फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 आगामी होली, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो। किसी भी नई जगह पर होलिका दहन की अनुमति नहीं होगी और कोई भी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रूखाबाद:कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में शीतगृह भंडारण शुल्क पर बैठक, 2026 के लिए दरें यथावत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद के शीतगृह स्वामियों, प्रबंधकों एवं आलू उत्पादक कृषकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शीतगृह भंडारण शुल्क निर्धारण एवं कृषकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान शीतगृह एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025 में निर्धारित भंडारण शुल्क— सामान्य आलू के लिए ₹240 प्रति कुंतल तथा आइसोप्रोपेनॉइल एन-(3-क्लोरोफिनॉइल) कार्बामेट (CIPC) ट्रीटेड चैम्बर…
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण: लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा विभिन्न पटलों पर संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और…
फर्रुखाबाद:राजेपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजेपुर में पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया डायरिया रोकथाम का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गांधी ब्लॉक राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजेपुर में सोमवार को “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समुदाय में डायरिया रोकथाम एवं प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की 66 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा-7 की प्रियंका ने प्रथम, कक्षा-8 की सुप्रिया ने द्वितीय और कक्षा-8 की हिमशी ने तृतीय स्थान प्राप्त…
फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट के तहत 26.51 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंग लीडर जुबैर खान पर बड़ी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 348/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैंग लीडर जुबैर खान एवं उसके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों को धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया है। कुर्क की गई…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की बैठक संपन्न, वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026: कायमगंज रोड, कुइयांबूट बाईपास पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) की वार्षिक उत्सव की तैयारी बैठक आज सायं 5:00 बजे जिला सचिव संजय शाक्य के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा और मुख्य आकर्षण बैठक में तय किया गया कि वार्षिक उत्सव का आयोजन सादगी, गरिमा और सामाजिक मूल्यों…
फर्रुखाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी का सघन निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2026 जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं एएसडीडीआर सूची का सार्वजनिक वाचन भी कराया तथा बीएलओ के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र सदर फर्रुखाबाद से की गई, जहां मतदेय स्थल क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं बद्री विशाल पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया गया। यहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, दावा एवं…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मेगा विधिक सहायता शिविर में सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2026 ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से स्टॉल लगाकर आमजन को सड़क सुरक्षा, चालान प्रक्रिया तथा ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ प्रवर्तन…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा शिविर का आयोजन: दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण, हजारों लोगों ने लिया लाभ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2026 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में रविवार को फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ परिसर में बृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ और समापन सायं लगभग 5 बजे किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला जज नीरज कुमार तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू की जांच की। मेन्यू के अनुसार मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी, चावल और रसगुल्ला परोसा गया था। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं छात्राओं से संवाद कर…
फर्रुखाबाद में OperationConviction को तेज़ी, अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों को त्वरित सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे #OperationConviction अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ जनपद के टॉप-10 अपराधियों, चिन्हित माफियाओं तथा पॉक्सो एक्ट, हत्या, लूट, डकैती और अन्य जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों से संबंधित लंबित मुकदमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गंभीर मामले में सशक्त…
फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में आज एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह के मध्य बौद्ध रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर सोनू पुत्र श्री राजवीर शाक्य, निवासी ग्राम नगला माछी, पोस्ट झसी, जिला फर्रुखाबाद एवं रिचा पुत्री श्री दिनेशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध परंपरा के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। समारोह बौद्ध विधि-विधान एवं त्रिशरण–पंचशील के उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। नवदम्पति ने परस्पर समानता, सहयोग, करुणा और नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित…
फर्रुखाबाद:एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन व्यावसायिक वाहनों पर एकबारीय कर की दी गई जानकारी, दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा एआरटीओ-प्रशासन श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले में टाटा मैजिक, ऑटो रिक्शा तथा हल्के भार वाहनों के स्वामी एवं संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वाहन स्वामियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी 2026 से भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटर साइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब एवं माल वाहनों के संबंध में उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन…
फर्रुखाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 68 शिकायतें प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं मा० सांसद मुकेश राजपूत की उपस्थिति में तहसील सदर का “सम्पूर्ण समाधान दिवस” ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 10, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 4 तथा अन्य विभागों की 11 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत वितरण कार्यक्रम संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत वितरण संबंधी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में आए प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा विभाग के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को ‘एक क्लिक डी.बी.टी.’…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारीआशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई प्रणाली का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री तथा विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और अनावश्यक…
फर्रूखाबाद में थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण, समयबद्ध शिकायत निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई…
फर्रुखाबाद:विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का सुनहरा अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। 22…
फर्रूखाबाद:ओवरलोड ट्रकों व स्कूली वैन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन सीज – 1.56 लाख रुपये जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने किया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए 3 ट्रकों को पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा कुल 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग से सड़क हादसों की आशंका बढ़…
