बरेली : ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में किराना स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया है । आँवला सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में बीती रात एक किराना की दुकान में आग लग गई ।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका आग से दुकान में पचास हजार रुपए नगद और करीब दो लाख का नुकसान हुआ है । क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। दुकान मालिक राशिद…
Category: बरेली
बरेली – गुलड़िया गौरीशंकर शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
आँवला – ऐतिहासिक गुलड़िया गौरी शंकर शिव मंदिर पर के सावन पहले सोमवार को प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । जिससे शारिरिक दूरी की व्यवस्था तार-तार हो गई। 9बजते-बजते लंबी लाइन लग गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने श्रद्धालुओं को डंडा लेकर दौड़ाया। और मंदिर खाली करा दिया। वही प्रसाद बेच रहे लोगों को भी पीट- पीट कर भगा दिया। इसके बाद मंदिर की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सभी रास्ते बंद कर दिए गए। यह सावन का पहला सोमवार था। लोगों को…
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर के प्राथमिक विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
आँवला – रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर में किया गया वृक्षारोपण वृक्ष धरा का भूषण है। वृक्ष आदि काल से मानव की निःशुल्क सेवा करते आ रहे हैं। वर्तमान में बढ़ते हुए प्रदूषण से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है और मानव जीवन के लिए संकट बन रहा है। सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को जागरूक कर रही है। वृक्ष लगाओ पर्यावरण स्वच्छ बनाओ । वर्तमान में बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को देखकर रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर के अध्यापकों द्वारा वृक्षारोपण…
बरेली – युवा नेता यशवंत सिंह ने लोहारी पुल का हो रहे निर्माण में हो रही अनियमतताओं के बारे में ठेकेदार से कहा
आँवला – आँवला अलीगंज मार्ग पर ग्राम लोहारी के समीप ग्रामीणों द्वारा निर्माणाधीन पुल पर पहुंच कर ठेकेदार से विभिन्न अनियमितताओं के बारे में कहा तथा पुल निर्माण में बढ़ती जा रही विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत तत्काल से फोन द्वारा युवा नेता यशवंत सिंह को दी. जिस पर यशवंत सिंह निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बात करके तत्काल ठेकेदार से बात की तथा फोन करके जे ई आर बी यादव को वहां बुलाया तथा जी से मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने तथा तथा आधी अधूरी साइटों से…
बरेली – कानपुर में हुईं मुठभेड़ में शहीद हुये पुलिसकर्मियों को समाजसेवी पं.सूर्य प्रकाश शर्मा ने दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि
रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हो गया। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं, जबकि सात पुलिसकर्मी घायल हुए । इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अफसरों को तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। इस कड़ी में बरेली से समाजसेवी पं.सूर्य प्रकाश शर्मा ने कानपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों की शहादत को…
बरेली – आँवला तहसील परिसर में काग्रेंस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में देश में डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते एसडीएम आँवला को सौंपा ज्ञापन
आँवला – आँवला तहसील परिसर मैं आज कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक सक़लैनी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी आंवला को आज पेट्रोल डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत माननीय प्रियंका गांधी जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसजन अब्दुल कलाम आजाद पार्क में इकट्ठा हुए और वहां से हाथों में तख्ती लिए पैदल नारेबाजी करते हुए उप कलेक्ट्रेट कार्यालय आंवला पहुंचे…
बरेली – आँवला तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारी को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – आँवला तहसील में एंटीक्रप्सन की टीम ने एक किसान से रिस्वत लेते हुए एक कानून गो को गिरफ्तार किया है। जिससे तहसील में हडकंप मच गया है। थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये कानूनगो इफ्तियार है, जिन पर किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। किटौना गांव के किसान जगन्नाथ का आरोप है की उन्होंने पट्टे की शिकायत की थी लेकिन कानूनगों ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जिस वजह से किसान ने एंटीकरप्शन में शिकायत की।…
