पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्र के अन्तर्गत मीरापुर ग्रा0पं0 सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ग्राम प्रधान को पार्क की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा खराब सामानों को बदलवाने एवं…

पीलीभीत : गौशाला निर्माण के कार्यों में लाई तेजी एवं समस्त कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेडा की मीरापुर ग्राम पंचायत सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर नव निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये, उन्होंने निर्माणाधीन गौशाला में प्रयोग की जा रही सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश हैं ऐसे में गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। यह भी ध्यान रखा जाये कि निर्माण कार्य गुणवत्तापरक हो, समस्त सामग्री मानक के अनुरूप…

पीलीभीत : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद पीलीभीत में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में कड़ी निगरानी एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पर्व के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहे एवं सभी ईदगाहों/मस्जिदों का निरीक्षण किया गया।…

पीलीभीत:राज्यपाल महोदया ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों को वितरित की साड़ियां व फल की टोकरी।

पीलीभीत / दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी जनपद के जिला कारागार पहुँचीं। जहाँ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पौधा देकर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जेल अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुष्प देकर उनका स्वागत किया। जिला कारागार में मा0 महोदया ने सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन, सेनेटरी डिस्ट्रायर मशीन, एलईडी टीवी एवं वाटर कूलर का फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पियें। पानी को बिल्कुल बर्बाद न करें। इस दौरान उन्होंने कारागार में 05 महिला बंदियों को…

पीलीभीत:राज्यपाल ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

पीलीभीत /बुधवार को गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी के0के0सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गावों में विशेष कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ अभियान चलाकर लोगों तक पहुँचाया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर ज़ोर दिया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि निजी चिकित्सालयों से प्रसव से संबंधित…

पीलीभीत:डिजिटल मीटर नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी, बिजली विभाग का नया कारनामा

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रूपपुर कमालू में कुछ लोग अपने आपको बिजली विभाग कर्मचारी और बिजली विभाग के ठेकेदार बनकर गांव में आए। पुराना मीटर उखेड़कर नया डिजिटल मीटर लगाने लगे ऐसे करने पर जागरूक लोगों ने पूछना शुरू किया क्या बात है और आप लोग कौन है इतना सुनते ही उनमें से एक युवक लोगों पर भड़क उठा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जागरूक लोगों ने उस युवक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो देखा जा रहा की तथाकथित बिजली विभाग कर्मचारी से उसका नाम…

पीलीभीत:मा0 राज्यपाल महोदया ने रेडक्रास पदाधिकारियों के संग बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई।

पीलीभीत /उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में इंण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने ने कन्या भ्रूण हत्याओं को रोकने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगने वाले चिकित्सा क्षेत्र में एलोपैथिक के साथ होम्योपैथिक दवाओं का भी वितरण किया जाए। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्यपाल ने निर्देश दिए की गिरता शिक्षा का स्तर चिंता का विषय है। विशेष कर…

पीलीभीत:भूस्खलन से बलिदान हुए लखविंदर सिंह का घर पहुंचा शव,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोग पहुंचे

पूरनपुर/पीलीभीत। सिक्किम भूस्खलन से बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह का शव बुधवार को गांव पहुंचा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि सहित हजारों संख्या में लोग पहुंचे।कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सेना में हवलदार थे। इन दिनों उनकी तैनाती सिक्किम में थी। बीते दिनों वहां हुए भूस्खलन में लखविंदर सिंह शहीद हो गए। सोमवार शाम उनके बलिदान होने की सूचना परिवार को दी गई। वुधवार कोबलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह (38 वर्ष) के पार्थिव शरीर को…

पीलीभीत:शौचालय के टैंक में घुसे दंपति सहित तीन की दम घुटने से दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।

पूरनपुर/पीलीभीत। शौचालय के टैंक में घुसे दंपति सहित तीन की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान मौके पर पहुंचे और शोक कुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।तहसीलदार व माधोटांडा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी प्रहलाद की…

पीलीभीत: जादौपुर गहलुइया में मकान के अंदर अचानक हुए विस्फोट से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पूरनपुर/पीलीभीत । बुधवार दोपहर अचानक एक खाली पड़े मकान में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में ताज मोहम्मद के पड़ोस में स्थित खाली मकान में यह घटना घटी। धमाके के समय मकान के अंदर से पीले रंग का धुआं निकलता देखा…

पीलीभीत : गोमती उद्गगम स्थल पर पंचायत के बाद ससुराल पहुंची महिला की हत्या ।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला के रहने वाले लाल सिंह ने बताया कि मेंने अपनी पुत्री रचनी देवी की शादी 12 मई 2019 में चाँदूपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र हेतराम के साथ की थी। शादी में लगभग सात लाख रुपए खर्च किया था और दो लाख रुपए नगद व अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ माह के बाद पति के अलावा सुसराल पक्ष के लोग महिला को अतिरिक्त दहेज में बुलेट गाड़ी व दो लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर…

पीलीभीत : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

जिले में यातायात का तेज रफ्तार का कहर जारी है। टनकपुर हाईवे पर रविवार देर रात दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक इस घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। बताते चले कि बुलंदशहर जिले के रहने वाले सुनगढ़ी थानें में तैनात सिपाही शिवम बालियान (30 वर्ष) अपने साथ शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बॉबी चौधरी (25 वर्ष) पुत्र नन्हे बाबू के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान…

पीलीभीत : गायत्री परिवार द्वारा नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 01 जून से चलाया जा रहा है।

माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर गायत्री परिवार द्वारा नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 01 जून से चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर 09 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर हेतु 30 मई तक माता भगवती देवी गौशाला पर और गायत्री परिवार कार्यालय पर कक्षा 10 शैक्षिक योग्यता वाले प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन किये गये थे। जिसमें 35 शिविरार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रातः 04 बजे जागरण से लेकर सायं 08:00 बजे के मध्य व्यस्त दिनचर्या में शिविरार्थियों की योग व्यायाम, यज्ञ, दीप यज्ञ, षोडश संस्कार तथा संगीत की कक्षाएं आयोजित…

पीलीभीत : सड़क हादसे में मासूम सहित ई-रिक्शा चालक की मौत

पूरनपुर-बंडा हाईवे पर स्थित कनपारा मोड पर कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें मासूम और टुकटुक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र पुत्र लल्लू ई रिक्शा चालक है। सोमवार को वह सांवरियों लेकर जा रहा था। इसी दौरान घुघंचाई थाना क्षेत्र के बंडा हाईवे पर स्थित कनपारा मोड के पास में कार ने ई रिक्शा को…

पीलीभीत : संदीप खंडेलवाल ने अपने की 21वीं पुण्यतिथि पर फल वितरित किए

पूरनपुर । श्री नारायण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संदीप खंडेलवाल ने अपने स्वर्गीय भाई प्रदीप खंडेलवाल की 21वीं पुण्य तिथि पर महिला अस्पताल दिनेश नर्सिंग होम जीवन धारा अस्पताल में जाकर दर्जनों मरीजों को फल वितरित किए एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की एवं सभी से प्रचंड गर्मी में अपना बहुत ध्यान रखने की अपील की, विदित हो कि श्री खंडेलवाल द्वारा उनके भाई की याद में पिछले 19 सालों से 15 दिन से 30 दिन के लिए शीतल जल प्याऊ भी लगाया जाता है।यहां श्वेता शुक्ला सविता…

पीलीभीत : गांव की समस्या गांव में समाधान, मिशन का शुभारंभ गोमती से करेगा- जेकेएसएस

जन कल्याण सुरक्षा संघ गांव की समस्या गांव में समाधान मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ उद्गम स्थल गोमती माधोटांडा रविवार को 12:00 बजे करेगा जिसमें संगठन के मंडल एवं जिले लेवल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में भाग लेंगे यह मिशन खास तौर से गांव की समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा कराने के लिए प्रयासरत होगा एवं मिशन का गोमती उद्गम से शुभारंभ करने के बाद जनपद के गांव-गांव जन कल्याण सुरक्षा संघ, गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम लगाकर गांव की समस्याओं के लिए कार्य करेगा संस्था के…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज की कुल लागत रू. 126.94 करोड है एवं ओवरब्रिज की लम्बाई 1.086 कि0मी0 है। जिसके अन्तर्गत 19 पियर का निर्माण कराया जा चुका है, फ्लाई ओवर के सभी 18 स्पान में स्थित कुल 126 गर्डर में से 111 गर्डर लॉचिग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैपलेआउट के माध्यम से भी ओवरब्रिज की जानकारी ली गई। निरीक्षण…

पीलीभीत : जिले की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष

जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास के लिए अहम मांग पत्र सौंपे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी में जनपद में बेहतर स्थिति में बनी हुई है। इसके पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व और सफल रणनीति बताई जा रही है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद थे,जहां…

पीलीभीत : अहिल्या बाई होल्कर जी की जंयती नगर पालिका सभागार में मनाई गई

पूरनपुर। नगर के नगर पालिका परिषद् पूरनपुर के सभागार में शुक्रवार को न्याय,त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक,पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कृष्ण गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे बृज क्षेत्र व मुख्य महिला वक्ता डॉक्टर दलजीत कौर अध्यक्ष जिला पंचायत पीलीभीत मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन परिचय व योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने…