बरेली – स्कूल में नही मनाई गई जन्माष्टमी तो घर मे ही शुरू कर दी कृष्णलीला

आवंला/बरेली : भक्ति का भी अपना अलग ही जज्बा होता है,फिर चाहे उन्हें घर हो या स्कूल कोई फर्क नही पड़ता,उन्हें जो करना होता है करके ही रहते हैं। ऐसा ही कार्य बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र के गाँव शिवपुरी की जीबी इंग्लिश मीडियम एकेडमी के छात्रों ने भी किया है,अपने अपने घरों पर रहते हुए ही शैक्षिक स्तर पर खुद को कृष्ण रंग में रंग कर कृष्ण भजनों पर नृत्य किया।कृष्ण राधा की छवि खुद में उतार कर नृत्य किया . जो काफी मनमोहक रहा . गौरतलब है की…

बरेली-माँ से नाराज होकर गए युवक की अर्धनग्न अवस्था मिली लाश, परिजन बोले मारा है बेटे को

बरेली-आजकल घर बालो से नाराज होकर जाने बाले किस्से खूब देखने सुनने में आ रहे हैं।कभी यह लोग खुदकुशी कर लेते हैं तो कभी मार दिए जाते हैं या,कही गायब हो जाते जिनका कभी कोई पता नही चलता।कल बरेली के कटरा चांद खां निवासी अमित अपनी माँ से नाराज होकर कहि चला गया था,सुबह में रामगंगा से पुलिस का फोन आया,की अमित की लाश देखी गयी है।परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे तो वास्तव में ही शव अमित का ही था।अंडरवियर पहने हुए,पेंट सर्ट रखी हुई,औऱ उन्ही पर रुपये भी रखे…

बरेली – मेहनत लाई रंग,सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पास हो क्षेत्र का नाम किया रोशन

जनपद बरेली के सिरौली नगर पंचायत में सन्तोष गुप्ता का मध्यम वर्गीय परिवार रहता है। संतोष गुप्ता जी काफी मेहनती हैं. जहां तक संभावनाएं हैं वहां तक प्रयास करो। अपने इसी लक्ष्य को साधते हुए इस वर्ष सिविल सर्विसेज परीक्षा में अफसर बने संतोष गुप्ता के पुत्र सुधांशु गुप्ता ने अपना सपना पूरा कर दिखाया। सुधांशु बचपन से ही अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक थे,जिसके बल पर ही उन्होंने अपने क्षेत्र में सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक अलग ही स्थान बना लिया है। बताते चले कि सुधांशु की…

बरेली: रास्ते से आते समय व्यक्ति को किया अधमरा

बरेली-(भमोरा)-थाना क्षेत्र के भमोरा के ग्राम कुडढा् के मझरा भीकमपुर के श्याम सिंह पुत्र छंगे सिंह कल शाम 4:30 बजे गांव से कुंडढा बाजार से वापस आ रहे थे ,तभी कुंडढा गांव के कुछ लोगों ने महेंद्र पुत्र अमर सिंह ,नरेंद्र पुत्र सर्वेश , शाका पुत्र प्रतापसिंह ने श्याम सिंह को अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौज कर उसे लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया. श्याम सिंह ने आज एसओ भमोरा से मिला और तहरीर दी . थाना अध्यक्ष ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया.…

बरेली: तेज रफ्तार कन्टेनर ने रौंद डालीं गायें,एक की मौत कई घायल

बरेली-बरेली में इस कदर गायो का जमावड़ा है कि लोगों को कभी कभी तो खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की फसलों को बर्बाद करने में भी इन्ही गायो का मुख्य रौल रहता है।लेकिन योगी सरकार ने इन गायो को यत्र तत्र छुड़वा कर वाहनों के लिए भी दिक्कत पैदा कर दी हैं।आज आंवला क्षेत्र के एक व्यवस्तम रोड पर तेज रफ़्तार से दौड़ते हुए कन्टेनर ने इन्ही गायो में से एक गाय को मौत के मुंह में धकेल दिया,यहां तक कि कई गाये घायल भी हुईं।

बरेली-:बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के मनोज मिश्रा महानगर अध्यक्ष मनोनीत

बरेली-:-बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना नें बरेली महानगर का अध्यक्ष मनोज मिश्रा प्रबन्धक सी बी एम पब्लिक स्कूल संजय नगर बरेली को मनोनीत किया.जिन्होंने आज अपनी महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक , महामंत्री पंकज सक्सेना ,मंत्री रामाकिशन शुक्ला, राजीव यादव,संगठन मंत्री अबनींद्र स्नातक कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया उपस्थित रहे. बैठक का संचालन महानगर महामंत्री मो0 फराज नें किया अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की बैठक में स्कूल संचालन से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा…

आंवला/बरेली-इस गाँव में लकड़ी के खम्बों पर दौड़ रही है बिजली

आंवला/बरेली :बिजली उपकेंद्र बरसेर से जुड़े ग्राम चंदपुरा में विभागीय अधिकारियों की कथित लापरवाही से गत वर्ष से पोलों के बजाय लकड़ी के बांस वल्लियों तथा पेड़ो की टहनियों के सहारे खींची गई बिजली लाइनें गाँव में लोगों के ऊपर हर समय मौत का साया बनकर झूल रही हैं लेकिन अनगिनत शिकायतों के बावजूद विभाग के अफसर कर्मचारी सुनने के लिए तैयार नहीं है ।ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष आई तेज आंधी तूफान से गाँव में दर्जनों विजली के पोल गिर गए। जिन्हें आज तक नहीं बदला गया ।जिससे…

बरेली : इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की प्रशंसा, सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्घ करा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना से दस कदम आगे चलकर कार्य करें तभी उस पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के टेस्ट की…

बरेली – आँवला के थाना सिरौली क्षेत्र में शराब पीकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति सहित ,एक महिला बुरी तरह घायल

आँवला – मामला थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी का है राकेश पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम अंजनी का रहने वाला है बीती रात अपने ही दरवाजे के पास रात्रि 8 बजे करीब गांव के ही कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था इतने दारू पीकर आये पड़ोस के कोका राम पुत्र किशन लाल व पंकज राजेंद्र व प्रवीण पुत्र कोका राम मुझे वह मेरे परिवार को गाली गलौज करने लगा तभी राकेश ने इसका विरोध किया तो लात घुसों व डंडों से मुझे पीटने लगे कोकाराम पुत्र किशनलाल…

बरेली – ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के अकाउंटेंट की मुख्य विकास अधिकारी से की गई शिकायत

आँवला – आँवला तहसील के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने एक शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी को देकर अवगत कराया है कि उनके ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में अकाउंटेंट के पद पर तैनात सुनील सक्सेना की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है, वह किसी भी कार्य को समय पर नहीं करते हैं तथा हर कार्य को टालते रहते हैं। जिससे ब्लॉक के विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही वेद प्रकाश यादव ने बताया कि वह 18 फरवरी 2020 को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो…

बरेली-बिजामऊ में शराब की भट्टी हटवाने के लिए साध समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नवाबगंज के थाना हाफिजगंज के ग्राम बीजामऊ में शराब की भट्टी खोले जाने से साध/ सतनामी समाज में भारी रोष व्याप्त है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बरेली तहसील नवाबगंज का बीजामऊ ग्राम साध / सतनामी समाज इकलौता गांव है। इस समाज के लोगों का अपना अलग ही इतिहास है यह लोग अहिंसा तथा शुद्ध शाकाहार में विश्वास रखते हैं यहां तक की गांव में किसी को न तो मछली मारने और जानवरों का शिकार करने की अनुमति नहीं है, गांव की दुकानों पर नशे की चीजें भी बेचना…

बरेली-: सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झूलती मिली, हत्या की आशंका

बरेली-:-जनपद बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के एक गांव में परिजनों द्वारा विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है. दरअसल मृतक महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर मे बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व नन्हेलाल पुत्र छोटेलाल निवासी खडा रामनगर के साथ हुई थी . शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा था और कल रात किसी समय उसकी बहन नन्ही देवी…

बरेली :अयोध्या मंदिर निर्माण की खुशी में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल

आँवला – पांच सदी तक चले राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम की धरा ने धर्म कभी नहीं छोड़ा रामभक्तो के बलिदानी संघर्ष के पीछे भरोसे की बह नींव थी कि एक न एक दिन रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और उसमे रामलला विराजेंगे…और वह दिन आ गया। वही नगर वासियों और ग्राम वासियों ने अपने अपने घरों में कम से कम 5 दीपक जलाकर भगवान श्री राम का भजन और पूजन किया इस अवसर पर शौर्य शर्मा फतेहपुर समसोई, नितिन पाठक जिला सयोंजक आईटी विभाग आँँवला,शुभम…

बरेली – अयोध्या में हुए 5 अगस्त को भूमि पूजन की खुशी शहर से लेकर देहात तक नजर आई

आँवला – आँवला नगर क्षेत्र में घर-घर दीपक जले और छोडी गई आतिशबाजी किया गया पूजापाठ जमकर मनाई रामलला के भूमिपूजन की खुशी अयोध्या में श्रीरामलला भूमिपूजन के ऐतिहासिक क्षणों पर सभी ने जमकर अतिशबाजी छोडी व पटाखे जलाए नगर के मोहल्ला घेर सिताब राय स्थित हृदेश्वरनाथ मंदिर पर चेयरमैन संजीव सक्सेना, विधायक धर्मपाल सिंह, यशवंत सिंह, श्रीपाल लोधी सहित आदि कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सुंदरकाण्ड का पाठ किया वहीं नगर के शिवमंदिर शास्त्री गली, सिद्धस्थली पूरैना, गंज त्रिपोलिया सहित विभिन्न मंदिरों पर लोगों ने राम…

बरेली-रक्षाबंधन कर बापस लौट रहे दम्पत्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जनपद बरेली के थाना शेरगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया ही यहां बेकाबू स्कार्पियो ने दो व्यक्तियों की जान ले ली. ताजा मामला थाना शेरगढ़ से 2 किलोमीटर दूर गांव जाशनपुर का है. जहां पर सिमरावा से लौट रहे मृतक रामस्वरूप रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए हुए थे. जो वापस अपने गांव बरा उत्तराखंड जा रहे थे . तभी तेज रफ्तार से आती हुई स्कॉर्पिओ से आमने सामने भिड़ंत हुई. जिसके बाद पति पत्नी दोनों की मौके पर की मौत हो गई. सूचना पर…

बरेली-फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में मारी टक्कर,स्कूटी बनी आग का गोला

बरेली: पीलीभीत बाईपास रोड पर शाम के वक्त काफ़ी चहल -पहल होने के बावजूद तकरीबन चार बजे हवा में उड़ती एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार दोनों युवक फॉर्च्यूनर में फंस कर स्कूटी समेत करीब 300 – 400 मीटर तक घसीटते चले गए।हादसे के बाद ड्राईवर कार लेकर मौके से भागने लगा।मौके पर मौजूद किसी समझदार शख्स ने हादसे का वीडियो वायरल किया ।और कार का पीछा किया साथ ही पुलिस को खबर दी।फरार कार को ड्राईवर को पकड़ लिया…

बरेली – भमोरा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली/आँवला – बीते 26 जुलाई 2020 को भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को हैरान करने वाले तथा सिपाहियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ने वाले गैंग के सरगना हरिओम गुप्ता पुत्र मंगू लाल गुप्ता निवासी देवचरा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा है। साथ ही इसके 3 साथी पहले से ही जेल में हैं अपराधी हरिओम गुप्ता को 31 जुलाई 2020 की शाम को 6 बजे देवचरा से ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर…

बरेली : रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में हुई हजारों की चोरी

बरेली : आँवला रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया। जिसमें गैस ,सिलेंडर, चूल्हा ,सीलिंग फैन ,वॉल फैन, स्टार्टर 1 किलो वाट का स्टेपिलाइजर एवं रसोई के बर्तन इत्यादि चुरा कर ले गये ।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना थाना सिरौली में दे दी है एवं बीआरसी रामनगर पर भी इसकी सूचना दे दी है ।विद्यालय में वर्तमान समय में 86 बच्चे पंजीकृत हैं ।चार टीचर स्टाफ हैं सहायक अध्यापक…

बरेली-ईद पर बोले अधिकारी,घर पर करें नमाज अदा,बाहर जाने पर झेलनी होगी पुलिस की सख्ती

बरेली-थाना क्योंलड़िया क्षेत्र की समस्त जनता से मेरी अपील है कि ईद का त्यौहार व रक्षाबंधन के त्यौहार की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई साथ ही यह निवेदन करना चाहता हूं की ईद के त्यौहार पर सभी लोग अपने अपने घरों पर नमाज अदा करें तथा केवल 5 लोग ही मस्जिद के अंदर नमाज अदा कर सकते हैं, ईदगाह पर कोई नमाज अदा नहीं होगी तथा जो कुर्बानी होगी वह अपने घर पर करें. कुर्बानी का जो मलबा होगा उसको बाहर कदापि नहीं डालें तथा किसी भी तरह की ना…

बरेली-दलालो के साए में चल रहा है आंवला का सीएचसी केंद्र

आंवला। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वालों तक अवैध पैठ बनाकर क्षेत्र के कुछ सक्रिय दलाल चोट के ग़ैरजरूरी और ज्यादातर फ़र्जी मामलों को भी डाक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल तक रेफर करा देते हैं। बताते हैं कि कुछ वार्ड ब्वाय के जरिए इंचार्ज तक को जोड़कर दो-तीन हजार के लेनदेन का यह धंधा आंवला में आजकल खूब फलफूल रहा है। अंधेरगर्दी की इस करतूत का सबसे बुरा ख़ामियाजा तमाम उन बेग़ुनाहों को भुगतना पड़ता है जिनके खिलाफ़ जिला अस्पताल की फ़र्जी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस फौजदारी के…