अभियान चलाकर अवैध बसों के संचालन बन्द कराने के दिये निर्देश बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज नगर मजिस्ट्रेट, संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक परिवहन अधिकारी, अधिकारी आदि के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक की।जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध बसों के संचालन एवं छात्र छात्राओं के स्कूली बसों की वैधता व मानक , जीएसटी अपवंचन, महानगर में यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अवैध रूप से और नियम विरुद्ध संचालित बसों का संचालन बन्द करने के निर्देश दिये।…
Category: बरेली
बरेली में कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 20 बारात घरों पर चला प्रशासन का डंडा, नौ के अवैध अतिक्रमण तोड़े।
यातायात को सुगम बनाने और एंबुलेंस और पब्लिक को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए अवैध अतिक्रमण कर पार्किंग करने, सड़क घेरने वाले बारातघर कमिश्नर के रडार पर आ गए हैं। शनिवार को कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम, सीओ के साथ नगर निगम की तीन टीमें बनाईं। दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक शहर भर में अवैध अतिक्रमण करने वाले बारातघरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीनों संयुक्त टीमों ने पीलीभीत रोड, बदायूं रोड और रामपुर रोड…
बरेली – जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीनों के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण।
एफएलसी का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी बरेली – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 के निर्देशानुसार ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीनों के एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का वेयरहाउस परसा खेड़ा पहुंच कर निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई.वी.एम एवं वी.वी.पैड मशीनों की एफएलसी का कार्य को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने हेतु संबंधित अधिकारी…
बरेली – आंवला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2024 हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
बरेली/आंवला – आंवला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु विधानसभा निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज उप जिलाधिकारी आंवला द्वारा जवाहरलाल लोधी डिग्री कॉलेज मदकरा मजरा जगन्नाथपुर में 01-01-2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाता के नाम जोड़ने हेतु सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। मतदान के अधिकार के संबंध में जानकारी भी दी गई छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गौरी शंकर महाविद्यालय गुलरड़िया उपराला में मतदाता जागरूकता…
बरेली – नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के अंतर्गत जिले की वायु को शुद्ध करने की कवायद शुरू।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बरेली शहर की परीवेशीय वायु गुणवत्ता सुधार किये जाने तथा नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम बरेली को राष्ट्रीय ‘‘स्वच्छ भारत वायु कार्यक्रम’’ के अंतर्गत केन्द्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के माध्यम से नगर निगम बरेली को आवंटित धनराशि के प्रस्तावित व्यय के संबंध में संबंधित विभागां/सिटी इम्प्लीमेन्टेशन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में बरेली शहर की परीवेशीय वायु गुणवत्ता सुधार किये जाने हेतु वृक्षारोपण किये जाने की…
बरेली – विकास प्राथमिकताओं कार्यक्रमों की मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
मण्डलायुक्त ने धान खरीद की समीक्षा में पाया कि मंडल के सभी जनपदों कि गत वर्ष से धान खरीद कम हुई है, सभी को निर्देश दिए गए जनपदों में प्रतिदिन लक्ष्य बढ़ाकर शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य की पूर्ति की जाए। मण्डलायुक्त को एडी हेल्थ ने अवगत कराया डेंगू व मलेरिया के केसेस में पिछले माह में डेंगू व मलेरिया के केसो में कमी आयीं है,जिस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए डेंगू व मलेरिया के बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें, और लोग अपनी सफाई का भी ध्यान रखें। उन्होंने…
बरेली – वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्ति अपनी पुत्रियों की शादी अनुदान योजनान्तर्गत नवीन प्रक्रियानुसार आनलाइन करें आवेदन।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री वीरपाल ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर ) के गरीब व्यक्ति अपनी पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान (प्रति शादी रूपए 20,000.00) योजनान्तर्गत जिन अभिभावकों की पुत्रियों की शादी 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 के मध्य होने वाली है ऐसे समस्त अभिभावक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन भरे जाने हेतु सर्वप्रथम आवेदक द्वारा आनलाइन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर तथा जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक…
बरेली – हिन्दी ओलम्पियाड में गांधीनगर पब्लिक स्कूल की अंतरा पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान।
आंवला – गर्वशील समारोह में गांधीनगर पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने हिन्दी विकास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की एक छात्रा को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु विद्यालय की अंतरा पाण्डेय को हिन्दी विकास संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। छात्रा के पिता जिला बरेली के एक स्कूल में अध्यापक है। उन्होंने अपनी बेटी की उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। साथ ही अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह भी दी। कहा कि कठिन परिश्रम, एकाग्रता, संकल्प, नियमित अध्ययन एवं समय पालन…
बरेली – डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र व्दारा विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डाॅ राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर परिक्षेत्रीय जनपदों के प्रभारियों( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक) के साथ विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे परिक्षेत्रीय जनपदों के कुल 40 शिकायत कर्ता सम्मिलित हुए। जनपद बरेली के 15 शिकायत कर्ता ,बदायू के 10 शिकायत कर्ता ,शाहजहांपुर के 07 शिकायत कर्ता ,पीलीभीत के 08 शिकायत कर्ता, कार्यालय में उपस्थित हुए, शिकायत कर्ताओं के द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्रों में अंकित समस्याओं को जनपद प्रभारियों के साथ सुना गया तथा प्रार्थना पत्र में अंकित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हुते सम्बन्धित…
बरेली – स्कूल को गत वर्षों से लम्बित शुल्क प्रतिपूर्ति का भी भुगतान होगा – जगदीश चन्द्र सक्सेना।
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर के अथक प्रयासों से स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत निःशुल्क पढ़ रहे कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की विभाग द्वारा दी जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति वर्तमान व पिछले वर्षों की मिल जाएगी। ज्ञातव्य हो कि इस योजना के अन्तर्गत प्रति बच्चा प्रतिमाह अधिकतम रुपए चार सौ पचास शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है। उत्तर प्रदेश शासन ने इस मद में रुपए दो सौ साठ करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने…
बरेली – नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के न बैठने पर कर्मचारी हुए बेलगाम।
फतेहगंज पश्चिमी – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के (ईओ) अधिशासी अधिकारी के न बैठने पर कर्मचारी हुए बेलगाम। सफाई व्यवस्था हुई चौपट। जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर। नालियों में लबालब भरी है कीचड़। जानकारी के मुताबिक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के (ईओ) अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम पर तीन नगर पंचायत का चार्ज है। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी, ठिरिया निजात खां, नगर पंचायत सैंथल तीन नगर पंचायत का चार्ज है। जिस कारण वह महीने में केवल तीन या चार दिन ही फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में बैठते हैं। जिस…
बरेली – जनपद बरेली में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली सत्य प्रकाश आर्य के निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं बुजुर्गों बच्चों एवं दिव्यांगजनों की वैधानिक मदद एवं शिक्षा हेतु संचालित योजनाओं संबंधी महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनुजा अत्री नायाब तहसीलदार तहसील सदर बरेली, जिला दिव्यांग दिव्यांगजन अधिकारी बरेली श् चमन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी वर्मा,महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र बरेली सोनम शर्मा, जिला चेयरमैन भारत सेवक समाज श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रबंधक श्री अशोक कुमार, संरक्षिका वृद्ध आश्रम बरेली, दिव्यांग सेवा समिति श्री…
बरेली – शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं प्राप्त।
बरेली – बरेली में बैठक के दौरान उप श्रमायुक्त डॉ0 दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि श्रम आयुक्त, संगठन की सेवाओं यथा ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण लाइसेंस, ऑनलाइन पेमेंट आदि की व्यवस्था निवेश मित्र पोर्टल पर की गयी है। श्रम आयुक्त संगठन के अंतर्गत प्रदान की जा रही उपरोक्त सेवाओं के अंतर्गत आवेदनकर्ता द्वारा पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करते हुए अपने प्रतिष्ठान का ऑनलाइन पंजीयन कर अपने पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस हेतु ऑनलाइन जनरेट निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने…
बरेली – 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड़ में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in एवं एन0सी0एस0 पोर्टल https://www.ncs.gov.in पर पंजीकृत कर रोजगार मेला आई0डी0-8552 पर आवेदन कर…
बरेली – जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में एनआईसी द्वारा विकसित किया गया मोबाइल एप।
शासन से सामाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर प्रशासन स्तर से रिपोर्ट अथवा जांच आख्या मांगी जाती है। जिस हेतु जिला स्तर एक एप बनाया गया है। इस एप के माध्यम से प्रशासन द्वारा सम्बंधित अधिकारी से आख्या मांगी जाएगी और शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त समस्त कार्य अब इस एप के माध्यम से होगा।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शासन द्वारा भेजी गयी समाचार पत्र की खबरों का संज्ञान लेकर जवाब दिये जाने की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट, पारदर्शी व सहज बनाने के उद्देश्य से यह एप विकसित किया…
बरेली : कैलाश गिरि राम गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दोनों थानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त।
बरेली/आंवला – सिरौली-मीरगंज जनपद बरेली के राम गंगा घाट से लेकर देहात तक श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान पर पहुंची जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं पर सुरक्षा की खास इंतजाम भी किए गए बताया गया की थाना सिरौली और थाना मीरगंज दो थानों की पुलिस कैलाश गिरी गंगा घाट पर मौजूद रहे जहां पर दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन द्वारा गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग भी कराई गई दुर्घटना को देखते हुए खतरा बचा जाने के लिए बैरिकेडिंग…
बरेली – जनपद न्यायालय में न्यायमूर्ति द्वारा किया गया पांच बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन।
बरेली – बरेली जनपद न्यायालय बरेली के न्यायालय प्रबंधक शीतल प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद न्यायालय बरेली में जनपद बरेली के प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में पांच बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया l प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में 200 किलो वाट क्षमता का ग्रेड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट, अभिलेखागार भवन के प्रथम मंजिल पर डिजिटाइजेशन एंड स्कैनिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया।…
बरेली :नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट व प्रतिबद्ध है-कश्यप समाज।
बरेली – प्रदेशभर में बडे पैमाने पर बृहद अभियान चलाकर कश्यप/निषाद समाज के लोग पूरी एकजुटता के साथ तीसरी बार जन लोकप्रिय मा0 प्रधानमंत्री को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचन्ड बहुमत के साथ पुनः लाना चाहते है। इसका प्रमाण आज दिनांक 26-11-2023 को जे0पी0जी0 पब्लिक स्कूल, भैरपुर, नैनीताल रोड जनपद बरेली के प्रांगण में उमड़े अपार जन सैलाव के महाकुम्भ में लोगों की उपस्थिति व उनके अपार हर्षोउल्लास को देखते हुए लगता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपस्थित जन नेताओं ने इस तथ्य पर बल दिया कि वर्तमान सरकार…
बरेली: मजिस्ट्रीयल जांच में कथन/बयान करें प्रस्तुत – सिध्ददोष बन्दी गंगाराम।
बरेली – केन्द्रीय कारागार बरेली के सिद्ध दोष बन्दी गंगाराम पुत्र त्रिलोक सिंह (कैदी संख्या-47592) आयु लगभग 65 वर्ष 5 माह निवासी मो ० देवनगर थाना कोतवाली, जिला पीलीभीत दिनांक 25.10.2023 को जिला चिकित्सालय, बरेली में समय लगभग 01ः30 बजे हुई मृत्यु के प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट, नवाबगंज एन ० राम द्वारा की जा रही है।उप जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त प्रकरण में कहा है कि मृतक के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो वह उनके कार्यालय में दिनांक 01.12.2023 को अथवा इससे पूर्व…
बरेली: बरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
बरेली – सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 दिसम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in एवं एन सी एस पोर्टल…
