बरेली – मझगवां ब्लाक के ग्राम राजपुर कला में चल रहे दर्जन भर राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समहू को एकत्र करने बदायूँ से पहुंची सीनियर सीआरपी टीम की ट्रेनर मंजू राठौर व कामनी देवी।

बरेली –ब्लॉक मझगवां के ग्राम राजपुर कला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गांव में चल रहे करीब एक दर्जन स्वयं सहायता समूह को एकत्र कर बदायूं से पहुंची सीनियर सीआरपी टीम की ट्रेनर मंजू राठौर और कामिनी देवी ने महिलाओं को एकत्र कर गांव में नारी शक्ति महिला शक्ति प्रेरणा महिला ग्राम संगठन तैयार किया ग्राम संगठन से जुड़ी करीब 100 से अधिक महिलाओं को ग्राम संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ममता देवी को ग्राम संगठन का अध्यक्ष बनाया गया तो वही मीना…

बरेली – पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनिरुद्ध पुर में शासनादेश के अनुसार आगामी 2 शैक्षिक सत्रों के लिए 11 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति का खुली सभा में गठन किया गया।

आँवला – पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनिरुद्धपुर, विकास क्षेत्र मझगवाँ, बरेलीपूर्व माध्यमिक विद्यालय अनिरुद्धपुर, विकास क्षेत्र मझगवाँ, बरेली में आज विद्यालय की कुशल संचालन व्यवस्था के लिये शासनादेश के अनुसार आगामी 2 शैक्षिक सत्रों के लिए 11 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति का गठन खुली सभा में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथि सत्कार के साथ की गई।इस सभा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में श्री मदन मोहन उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनीर अहमद सिद्दीकी, ग्राम प्रधान श्रीमती…

बरेली – रामनगर के गांव गुलेली में इस कड़कड़ाती ठंड में समाजसेवी निहाल सिंह जी ने गरीबों को बांटे कंबल।

आँवला – रामनगर के गांव गुलेली में कुछ समाजसेवियों ने मिलकरठंड के चलते जरूरतमंदों को 101 कंबल वितरित कराए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए वरिष्ठ समाजसेवी एवं पवित्र मेंथे केयर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के चीफ निहाल सिंह ने कुछ महिलाओं को अपनी ओर से गरम शॉल वितरित की एवं कहा कि हम जो कुछ भी कमाते हैं उसमें से कुछ हिस्सा जरूरतमंदों में अवश्य देना चाहिए जिससे हमारे मन को खुशी मिलती है एवं जरूरतमंद लोगों से जुड़ने का यह हमें मौका मिलता है हम उन पर…

बरेली – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

आँवला – आँवला तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसकी अध्यक्षता किस प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार ने की जिसमें आशा द्वारा लाई गई गर्भवती यों को गर्भनिरोधक गोली कंडोम व अन्तरा उलेखन की सेवा प्रदान की गई और परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी भी दी गई जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार , मोहम्मद अहसन अंसारी बी.सी.पी. एम , वसीम अख्तर पी. एम. डब्ल्यू , श्रीमती अनीता स्टाफ नर्स , फिरोज खान , डॉक्टर विजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर…

बरेली – किसान आंदोलन के समर्थन में किसान एकता संघ ने आज दामोदर स्वरूप पार्क में क्रमिक अनशन प्रारंभ किया।

आँवला – किसान आंदोलन के समर्थन में किसान एकता संघ ने आज दामोदर स्वरूप पार्क में क्रमिक अनशन प्रारंभ किया। आज प्रथम दिन किसान एकता संघ के मंडल संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव ने उपवास रखा। इसके पश्चात किसान एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि यह सरकार निरंकुश होकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों पर अत्याचार कर रही है। आज 25 दिन किसानों को आंदोलन करते हुए सर्द रातों में दिल्ली…

बरेली: हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता का बड़ा बयान कहा कृषि बिल से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मांग करें खालिस्तानी समर्थक।

आँवला – हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले सिमरन गुप्ता ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ पाकिस्तानी समर्थक खालिस्तानी नेता और कुछ देशद्रोही आए दिन खालिस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसलिए हमने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मांग की है कि विदेशों में बैठे कुछ पाकिस्तानी समर्थक खालिस्तानी आतंकवादी और खालिस्तान की मांग करने वाले देशद्रोहियों के दस्तावेजों की जांच कराई जाए, उनके खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत सख्त कार्यवाही की जाए जैसे कि…

बरेली-किसानों को तोहफा,पर विपक्ष पर निशाना साधा

बरेली-देश भर में हो रहे किसान आंदोलनों को लेकर किसानों की किसान कानूनों की जानकारी देने बरेली के एल्डको सिटी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री जी ने किसानों को बनाए गए कानून को समझाया और कहा कि किसानों को इन कानूनों के विषय मे गलत धारणा बना किसानो को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं विपक्ष, और इसी लिए यत्र तत्र आंदोलन कर रहे हैं। हमारा किसान इतना सीधा सच्चा है कि कोई भी भड़काने में सफल हो जाता है।आगे मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि जब सारा देश कोरोना जैसी…

बरेली – केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून काला बिल वापस न लिए जाने तक किसान विरोधी यात्रा चलती रहेंगी – समाजवादी पार्टी ।

आँवला – किसान अध्यादेश के विरोध में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर व जिला अध्यक्ष अगम मौर्या जी के निर्देशन में बिथरी चैनपुर विधानसभा में सूरज यादव नि,राष्ट्रीय महासचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने किसानों के समर्थन में हल चला कर विरोध प्रदर्शन किया ।बरेली में किसान यात्रा के क्रम में आज भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में रमियांपुर से लेकर सुरला मुड़िया चेतराम होते हुए मावई में समाप्त हुई इस मौके पर मनोहर सिंह यादव जिलाध्यक्ष मजदूर सभा मान सिंह यादव कृष्ण पाल…

बरेली-किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी समाजवादी पार्टी

बरेली–आज समाजवादी पार्टी नहीं बरेली के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए एक किसान यात्रा का आयोजन किया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महान अध्यक्ष समीम खा सुल्तानी पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने एसडीएम सदर को दिया । जिस के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-न्यूनतम समर्थन मूल्य एम.एस.पी व्यवस्था समाप्त होने से कृषि क्षेत्र भी नुकसान में आ जाएगा इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाए ।-न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त होने से बड़े कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा…

बरेली – राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में कोविड 19 जागरण कार्यक्रम आयोजित।

आँवला – आँवला नेहरू युवा केंद्र बरेली के तत्वाधान में आज डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के सभागार में कोविड-19 जागरूकता गोष्टी एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका अलका सिंह एडवोकेट ने कहा की वर्तमान परिवेश में नेहरू युवा केंद्र का यह कार्यक्रम वास्तव में एक आवश्यक कार्यक्रम है क्योंकि महामारी अभी गई नहीं है बचाव ही इसका एकमात्र उपाय हैं इसलिए लोगों में जागरूकता के लिए इस प्रकार के आयोजन का अपना बड़ा महत्व है जिला युवा अधिकारी डॉल्बी तेवतिया…

बरेली – ब्लॉक मझगवा के ग्राम मंडोरा में कोटेदार के पति की दबंगई ।

आँवला – मझंगवा ब्लाक के ग्राम मंडोरा में ग्रामीणों ने लिखित प्रार्थना पत्र एसडीएम आँवला को दिया और कोटेदार सुरभि मोर्य पुत्र नेकपाल कोटेदार पति शराब पीकर कोटा बाटता है ग्रामीणों का कहना है कोटेदार पति शराबी है और कुछ लोगों का अंगूठा लगवा लेता है और गल्ला नहीं देता है और कार्ड धारकों को गंदी गंदी गालियां देकर भगा देता है सफेद पोशो का रौब जमाता है कहता है कि हमारा कौन क्या बिगाड़ लेगा इसलिए गांव के कई दर्जनों ग्रामीण तंग आकर एसडीएम आँवला को प्रार्थना पत्र दिया…

बरेली – किसान यात्रा में शामिल होने जाते हुए सपा कार्यकर्ताओं को सिरौली पुलिस ने किया नज़रबन्द।

आँवला – आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान यात्रा के कार्यक्रम में विधान सभा आँवला में प्रस्तावित होने वाली किसान यात्रा में सम्मिलित होने जाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सिरौली में पुलिस प्रशासन द्वारा ज़बरन रोका गया व सपा नेता सैयद शब्बर अली के निवास पर नज़रबंद कर बैठा दिया गया। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष हाजी आबिद बेग ने सरकार से मांग की कि लोक सभा का विशेष सत्र बुलाकर इस काले कानून को वापस लिया जाए। हाफ़िज़ शब्बीर अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता…

बरेली – आंवला तहसील पर धरने आये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बरात घर में किया नजरबंद।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – तहसील आंवला में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज पूर्व चेयरमैन आबिद अली ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा का आयोजन को लेकर आज तहसील में एकत्र होने को थे ,तभी पुलिस प्रशासन ने आबिद अली पूर्व चेयरमैन को नजरबंद कर लिया .इन लोगों को 4 घंटे एक बारात घर में नजरबंद किया और बाद में ज्ञापन लेकर छोड़ दिया. उधर थाना क्षेत्र अलीगंज के जिला पंचायत सदस्य जीरज यादव, विधानसभा महासचिव सत्येंद्र यादव को निवास पर नजर बंद कर…

बरेली – किसी भी फर्जी फाइनेंस तथा किसी भी पोंजी स्कीमों में न फंसे,अन्यथा आपका पैसा डूब जाएगा। शेष माहेश्वरी

आँवला – ग्राम केसरपुर मेंआयोजित वर्कशाप में NCFE के फाइनेंस ट्रेनर शेष माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किये।उन्होंने बताया कि किसी भी फाइनेंस कंपनी में पैसा जमा कराते वक्त उसकी स्थिति जांच लें तभी उसमे निवेश करें वरना आपका मेहनत से कमाया पैसा डूब जाएगा ।शेष माहेश्वरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बीमा योजनाओं, सुकन्या सम्रद्धि योजना में भाग ले तथा स्वम् को लाभान्वित करें।धोका धड़ी से बचने के लिए अपनी ए टी एम की पिन तथा ओ टी पी को किसी को न बतायें वरना आपके साथ…

बरेली – उपजिलाधिकारी के साथ हिंदू जागरण मंच की ईकाई ने किया जैन गौशाला रामनगर का निरीक्षण।

आँवला – आँवला उपजिलाधिकारी के साथ हिंदू जागरण मंच बरेली की इकाई जैन गौशाला रामनगर पहुंची तथा व्यवस्था की जानकारी ली । जैन गौशाला रामनगर में गायों के हिसाब से भूमि का क्षेत्रफल गौशाला के पास काफी कम है । इसीलिए कुछ सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली । लेकिन व्यवस्थापक राजेंद्र जैन से मिलकर ऐसा लगा जैसे गौ सेवा और मां सेवा एक ही है । गायों के प्रति जैन साहब की सेवा भाव को सभी ने हृदय से स्वीकार किया और हिंदू जागरण मंच यह प्रयास करेगा कि गौ…

बरेली – दहेज के लोभी बने विवाहिता के हत्यारे!

आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कॅनी इंचौर झूना नगर के मेहरबान राठौर की 3 पुत्रियां एक पुत्र मृतक शिवानी दूसरे नंबर पर थी .जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है. उसकी शादी 25 जून 2018 में ग्राम बलेई थाना बिशारतगंज में रिंकू पुत्र ख्यालीराम से हुई थी. लेकिन उसका पति रिंकू अपनी बीवी से कहता था कि हमें दहेज कम दिया है. शिवानी की छोटी बहन को दहेज ज्यादा दिया गया है. जिस पर आशंका है की दहेज के मसले को लेकर कहासुनी हुई और गला दवाकर 9 तारीख…

बरेली – लोक सेवा आयोग प्रयागराज के परिणाम में बृजेश कुमार का राजकीय महाविद्यालय प्रवक्ता में चयन हुआ।

आँवला – लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता महाविद्यालय रसायन विज्ञान के 44 पदों के परिणाम घोषित किए गए| जिनके साक्षात्कार दिनांक 1, 2 व 3 दिसंबर को किए गए थे|घोषित परिणाम में बृजेश कुमार निवासी बल्लिया, थाना भमोरा, जनपद बरेली का चयन प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय रसायन विज्ञान के लिए हुआ| इनके पिता पहिलवान आत्माराम इंटर कॉलेज बल्लिया में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं| पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं| बृजेश कुमार बताते हैं कि इस मंजिल तक पहुंचने का श्रेय मेरे प्रेरणा स्रोत डॉक्टर गजेंद्र पालीवाल,…

बरेली – रामनगर ब्लाक में प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को दुध व फल व दवाईयां वितरण किये गये

आँवला – ब्लाक रामनगर में प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा के अंतर्गत जो महिलाएं प्रथम श्रेणी में गर्भवती होती हैं इस अभियान में वह महिला आती हैं जोक प्रथम बार की गर्भवती होती हैं पहचान करने के लिए निशुल्क खून की जांच की जाती है जैसे एनीमिया की पहचान हेपेटाइटिस रक्त एचआईवी ब्लड ग्रुप टाइफाइड मलेरिया आदि जांच कराई जाती हैं प्रथम बार हुई गर्भवती को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत फार्म वितरण किए गए इससे उनके खाते में सरकार द्वारा ₹5000 की धनराशि उपलब्ध कराई जा सके ब्लॉक में प्रेसर…

बरेली – किसान की जान का हावी है किसान बिल,यह किसान की दूनी नही उसकी जिंदगी की धूनी बन जाएगा।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – आँवला तहसील के थाना सिरौली के चैक पोस्ट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया देश भर में किसान बिल के विरोध में किसानों और किसानों के द्वारा ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन है,किसानों की आय को दूना करने के लिए बनाए गए कानून को किसानों ने अपने लिए फांसी का फंदा बताया है।किसानों के संगठनों ने आज आठ दिसम्भर को भारतबन्द के दौरान देश भर में चक्का जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए, और कहा कि वह न पकिस्तानी हैं न चीनी वह तो केवल…

बरेली – भारत बंद सफल बनाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन व समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने अलीगंज सिरौली मार्ग को किया जाम

आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा में किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज ग्राम खटेट्टा सिरौली अलीगंज रोड पर लगाया जाम जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार होश में आओ होश में आओ केंद्र सरकार तीनों अध्यादेश अध्यादेश को वापस लो वापस लो काले कानून को वापस लो और नारे लगाए भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सिरौली अलीगंज रोड पर जाम लगाया शिशुपाल किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ढाकऩ लाल गंगवार जिला उपाध्यक्ष…