बरेली – जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई।

बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के निर्माता डा० भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष 26 नवम्बर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि 26 नवम्बर 1949 के दिन देश को…

बरेली – जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुयी सम्पन्न।

जिलाधिकारी ने दिये निर्देश ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधियों के साथ साझा किये जाये विकास कार्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से ही जनपद का विकास होगा संभव-जिलाधिकारी बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में समन्वय बैठक विकास भवन सभागार में की। बैठक में सड़कों, विद्युत, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले…

बरेली – लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के संबंध में समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

निर्वाचन प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन्स को अनिवार्य रूप से पढ़े समस्त अधिकारी-जिलाधिकारी बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के संबंध में समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन-2024 सकुशल संपन्न कराए जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम  अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने एवं निर्वाचन प्रबंधन पर…

बरेली – राष्ट्रीय पुरस्कार में चयन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली – शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने नेशनल अवार्ड ऐनोवेशन एन्ड फार गुड़ प्रैक्टिस इन एजूकेशन एडमिनिस्ट्रेशन हेतु डा विनय कुमार सक्सेना सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों प्रवीण कुमार तिवारी प्रयागराज, डा लक्ष्मी कान्त पान्डे बुलन्दशहर, खण्ड शिक्षा अधिकारियों भानु शंकर गंगवार भुता बरेली, राम राज बुलन्दशहर, सुनील कुमार सिंह शाहजहांपुर,ओम प्रकाश मिश्र प्रयागराज, पुष्पेन्द्र जैन औरेया के चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं अर्पित की हैं।ज्ञातव्य हो कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार उक्त अधिकारियों को कोरोना…

बरेली – चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के दिये आवश्यक दिशा निर्देश बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्नान घाट में श्रद्धालुओं के स्नान हेतु उचित व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग की जाये, जिससे श्रद्धालु अधिक गहराई में ना जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि…

बरेली – विकसित भारत संकल्प यात्रा” का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना-मुख्य विकास अधिकारी।

बरेली, 24 नवम्बर। मा. प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को लाल किले से पंच प्रण की शपथ का आहान किया था, जिससे की अगले 25 वर्षों के अमृत काल में 2047 तक भारत विकसित देश बन सके। उन्होंने पंच प्रण में पहला प्रण भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, दूसरा प्रण गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, तीसरा प्रण देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, चौथा प्रण भारत कि एकता को सुदृढ़ करेंगे…

बरेली – हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास हुआ।

बच्चों को अन्नप्रशन तथा गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोद भराई बरेली – प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ एवं 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास कंपोजिट विद्यालय, पुलिस लाइन अयोध्या से किया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर के विकास खण्ड फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम पंचायत कुल्छा आंगनबाड़ी केन्द्र पर माननीय विधायक मीरगंज…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर पकड़ी 47 ग्राम स्मैक।

बरेली/मीरगंज – थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चार तस्करों को पकड़कर उनसे लगभग 5.6 लाख रुपये कीमत की 47 ग्राम स्मैक बरामद की। चारों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।एसएसपी के दिशानिर्देशन में स्मैक तस्करों के विरुद्ध जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को सटीक मुखबिरी पर थाना पुलिस ने कस्बे में भोले शाह की मज़ार के पास से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई।…

बरेली – स्मैक तस्कर ने फतेहगंजपश्चिमी पुलिस को चकमा देकर किया कोर्ट में सरेंडर।

बरेली/फतेहगंजपश्चिमी – स्मैक तस्करी में फतेहगंज पश्चिमी के मोस्ट वांटेड अभियुक्त नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत ने आज शुक्रवार को पुलिस को गच्चा देकर एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। इस दौरान नन्हें लंगड़ा के साथ वकीलों की टीम भी रही। ज्ञात रहे कि नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत पुत्र अमीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 13 थाना फतेहगंज पश्चिमी के विरुद्ध स्थानीय और फरीदपुर थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज थे और वह काफी समय से कोर्ट से वांछित चल रहा था। स्थानीय पुलिस…

बरेली – बरेली,अलीगढ़ एवं आगरा की मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन सम्पन्न।

कृषक रबी फसलों में बीमा करायें, जिससे दैवीय आपदा से फसल को होने वाले नुकसान का मिल सके मुआवजा इच्छुक कृषक मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना का लाभ कर सकते हैं प्राप्त बरेली – 23 नवम्बर। मा0 कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज बरेली, अलीगढ़ एवं आगरा की मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2023 का आयोजन आई0वी0आर0आई0 आडिटोरियम इज्जतनगर में सम्पन्न हुआ। मा0 कृषि उत्पादन आयुक्त ने कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों/संस्था के स्टॉल/प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान इन सीटू योजनान्तर्गत पराली फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु फार्म मशीनरी…

बरेली – पुलिस लाइन, बरेली में “पुलिस झंडा दिवस” का किया गया आयोजन।

बरेली/आंवला – दिनांक 23.11.2023 को “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली, श्रीमान क्षेत्राधिकारी लाइन जनपद बरेली क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद बरेली व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद…

बरेली – छज्जा गिरने के कारण हुई मौत, दो-दिन बाद मकान मालिक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज।

आंवला – सिरौली कस्बे में बीते दिवस दिनांक- 20 नवम्बर 2023 को कस्बा सिरौली के मोहल्ला साहूकारा की मैन मार्किट में स्थित रामा शंकर के मकान का जर्जर छज्जा गिर जाने के कारण राहगीर रिज़वान फरीदी (25 वर्षीय) की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने दिनांक- 20 नवम्बर 2023 को ही थाना सिरौली में लिखित तहरीर दी थी परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी वहीं सम्बन्धित मकान मालिक व रामा शंकर व उसके भाई कृपा शंकर के द्वारा मृतक के परिजनों के साथ ही अभद्र व्यवहार…

बरेली – मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप।

तहसील मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौली की गौटिया में गन्ने के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर मीरगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और उसके उपरांत पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ वध निबारण अधिनियम के तहत मुकददमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह वुधबार सिंधौली के ग्रामीण अपने अपने खेतों की ओर गये तो गन्ने के खेत में गौवंश पशु के वध करने के उपरांत अवशेष लोगों को दिखाई दिये। जिससे…

बरेली – जीवन में हर दिन उमंग और ताजगी से जिए शिवानी बहन।

बीती बातों को भूल जाएं और हर दिन को एक नए उमंग और ताजगी के साथ जिए । पुराने संस्कार छोड़ने होगें, पुरानी सोच छोड़नी होगी, रिश्तों में लगी पुरानी गांठें खोलनी होंगी। तभी हमें खुशियां प्राप्त होंगी।उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था बरेली द्वारा आयोजित “जिन्दगी बने खुशहाल” कार्यक्रम में व्यक्त किए। ये कार्यक्रम विशप मंडल इन्टर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया था।उन्होंने कहा सुबह का समय मन में भरने का होता है, प्रात: उठते ही मन ही मन…

बरेली – अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ के कार्य एवं निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम मोनिका एस गर्ग की अध्यक्षता में आज अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ के कार्य एवं निमार्ण कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। अपर मुख्य सचिव ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा करने पर पाया कि बरेली मण्डल में प्राप्त 1794 शिकायतों के सापेक्ष 1794 का निस्तारण कर दिया गया है व कोई भी शिकायत लम्बित व डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं है तथा भविष्य में भी इसे बनाये रखने की अपेक्षा की गयी। उन्होंने बरेली मण्डल के चारों…

बरेली – जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ERO एवं AEROs के साथ वर्चुअल रूप से करी बैठक।

महिला मतदाताओं व युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में किया जाये शामिल-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने समस्त ERO एवं AEROs को अर्हता तिथि 01-01-2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समस्त ERO एवं AEROs को यह भी निर्देश दिये कि महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में शामिल किया जाये और मतदाता सूची के कार्य की प्रगति को बढ़ाया जाये। युवा मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 से 18 वर्ष की पूर्ण…

बरेली – स्कूली बच्चों की पेंटिंग दिखाई गई “जल है तो कल है” की तस्वीर।

बरेली में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जैसा कि कहा गया है कि “जल बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है और जल है तो ही जीवन है। इसी को साकार बनाते हुए स्कूली बच्चों ने सोमवार को अनूठे अंदाज में पेंटिग्स बनाईं और जल संचयन व संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने जल पर आधारित ढेर सारी खूबसूरत रंगोली भी बनाईं। जल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने गांव में रैली निकाली और “जल है तो कल है” के…

बरेली – राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्राधिकरण के न्यायाधीश ने पैरालीग्ल वॉलिंटियर्स को दिए दिशा निर्देश।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर 2023 को आयोजित की जा रही है। जिसके संबंध में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला अधिक सेवा प्राधिकरण बरेली श्री विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद बरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन किया जा रहा है। अपर जिला जज सचिव श्री सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी पैरालीगल वॉलिंटियर्स को अलग-अलग स्थान पर प्रचार प्रसार करने के…

बरेली – कुट्टा मशीन के बोल्ट टूटे, दो बाइक सवार घायल।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों की कुटी काटने की मशीन के बोल्ट टूटने से दो बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर है।बरसेर और लीलौर के बीच सड़क पर पेड़ों की टहनियों की कुटी काटने की मशीन चल रही थी। इसी दौरान बरसेर के बादशाह और भगवान दास एक ही बाइक से घर आ रहे थे जब वह कुटी मशीन के पास से निकल रहे थे तभी अचानक मशीन के कुछ बोल्ट कट गय और बाइक…

बरेली – आजीवन कारावास में पैरोल पर छूटे अपराधी ने मचा रखा है आतंक।

बरेली/आंवला – जनपद बरेली के थाना क्षेत्र बशारतगंज के गांव इस्माईलपुर के एक आजीवन कारावास में पैरोल पर छूटे हुए अपराधी पर आतंक मचा रखा है और ये आरोप उसके सौतेले बेटे ने लगाया है आपको बता दें थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर के रहने वाले सुभाष पुत्र सूरजपाल ने थाना बिशारतगंज में दिये शिकायतीपत्र में बताया है कि उसका सौतेला पिता नरेशपाल उसको व उसकी पत्नी को तरह तरह से प्रताड़ित करता है आरोप है कि बीते दिनांक 12/11/023 को उक्त नरेशपाल ने अपने सौतेले बेटे व गंदी गालियां देते…