बरेली/यूपी-:–ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह और आनंद गौतम के काव्य संग्रह का लोकार्पण, काव्य समारोह आयोजित

बरेली/यूपी-:–कवि ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह दीप चाहत के एवं आनंद गौतम के काव्य संग्रह आनंद ही आनंद आ गया का लोकार्पण एवं काव्य समारोह आयोजित बरेली वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह दीप चाहत के एवं आनंद गौतम के काव्य संग्रह आनंद ही आनंद आ गया का लोकार्पण भा जा पा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय संतोष गंगवार अध्यक्ष महापौर डॉ उमेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा एवं…

बरेली-ख्वाजा के जायरीन बड़ी तादात में कोविड-19 की जांच कराने

बरेली/यूपी—जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने बताया कि राजस्थान के अजमेर शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ का सालाना उर्स शुरू हो चुका हैं,उर्स में शिरकत करने से पहले कोविड-19 की जाँच करवाकर जाना जरूरी हैं,ज़ायरीन की सहूलियत के लिये सिविल लाइन स्थित मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियाँ परिसर में आज भी तीसरे दिन कैम्प लगाया गया जिसमें ज़ायरीन ने पहुँचकर कोविड-19 की टेस्टिंग करवाई, कैम्प स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया,स्वास्थ्य विभाग के डॉ अखिलेश वीर सिंह ने शिविर में पहुँचकर लोगों की जाँच करवाई।…

बरेली-ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अखण्ड प्रदेश अध्यक्ष, व रामेन्द्र प्रदेश महामंत्री निर्वाचित

बरेली/यूपी-:–उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” (उ0प्र0) का प्रांतीय अधिवेशन चुनाव लोक निर्माण विभाग गवर्नर हाउस के सामने लखनऊ में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ संघ के बायलॉज के विधि-विधान से चुनाव की समस्त प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद संघ का प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए उत्तर…

बरेली-गरीब कन्या की मददगार बन गया वेलेंटाइन डे

बरेली। सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने एक गरीब कन्या के विवाह के लिए कपड़े, बर्तन, और एक ग्रहस्थी बसाने का पूरा सामान दिया। अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि आने वाली 16 फरवरी को युवती की शादी है। जब उसकी माँ मदद को आई तो रहा नहीं गया और जितनी भी मदद की संभव हो सकती थी, सोसाइटी ने मदद करने का आश्वासन दिया। दीक्षा ने कहा कि असली वैलेंटाइन तो प्रभु ही होते हैं जो जीवन में न तो कभी धोखा देते हैं न ही मजबूरों का हाथ छोड़ते हैं…

हाथरस महिला दिवस के अवसर पर मनाई गई सरोजिनी नायडू की जयंती

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू की जयंती समाजवादी महिला घेरा के रूप में मनाया गई, इस अवसर पर महिलाओं ने उत्तर प्रदेश की इस अत्याचारी, बलात्कारी, गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह रही ,इस अवसर पर जिले की प्रत्येक विधानसभा से महिलाओं की जबर्दस्त भागीदारी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में…

बरेली-सात दिवसीय शिविर मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया,आज सम्पन्न

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय संयुक्त विशेष शिविर का छठा दिन मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनु महाजन व डॉ फौजिया खान दोनों ही कोरोना काल मैं बरेली जिले की मेंटल हेल्थ काउंसलर नियुक्त की गई थी। डॉ अनु महाजन बताती है की पिछले 1 वर्ष से हमारा पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और लोग मानसिक रूप से परेशान…

बरेली-आईएमसी प्रमुख ने सज्जादा नशी ने की मुलाकात

बरेली/यूपी: किसान आन्दोलन की हिमायत में रामपुर दरगाह के सज्जादा नशी से एक पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार पर मुसलमानों और दरगाह से आस्था रखने वालों में नाराज़गी के बीच आई ऍम सी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा खान अपने पूर्व निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार आई ऍम सी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नफ़ीस खान और उलेमाओ के साथ रामपुर पहुँचे जहाँ दरगाह पर हाज़री के बाद सज्जादा नशी से मुलाक़ात कर उन के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली मस्जिद में नमाज़ अदा करने से पहले बड़ी तादाद में मौजूद…

बरेली-बीडीए द्वारा धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन

बरेली/यूपी-:- चंदपुर बिचपुरी में बीते दिनों रामगंगा आवासीय योजना के तहत आने वाली ज़मीन पर बने दो धार्मिक स्थलों पर बीडीए ने तोड़क कार्रवाई की थी। बीडीए की टीम ने एक मज़ार और एक मंदिर को क्षतिग्रस्त किया था। हाल ही में बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मज़ार का दोबारा निर्माण करा दिया गया। वहीं अब मंदिर का निर्माण करने की भी मांग उठने लगी है। शुक्रवार को चंदपुर बिचपुरी के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और बताया कि…

बरेली-2 अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मियों को मिला विशेष सेवा पदक

बरेली/यूपी-:-65वाॅ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह-2020 का आयोजन शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में किया गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने आन लाइन कार्यक्रम के माध्यम से इज्जतनगर मंडल के दो अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक त्रिपाठी ने इज्जतनगर मंडल को संरक्षा, वाणिज्य, विद्युत, लेखा, कार्मिक एवं राजभाषा अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें भी प्रदान कीं। इज्जतनगर स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे में द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार एवं स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड…

बरेली-राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी का समापन

बरेली। राजकीय इंटर कालेज में चल रहे 21 बटालियन एन 0 सी 0 सी 0 के पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया । समापन के अवसर पर कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अनुराग शर्मा ने एनसीसी कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि मन में ठान लो तो काई काम कठिन नहीं होता। उन्होने कहा कि मैं भी इसी यूनिट का कैडेट रहा हूं और आज यूनिट को कमाण्ड कर रहा हूं । डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल शिशिर अवस्थी ने कैडेटों से अनुशासन को अपने जीवन में…

बरेली-ग्राम विकास अधिकारी ने मांगे व्रद्ध महिला से खाते के आधे रुपये,आरोप

बरेली। फरीदपुर के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार के खिलाफ आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है जिसमें बताया गया है की मुकेश कुमार बिना रिश्वत के असली जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाते जबकि मोटी रकम देने पर फर्जी प्रमाण पत्र भी बना दिए जाते हैं। ग्राम भगवंतापुर ब्लॉक भुता फरीदपुर की रहने वाली बिलकीस पुत्री स्वर्गीय मोहम्मद अली उर्फ हनीफ़ ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पिता की मृत्यु 15 अप्रैल 2016 को हो चुकी है जिस के संबंध में…

बरेली-युवी में हुआ शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रूटा शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विश्वविद्यालय स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार ने शिक्षकों से संबंधित सभी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों से भी पूर्ण सहयोग एवं मनोबल की अपेक्षा की। महामंत्री पद पर…

बरेली-प्रेम सम्बन्ध में रोड़ा बने पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने देवर से प्रेमप्रसंग के चलते देवर के साथ मिल अपने पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मीरगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज में उस समय सनसनी मच गई थी जब 5 फरवरी को ओमकार का शव खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू की तो बड़े खुलासे हुए। पुलिस ने सर्विलांस की टीम की…

बरेली-दबंग महिला ने देवर पर डाला कचरा विरोध पर हुई मारपीट

आंवला /बरेली–: थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर तुमडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी महेश पाल ने थाना में पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते रोज करीब 5:00 बजे मेरे देवर घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी गांव की एक दबंग महिला परात में भरकर कूड़ा लाई और उनके ऊपर डाल गई। उसे हमने देख लिया और उससे कहा तो उसने अपने पुत्रों को बुला लिया तथा सभी लाठियां लेकर आए और मुझे व मेरे देवर को मारा पीटा। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।

बरेली-आला अधिकारी बन फोन करने बाले की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली/यूपी-:–आईजी को कानून मंत्री और एसएसपी को डिप्टी सीएम के निजी सचिव बनकर फोन करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है । पुलिस को अब तक फर्जी कानून मंत्री और निजी सचिव का कोई सुराग नहीं लगा है । फर्जी कानून मंत्री की तलाश में कोतवाली की एक टीम झांसी में लगातार दबिश दे रही है । जबकि फर्जी सचिव को सर्विलांस के जरिए तलाश किया जा रहा है । अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है । गौरतलब है कि सोमवार को आईजी राजेश पांडे…

बरेली-आंवला के प्रशासनिक अधिकारी हुए कोविड-19 के प्रति चुस्त,लगवाई वैक्सीन

आंवला/बरेली-:-तहसीलदार आंवला और सीओ ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन।कस्बे में सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को दूसरे चरण के दूसरे दिन कोविड-19 टीकाकरण संपन्न हुआ। जिसमें तहसीलदार शर्मनानंद, क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आंवला और लेखपाल पंकज सक्सेना, पिंकी सक्सेना, योगेश कुमार, तेजपाल गंगवार, सुमोद पाल सिंह, प्रियंक मिश्रा, अनमोल मिश्रा, राहुल शर्मा, अजय भास्कर, महाराज सिंह यादव आदि को सीएचसी आंवला में कोविड वैक्सीन लगाई गई। तथा शुक्रवार को यहां 125 को वैक्सीन लगाई जानी थी जिसमें केवल 101ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे।डॉ रजनीश चंद्रा ने…

बरेली-दबंगो के हौसले बुलंद, रुकबाया प्लाट निर्माण कार्य

आंवला/बरेली-:–देवकीनंदन पुत्र मनीराम निवासी कमालपुर थाना अलीगंज तहसील आंवला ने आरोप लगाया है कि उसने 14 फरवरी 2020 को अपनी पत्नी अनारकली के नाम प्यारे लाल पुत्र केवल राम निवासी ग्राम गुलडिया उपराला तहसील आंवला से एक खाली प्लाट 99 वर्ग गज स्थित ग्राम कमालपुर का बैनामा कराया। अब उसने उक्त प्लाट में निर्माण कार्य करना शुरू किया तभी गांव के शंकरलाल पुत्र खानचंद व हुलासी पुत्र हेतराम व प्रेम राज पुत्र भोले राम ने दबंगई के बल पर निर्माण रुकवा दिया। उक्त लोग आए दिन गाली गलौज करते हैं…

बरेली-आंवला के मनौना में हुआ 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

आंवला/बरेली-:-ग्राम मनोना में श्री ब्रह्म देव स्थान पर शुक्रवार से सात दिनी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। दोपहर को मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ कथास्थल तक पहुंची। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का लाइव 24 के चेयरमैन प्रमोद ठाकुर ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर व्यासपीठ और भागवत पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद भागवतजी की आरती के साथ कथा शुरू हुई। 18 फरवरी तक चलने वाली भागवत कथा आचार्य अमित आनंद कर रहे हैं। पहले दिन उन्होंनेभागवत का महात्म्य…

बरेली-आगे ठेका पीछे स्कूल,शिक्षा विभाग इस स्थिति को गया भूल

आंवला/बरेली-:-नगर से कुछ ही दूरी पर आवँला अलीगंज मार्ग पर ग्राम लोहरी के पास श्रीमती शांति देवी विद्यालय चल रहा है । सबसे हैरत की बात तो ये है कि जहाँ विद्यालय चल रहा है वहां सरकारी देशी शराब की दुकान भी है । स्कूल ग्रामीण बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है । उसी मैदान में प्रतिदिन आपको शराबी झूमते हुए भी नज़र आएंगे । इसको देख कर लगता है कि विभाग को बच्चो के भविष्य से भी कोई लेना देना नही है ।

बरेली-कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत किये कार्यक्रम

बरेली। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजीपुरा विधानसभा के देवरनिया मुड़िया में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक कैसे मज़बूती मिले इस विषय पर गहन चर्चा की। उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और राहत के नाम पर झूठे आंकड़े दिखा रही है आज किसान से लेकर युवा ,छात्र सभी परेशान है। आज भाजपा सरकार देश…