पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे में हुए चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिलसंडा एसओ सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जगदीप मलिक को थाना बिलसंडा का थाना प्रभारी बनाया।सिद्धांत शर्मा के कार्यकाल में तमाम ऐसी घटना हुई जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपड़ा व्यापार पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पहले ही एक दरोगा अनिल सिंह व दो सिपाही निलंबित किए जा चुके हैं।28 मई 2026…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत: एसपी की बड़ी कार्यवाही, कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित।
पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।चार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर एक्शन शुरू हो गया। जिसके तहत एक दरोगा तथा दो सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं।बता दें बीते दिनों नगर पंचायत बिलसंडा के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता के मामा पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस जगह की दूरी थाने से एक किलोमीटर से कम है। जहां पर यह घटना हुई थी। लेकिन…
पीलीभीत: ब्रेकिंग न्यूज़-पुलिस की बड़ी कामयाबी, कपड़ा व्यापारी हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।
पीलीभीत: गुरुवार को कस्बा बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उन बदमाशों में से तीन बदमाशों को पुलिस ने दूसरे दिन ही खोज निकाला था।वहीं शनिवार की सुबहफरार आरोपी तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी तथा पुलिस ने उसे धरदबोचा। इस मुठभेड़ में एक दीवान के भी गोली लगी और वह भी घायल हो गया। बताया जाता है कि इस मुख्य आरोपी का नाम लकी मौर्य है तथा यह…
पीलीभीत: बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, बरेली के खुशलोक अस्पताल में मौत।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा का मामला है। बताया जाता है कि वमरौली तिराहे पर दिन दहाड़े बदमाशों ने साइकिल व्यापारी पर हमला किया।यह देख पड़ोसी कपड़ा व्यापारी बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली सीधे कपड़ा व्यापारी के कंधे पर लगी।यह देखकर हमला वर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को प्रार्थमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर किया गया। बरेली के खुशलोक अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं कपड़ा…
पीलीभीत:इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, तथा समर कैंप का हुआ समापन।
पीलीभीत: शुक्रबार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन हुआ। साथ ही इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें लूडो,कैरम, शतरंज, खो-खो कबड्ड़ी जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 10 के आयुष एवं विक्रांत ने लूडो में प्रथम भारतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 के उदित और प्रिंस ने कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो में इंसान आज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों…
पीलीभीत:सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक समाज की एकता पर जोर
पीलीभीत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन का भव्य आयोजन पीलीभीत में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय, बहुजन एकता एवं PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को संगठित कर सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को मजबूत करना रहा।इस सफल कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री सत्येंद्र मौर्या जी एवं समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह उर्फ जग्गा जी रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं…
पीलीभीत:पीपल की डालियां काटने पर ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।
पीलीभीत: पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मकरंदपुर का मामला है। मंगलवार को इसी गांव में एक पीपल के पेड़ की डालियां काटने को लेकर ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। साथ ही ग्रामीणो का कहना है कि यह पीपल का पेड़ बहुत पुराना है। इसी पीपल के पेड़ की ग्रामीणों द्वारा पूजा भी की जाती है।वर्षों पुराने पीपल के पेड़ की काटी गई टहनियों की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग टीम को दी है। सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की।…
पीलीभीत:तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन।
पीलीभीत: पीलीभीत के जयसंतरी देवी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।यह भंडारा उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जन्मदिवस एवं पश्चिम बंगाल,असम व पान्डुचेरी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली विजय मिलने के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद, बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, सागर सैनी,पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा , जिला…
पीलीभीत: मंडल बिलसंडा की मंडल कार्यसमिति की बैठ संपन्न, मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष।
पीलीभीत: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिनांक 5 मई 2026 को मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता जी रहे।जिन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और भी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया और आने वाले आगामी विधानसभा के इलेक्शन से संबंधित पूरी जानकारी दी। इसके अलावा और भी ऐसी अनेक बातें बताई, जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिल सके।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष…
पीलीभीत: कालेज द्वारा टी.सी. व मार्कशीट न देने पर, ग्रामीण ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत।
पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे के आर.डी.पब्लिक इंटर कॉलेज का मामला है। जहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा मनमानी की जा रही है। इसी कालेज की छात्रा कामिनी देवी पुत्री महेंद्र पाल ग्राम- मार, पोस्ट-बिलसंडा, जनपद-पीलीभीत की रहने वाली है। जिसने सत्र 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कामिनी देवी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी टीसी व मार्कशीट लेने कालेज कई बार गयी। तो कालेज के प्रबंधक द्वारा टीसी व मार्कशीट नहीं दी गयी। तथा प्रबंधक ने 1000 रुपए और मांगे बल्कि कामिनी देवी की फीस जमा…
पीलीभीत: कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन, विधायक विवेक वर्मा द्वारा किया गया लोकार्पण।
पीलीभीत/बिलसंडा: बिलसंडा स्थित हनुमान मढी पर शुक्रवार को सर्वजन कल्याण समिति के तत्वावधान में कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा द्वारा पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि ज्योतिष पत्रिका हमारे मानव जीवन का अमूल्य हिस्सा है। इससे कार्यों के शुभ मुहूर्त, पर्वों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के शुभ समय की जानकारी मिलती है।जिससे समाज को अच्छा और सफल मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल की भूरि-भूरि…
स्पा नहीं तो और क्या है जो बालों को बना सकता है उससे भी ज्यादा खूबसूरत ?
आज कल लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते हैं । उनमे से सबसे ज्यादा तरीका जो आजमाया जाता है वह है हैयर स्पा का । लोग पार्लर में जा कर हर महीने हैयर स्पा के नाम पर हजारों रुपये खर्च कर आते हैं । पर लोग यह बात नहीं जानते हैं की ये हैयर स्पा की आदत उनकी जेब पर ही नहीं उनके बालों पर भी बहुत ज्यादा नुकसान का कारण बन रहा है । पार्लर वाले अपनी सुविधाओं के लिए नेचुरल चीजों की…
पीलीभीत: डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम प्रस्तावित स्थल का किया गया निरक्षण।
पीलीभीत: पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अप्रैल को पीलीभीत आ रहे हैं। बुधवार को पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के द्वारा न्यूरिया कालोनी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा। प्रशासन पूरी तरह तैयार में लगा हुआ है।
पीलीभीत: बड़े धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती।
पीलीभीत के बिलसंडा की ग्राम पंचायत मार का मामला है। जहां मंगलवार की शाम को बड़ी धूमधाम से भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। यह दिन भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलित वंचितों के आधिकारों के लिए लड़ने वाले बाबा साहब का है। इस ग्राम पंचायत मार में दलित समाज के कुछ लोगों के आपस में विचार मेल न खाने पर केक दो जगह बड़े हर्षोल्लास से काटकर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। फिर भी वहां उपस्थित सभी ने बाबा साहब डाक्टर…
पीलीभीत:गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत अनेक बूथों पर किया गया जनसंपर्क।
पीलीभीत/बिलसंडा: रविवार को भाजपा मंडल बिलसंडा के गांवों रुरिया-घुरिया, हीरपुर-मीरपुर में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर गांव हुआ बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर जन संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर एवं देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर बिलसंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,अनुपम दीक्षित, अरविंद शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, सोनपाल मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र गोस्वामी, दयाशंकर मिश्रा, अटल बिहारी मिश्रा,कालीचरण वर्मा,राम रतन सहित अनेक भाजपा…
पीलीभीत: पीलीभीत में 42 सड़कों तथा नदी के पुल को मिली मंजूरी।
पीलीभीत:पीडब्लूडी गन्ना के बाद आर ई एस की 42 सड़के माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद की पैरवी पर स्वीकृत हुई हैं।जिनके निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिया गया है।इन सड़कों की लंबाई 37 .36 किलोमीटर है।इनमें 15 सड़के बरखेड़ा 12 सड़के सदर 10 सड़के पूरनपुर और 5 सड़के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा की दर्जनों सड़कें मार्च में ही श्री जितिन प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर…
पीलीभीत: इंटर कालेज में वितरित किए गये परीक्षाफल, विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे।
पीलीभीत:दिन सोमवार को नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा में बच्चों का परीक्षाफल परिणाम वितरण किया गया।जिसमें कक्षा 5 में दीक्षा ने प्रथम स्थान ,शिवानी ने द्वितीय ,अविरल ने तृतीय स्थान कक्षा 6 में आरिफा ने प्रथम ,प्रिंस जायसवाल ने द्वितीय, निधि यादव तृतीय स्थान कक्षा 8 में मानवी ने प्रथम ,उदित ने द्वितीय स्थानप्राप्त किया।कक्षा 9 में शिवी गुप्ता ने प्रथम स्थान, आयुष कुशवाहा द्वितीय स्थान व अनुपम एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान, इसी भांति कक्षा 11 में एलिस कुशवाहा ने प्रथम स्थान सालिया ने द्वितीय स्थान…
पीलीभीत: ग्राम प्रधान व चेयरमैन में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज।
पीलीभीत/बिलसंडा: थाना बिलसंडा के ग्राम रुरिया घुरिया का मामला है।दो दिन पहले ग्राम प्रधान कालीचरण वर्मा व चेयरमैन डीके गुप्ता के बीच बाइक एक्सीडेंट को लेकर जमकर बबाल हुआ। प्रेमपाल तथा लाडले की बाइक को लेकर बात हुई थी। प्रेमपाल जो ग्राम रुरिया घुरिया का निवासी है ने प्रधान कालीचरण को इस बारे में बताया। कालीचरण प्रधान मौके पर पहुंच कर समाधान करने की कोशिश की।मगर लाडले जो चेयरमैन के मामा का लड़का हैं वह प्रधान कालीचरण से गलत तरीके से पेश आया। घर आकर प्रधान कालीचरण ने इसकी शिकायत…
पीलीभीत:इंटर कॉलेज में अनुशासन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व।
पीलीभीत/बिलसंडा: जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अनुशासन के साथ होली त्यौहार मनाया। इस शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक शिवेंद्र कुशवाहा तथा सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।इसके साथ ही कालेज के शौर्य कुशवाहा, काव्या, मानसी,राखी, उदित,अजय तथा आरव सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पीलीभीत: बिलसंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा।
पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के थाना बिलसंडा की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कस्बा बिलसंडा की मदन मोहन कॉलोनी में रहने वाले सुमित त्रिवेदी पुत्र हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी की रात को कस्बे के ज्वाला पैलेस में दावत खाने गया था। वहीं उनकी बाइक चोरी हो गई थी।पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाइक चोर चाचा- भतीजे है।आरोपी रजनीश पुत्र अहिरन सिंह और राहुल पुत्र राना सिंह है जो गांव खुटराया के निवासी…
