूक, महिला शिक्षा और स्वावलंबन पर जोर

बरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 ग्राम भूकरपुर में Women Child Welfare Society की कार्यकर्ताओं ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं और उन्होंने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब प्रत्येक महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा कि बेटी पढ़ेगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। सुरक्षा और सम्मान…