फर्रुखाबाद:अहिंसा, न्याय और अनुशासन का संतुलन: बुद्ध का पंचशील और आधुनिक विश्व।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 भगवान बुद्ध के पंचशील में जीवन जीने का प्रथम और मूल मापदंड बताया गया है—हिंसा से विरत रहना। तथागत ने समस्त प्राणियों के प्रति मैत्री, दया और करुणा का भाव रखने का संदेश दिया। उनके अनुसार अहिंसा केवल एक नैतिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन का मूल कार्य है। प्रकृति, प्राणी और मानव—तीनों के संरक्षण में ही जीवन की सार्थकता है। अहिंसा का अर्थ कायरता नहीं अक्सर अहिंसा को कमजोरी या पलायनवाद के रूप में समझ लिया जाता है, जबकि बुद्ध का संदेश इससे…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की उपयोगिता विस्तार से समझाई गई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 8 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 08 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) को उनके वर्तमान तैनाती स्थान से हटाकर नए थानों एवं चौकियों पर नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों का विवरण निम्नवत है— स्थानांतरण विवरण: उ0नि0 श्री मुनीर…

फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी में फायर सर्विस टीम ने किया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रभारी फायर स्टेशन फतेहगढ़ महोदय के आदेश के क्रम में मेला श्रीरामनगरिया विकास प्रदर्शनी–2026 के अंतर्गत फायर सर्विस टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान फायर सर्विस की टीम ने मेले के मनोरंजन क्षेत्र में उपस्थित दुकानदारों, झूला संचालकों एवं आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षा संबंधी पम्पलेट्स का वितरण किया गया। टीम द्वारा मेले में स्थापित झूलों पर स्टैंडर्ड क्वालिटी के इलेक्ट्रिक तारों का प्रयोग सुनिश्चित करने…

फर्रुखाबाद:पालीटेक्निक चलो अभियान के तहत UPJEE (P)-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 प्रदेश की समस्त राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), अल्पसंख्यक संस्थान एवं निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न इंजीनियरिंग, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) – UPJEE (P)-2026 का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई 2026 के तृतीय सप्ताह में आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव है। सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन…

फर्रुखाबाद में निर्वाचन विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में निर्वाचन विषयक एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अवगत कराया गया कि जिन मतदाताओं का जन्म सन 1985 या उसके बाद हुआ है, उन्हें SIR फॉर्म में अपना EPIC (वोटर आईडी) नंबर दर्ज करते हुए अन्य आवश्यक विवरण भरकर औपचारिकता पूर्ण करनी होगी। वहीं 1985 से पूर्व जन्मे व्यक्तियों…

फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल मफलर व बिना नंबर कार बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जनवरी 2026 सर्विलांस टीम एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को आलाकत्ल मफलर तथा हत्या में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। मामला क्या है दिनांक 06 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त…

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध वसूली व धमकी का आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 02/2026, धारा 308(5)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: रोहित गुप्ता पिता का…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न अथवा महिला सम्बन्धी अपराध होने पर इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। पुलिस द्वारा महिलाओं को घरेलू…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए सरकार — अजय कटियार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 जनपद में निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीनों के मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन ने आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कन्हुयाकूबपुर के मजरा लुखरयाई में किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मौजूद किसानों ने एक स्वर में मांग की कि सरकार सर्किल रेट में वृद्धि करे, जिससे जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेसवे में जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा मिल सके और उनकी आजीविका…

फर्रुखाबाद:अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की नवीन एकमुश्त समाधान योजना 31 मार्च 2026 तक बढ़ी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोज़गार युवक एवं युवतियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत पूर्व वर्षों में मार्जिन मनी ऋण, अनुविनि ऋण एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का ऋण 4 एवं 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया था। किन्हीं कारणों से जो लाभार्थी निर्धारित समय-सीमा में ऋण की अदायगी नहीं कर सके थे, उनके लिए निगम…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर अहम बैठक, 2026 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति एवं टास्कफोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में बाल श्रम की रोकथाम हेतु चलाए जाने वाले विशेष अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के कारखानों, ढाबों, उद्योगों, छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, कोल्ड स्टोरेज आदि स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। इस दौरान बाल एवं किशोर श्रमिकों का…

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 11 जनवरी को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल) बाईपास, नगला खैरबन्द, कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद स्थित परिसर में किया जाएगा। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षो का सम्मान एवं उनको मनोनयन पत्र का वितरण, साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षो…

फर्रुखाबाद:रामनगरीया में शांति महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सुशील शाक्य ने किया उद्घाटन, बुद्ध व प्रेम रावत के विचारों से दिया शांति का संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 रामनगरीया की पावन भूमि पर शांति, मानवता और आत्मिक जागरण को समर्पित शांति महोत्सव का भव्य उद्घाटन माननीय सुशील शाक्य जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैलाश चन्द्र शाक्य, सत्यभान शाक्य, कुंवर बहादुर सिंह शाक्य, आर.एस. कुशवाहा, राकेश गंगवार, प्रभात पांडे सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। मानवता और आंतरिक शांति पर प्रेरक संबोधन…

फर्रुखाबाद में ऐमराह (AIMRAH) फाउंडेशन की नई शुरुआत, मुख्यालय पर बैनर लगा, जल्द ही स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 ऐमराह ने जनपद में अपने स्थापना दिवस के साथ नई कार्ययोजनाओं का शुभारंभ किया। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, मीडिया, कृषि एवं ग्रामीण विकास पर केंद्रित रहते हुए, श्री रामनगरिया मेले और अन्य आयोजनों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने जा रही है। संस्था ने अपने मुख्यालय का बैनर लगाने, टीम गठन और आगामी उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी के साथ सामाजिक भागीदारी का नया संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सामाजिक पहल की एक नई कहानी लिखी जा रही है। 1 जनवरी 2026…

फर्रुखाबाद:ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने आए आवेदकों तथा विभागीय कार्य से पहुंचे अन्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुल 62 लोगों ने सहभागिता की। एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत…

फर्रुखाबाद विकास मंच ने चाइनीज मांझा के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मंच ने चाइनीज मांझा से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और गंभीर चोटों पर गहरी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन देते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि चाइनीज मांझा आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व…

फर्रुखाबाद: निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के वितरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इनमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,…

फर्रुखाबाद:आशा बहुओं की मांगों पर तत्काल ध्यान दे जिला प्रशासन — अजय कटियार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बीते 15 दिसंबर से चल रहे आशा बहुओं के धरना-प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन का समर्थन मिला। संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार धरनास्थल पर पहुंचे और आशा बहुओं की मांगों को जायज बताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। अजय कटियार ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जहां अधिकांश लोग अपने घरों में हैं, वहीं आशा बहनें खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर हैं।…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाइनीज मांझा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अवैध चाइनीज मांझा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 कोन अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि…