रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव धीरपुर की विधवा ओमवती पत्नी स्वर्गीय (वीरपाल सिंह) ने बताया कि उसका बड़ा बेटा संजू गांव के किनारे पड़ी एक बीघा खाली जमीन पर कब्जा कर रहा है मां के मना करने पर भी नहीं मानता है ओमवती कहती हैं की मेरे और भी पुत्र हैं मैं इस जगह को सभी पुत्रों में बराबर बराबर बांटना चाहती हूं लेकिन यह बड़ा बेटा मेरा चाहता है कि यह जगह उसके पास ही जाए इतना ही नहीं वह उस पर निर्माण…
Category: बरेली
बरेली – थाना सिरौली क्षेत्र में विधवा की जमीन पर जबरदस्ती दबंग कर रहे कब्जा
आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव रम्पुराभोपतनगर का एक मामला सामने आया है प्रार्थी परिवार से अकेला है उसके पिता की 6/ 3/ 2009 को मृत्यु हो चुकी हैं उसके बाद वर्ष 2012 में प्रार्थी की शादी हो गई शादी में कर्ज होने के कारण प्रार्थी ने अपनी तहेरे भाई सुल्तान सिंह मुल्तान सिंह कप्तान सिंह ताऊ सूबेदार सिंह को अपनी 3 बीघा जमीन 50000 में गिरवी रखी थी वर्ष 2012 में 5 वर्ष के लिए जिसका समय वर्ष 2017 में पूरा होने के बाद में अपनी जमीन जोतने…
बरेली-मजदूरी कर लौट रहे युवक की नदी में डूबने से मौत
जिला बरेली के नवाबगंज स्थित करबला के पास वह रही नदी में एक 30 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।परिजनों के मुताबिक मृतक इरफान शाह अपने तीन साथियों के साथ पास के गांव नवादा में कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने गया था ।शाम को लौटते समय उसके साथ के दो लोग साईकिल से आ रहे थे और मृतक व उसका एक…
बरेली- नबावगंज तहसील परिसर में सम्प्पन हुई पीस कमेटी
बरेली-:-बरेली के थाना नवाबगंज की कोतवाली में आज संपूर्ण लॉकडाउन होते हुए, बकरा ईद और रक्षाबंधन को लेकर सामाजिक व्यक्तियों को बुलाकर शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई . मीटिंग में शासन प्रशासन द्वारा बकरा ईद के मद्देनजर जो गाइडलाइन जारी की गई ,उसके बारे में बताया गया . क्षेत्राधिकारी नवाबगंज योगेंद्र सिंह ने आने वाले त्योहारों पर समाज के सभी लोगों से शांति बनाये रखने का आग्रह किया, इसी के साथ ही कोरोना को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.
बरेली-आंवला चेयरमैन के पार्षद की दरोगा ने की पिटाई
आंवला- पार्षद के साथ मारपीट कर चुके सुभाषनगर थाने के दरोगा ने अब आंवला चेयरमैन के भतीजे को पीटकर गाड़ी में डाल लिया। चेयरमैन ने भतीजे के साथ एसपी सिटी से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने सोमवार को जांच के लिए बुलाया है। थाना अलीगंज के किदौना निवासी शशांक सक्सेना आंवला चेयरमैन संजीव सक्सेना के भतीजे हैं। वह आंवला नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शशांक बृहस्पतिवार को कार्यालय के काम से अपने मित्र के साथ बरेली आए थे। नेकपुर में चेकिंग के दौरान सुभाषनगर…
बरेली-अब लगाना हटाना नही पड़ेगा पुल, क्योंकि क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से यहाँ बनेगा पक्का पुल
आंवला। आंवला विधानसभा के विधायक धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर अपनी विधानसभा के ग्राम शिवपुरी के पास कैलाश गिरी महाराज आश्रम के पास रामगंगा नदी पर पान्टून पुल के स्थान पर स्वीकृत पक्का पुक निर्माण को लेकर सम्बन्धित अधिकारियो से उक्त पुल निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरु कराने के विषय मे मुलाकात की देर आए पर दुरुस्त आए,क्योंकि कई प्रयास के बाद भी गोरा घाट पर पुल नही बन पाया क्योंकि यहाँ पर गंगा का कटान हमेशा बना रहता है,इसलिए जितनी मेहनत होती सब बेकार जाती इस लिए…
बरेली-श्मशान भूमि में पीपीई किट को बेंच पर डालने पर हंगामा
बरेली :सिटी श्मसान भूमि में आज कोरोना पीड़ित के शव को लेकर जमकर हंगामा हुआ, आरोप था कि कोरोना पीड़ित के साथ आये स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट को शमशान भूमि के बैठने वाली कुर्सियों पर फेंक दिए थे, अन्य शवो के साथ आये लोगो ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया, मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझाया लेकिन वो कोरोना पीड़ित का अंतिम संस्कार करवाने को राजी नही थे, लोगो का कहना था कि रोजाना बरेली में कोरोना कहर बरपा रहा है, लेकिन उसके बाद…
बरेली – विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिषासी अभियंता आँवला को ज्ञापन सौंपा
आँवला- नगर के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा विद्युत उप केंद्र 132kv आंवला में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता 132kv आंवला को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते संविदा कर्मियों ने अपने परिवार की चिंता न करते हुए भूखे प्यासे 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर कार्यरत रहे हैं तथा कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति की कोई भी समस्या नहीं होनी दी तथा अपने कर्तव्य का पूर्णतया निर्वाहन किया है…
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में कोरोना जैसी महामारी के चलते गांव में गंदगी व कीचड़ के लगे अंबार नहीं हो रही सफाई फैल रही हैं संक्रामक बीमारीयां
आँवला – कोरोना को लेकर पूरा देश दहशत में है वहीं रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत केसरपुर में कई जगहों पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। खुली नालियां सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार के आदेश के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधियों पर कोई भी असर नहीं है। ग्राम सभा की हालत तो दूर की बात है जबकि कई जगहों पर सड़कों पर घरों का पानी बह रहा है। जिन रास्तों पर लोगों को रोजाना आवागमन होता है, उसी पर पानी लग रहा है। मुख्य…
बरेली-नबावगंज के क्योलड़िया के ग्राम सचिवालय को किया गया हॉटस्पॉट
बरेली-:-बरेली के ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योलड़िया में एक शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोग दहशत में हैं . वहीं प्रशासन ने भी कोरोना मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट कर आने के बाद उस एरिया को हॉटस्पॉट बना दिया है . मरीज के परिजनों की भी जांच और सैम्पलिंग स्वास्थ्य टीम ने की है . हॉट स्पॉट एरिया को सैनीटाइज भी कराया गया है. यहाँ सभी को वार्निंग दी जा रही है ,लेकिन अभी भी लोग अनजान बने सड़कों पर बेवजह और बिना मास्क सोशल डिस्टेंसिंग के घूम…
बरेली-जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमितो को हरसंभव इलाज देने का संकल्प लिया
बरेली-:-बरेली में लगातार बड़ रही कोरोना संक्रमितो की संख्या से पूरे जिले को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है।क्योंकि हर रोज दर्जन भर मरीजो के मिलने से जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने कहा कि कोविड के मरीज़ों को हर संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी ने आज बरेली के विभिन्न निजी नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ एप के माध्यम से वर्चुअल वार्ता करते हुए इन संस्थानों में कोविड के मरीज़ों के लिए बेड उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा…
बरेली-जहरीले के सांप दंश से हुई अधेड़ की मौत
बरेली।आंवला में पूजा देवी के पति चरन सिंह ग्राम मुगलपुर तहसील आंवला थाना सिरौली के निवासी थे।चरन सिंह बिजली की किल्लत को लेकर सिंचाई करने के लिए बेहद परेशान थे ।चरन सिंह बृहस्पतिवार को शाम के समय देर रात सिंचाई करने खेत पर पहुंचे तो वहां ट्यूवेल पर मौके पर बिजली नहीं थी। और चरन सिंह ट्यूवेल पर सो गये । सोते समय चरन सिंह के बाये पैर में जहरीले सांप ने काट लिया । इसके उपरांत चरन सिंह ने घर आने का पूरा प्रयास किया।इसके बाद चरन सिंह रास्ते…
बरेली-बरेली के एक ग्रुप ने मानसा व्यापारी से की थी लूट
बरेली-:-बिनावर में 16 जुलाई को हुई अपहरण और लूट की वारदात को पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया . पुलिस के मुताबिक इस घटना को बरेली के गिरोह ने अंजाम दिया था. पुलिस ने 2 शातिरो को गिरफ्तार भी किया है. एक फरार हो गया ,पकड़े गए शातिरो की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो लग्जरी कार , असलहे , लूटा गया तेल भी बरामद किया. एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पूरे मामले का खुलासा किया. बताया बदमाशों पर घोषित किया गया ₹25000 का इनाम भी पुलिस…
बरेली :ब्राह्मणों के उत्पीडन से भड़का अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा
बरेली।अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिषेक तिवारी जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की वर्चुअल संवाद बैठक के राष्ट्रीय संयोजक पद से बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है, अगर उत्पीड़न ना रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा. महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा विभु के संयोजन में हुए संबाद मे राष्ट्रीय संयोजक जी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी तरीके से उत्पीडन बर्दास्त नहीं करेगा. जिस ब्राह्मण ने…
बरेली :सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में पट्टे की जमीन पर 27 साल के बाद मिला कब्जा
आँवला – गांव केसरपुर में एक पट्टे की जमीन पर 27 साल में पट्टेधारक को कब्जा मिल पाया। अधिकारियों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में कब्जा दिलवाया है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। गांव केसरपुर के रमेश लोधी को 1993 में नसबंदी के दौरान गांव में ही पट्टे की जमीन दी गई थी। पट्टा होने के बाद ही उस जमीन पर गांव के ही दूसरे समुदाय के साबिर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। रमेश ने जिसकी शिकायत पुलिस से की तो निर्माण कार्य तो…
बरेली-:-एसएसपी से जानलेवा हमला करने वालों के बिरोध में लगाई गुहार
बरेली-:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे बरेली से मिलकर पत्र देकर पीड़ित की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित की पत्नी को कार्यवाही करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है । प्रार्थिनी श्रीमती कंचन लता पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार निवासी सिठौरा थाना सुभाष नगर जनपद बरेली की है। दिनाक 05.07.2020 को रात्रि में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार को गाँव के धीरेन्द्र कनौजिया उर्फ धीरू , हरेन्द्र कनौजिया , कृष्ण वीर सिंह ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से गोली मार दी…
बरेली -राशन में धांधलबाजी का मामला आया सामने
बरेली – प्रेमनगर के भूड़ छेत्र में राशन विक्रेता अंकुर सक्सेना का राशन में धांधली बाजी का मामला आया है सामने हिन्दू शक्तिदल,बरेली की महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष साधना वर्मा अंकुर सक्सेना राशन विक्रेता की दुकान पर अपने राशन कार्ड पर राशन लेने पहुँची थी, जिसमे अंकुर सक्सेना ने राशन में 12 किलो राशन चढ़ा कर सिर्फ 9 किलो राशन दिया. जब उससे पूछा गया की राशन कम कियु दिया और 12 किलो राशन कियु चढाया ओर अंकुर सक्सेना की शिकायत की बात की ,तो राशन विक्रेता अंकुर सक्सेना…
बरेली : मझगांव ब्लाक में अधिकारी लेट फीस के बहाने मांगते हैं
बरेली : मझगांव ब्लाक के ग्राम बेहटा बुजुर्ग के महिपाल यादव ने अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ कागज तहसील से तैयार करवाए थे । महिपाल यादव यह कागज एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सागर के पास लेकर गए 22 मार्च से पहले ओम प्रकाश सागर ने यह कागज इनके जमा कर लिए और यह बोला आप फिर आ जाना। महिपाल यादव ने ब्लॉक के कई चक्कर लगाये एडीओ साहब से बहुत दुखी होकर अपने गांव के देवस्थान पर रह रहे विजय देव नाथ…
बरेली – आँवला तहसील में रहटुईया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव रम्पुरा देवकोला में 11000 हजार लाइन का तार टूटने से एक महिला जल गई, लाइट बंद कराने पर महिला की बची जान
आँवला – रहटुईया विद्युत उप केंद्र की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रम्पुरा देव कोला में एक महिला बाल बाल बची ।परिजनों ने बताया के मेरी मां नल पर पानी लेने गई ऊपर तारों में फाल्ट हो रहा था। तारों में फाल्ट होते ही जो तार हमारे घर के ऊपर से गुजरता है। वह खंबे से कटकर नीचे मेरी माता जी के ऊपर गिर गया। गिरते ही तुरंत रहटुईया उप केंद्र पर फोन किया और लाइट बंद कराई तब जाकर…
बरेली – मझंगवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशाओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री से ब्लाक में उनके साथ हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायती की
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां की समस्त आशाओं ने एम.ओ.आई.सी. डॉ. वैभव राठौर व बी.सी.पी.एम. हेमलता पर लगाया वसूली का आरोप। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझंगवा की समस्त आशाओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक माननीय श्री धर्मपाल सिंह को डॉ वैभव राठौर व बी. सी. पी. एम. हेमलता पर अनावश्यक वसूली का शिकायती पत्र दिया है। ब्लॉक मझगवां में कार्यरत आशाओं का कहना है कि डॉ वैभव राठौर के आदेशानुसार बीसीपीएम हेमलता के द्वारा आशाओं से अनावश्यक वसूली की जा रही है और आशाओं पर दबाव भी बनाया जा रहा…
