झांसी: मंडी परिषद के उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी परिषद के उपनिदेशक शिव कुमार राघव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, उपनिदेशक शिव कुमार राघव पर एक व्यक्ति से कार्य के निस्तारण के लिए अवैध धनराशि मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उपनिदेशक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी…

सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के जिला सचिव बने ओमप्रकाश सागर

सम्यक पार्टी ने ओमप्रकाश सागर को झांसी जिले का जिला सचिव नामित किया है। सागर की सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और निरन्तर सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। राजनीति भी एक समाज सेवा है। इसी विचार के साथ वह सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं क्योंकि सागर के अनुसार सम्यक पार्टी देश की एकमात्र पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। सम्यक पार्टी ने उनके स्वच्छ, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके आने से सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा पूरे झांसी जिले में पहुंचेगी और…

झांसी: नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने पदभार ग्रहण किया

झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 आज झांसी परिक्षेत्र में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री आकाश कुलहरि ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को विधिपूर्वक न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झांसी रेंज को भयमुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। आईजी आकाश कुलहरि ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आमजन…

सम्यक पार्टी झांसी की जिलाध्यक्ष बनीं गायत्री कुशवाहा

सम्यक पार्टी ने गायत्री कुशवाहा को झांसी जिले का जिला अध्यक्ष नामित किया है। गायत्री कुशवाहा की सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है। वह साक्षरता अभियान के एक एनजीओ से जुड़ी रही हैं, और विज्ञान क्लब झांसी से भी जुड़ी हैं। राजनीति भी एक समाज सेवा है और समाज तथा राष्ट्र के उत्थान का सबसे मजबूत माध्यम है। इसी विचार के साथ वह सम्यक पार्टी से जुड़ गयी हैं क्योंकि उनके अनुसार सम्यक पार्टी देश की एकमात्र पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। सम्यक पार्टी ने उनके स्वच्छ, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित…

झाँसी:बुंदेलखंड राष्ट्र समिति झाँसी क्षेत्र की कार्यशाला सम्पन्न “राखी भेजो–राज्य माँगो” अभियान को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना।

झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की माँग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और अधिक व्यापक और संगठित रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा झाँसी में एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शुभ आशीर्वाद विवाह घर, ग्वालियर रोड, झाँसी में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी “राखी भेजो – राज्य माँगो” अभियान की रणनीति तय करना…

झाँसी:अपर्णा यादव ने झाँसी जिला अस्पताल में नवजात कन्याओं को भेंट की ‘बेबी किट’, कन्या जन्म को बताया गौरव का विषय

झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने बुधवार को झाँसी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जन्मी नवजात कन्याओं को स्नेहपूर्वक ‘बेबी किट’ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें ‘कन्या जन्म उत्सव प्रमाणपत्र’ प्रदान कर उनके आगमन को सम्मानपूर्वक मनाया गया। निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने नवजात शिशुओं की माताओं व परिजनों से संवाद कर उन्हें ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ की जानकारी दी और इस बचत योजना से जुड़कर…

झांसी:महिला उत्पीड़न के मामलों पर अपर्णा यादव की सख़्ती, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आज झांसी में महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टे्रट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर्णा यादव ने महिला सुरक्षा, न्यायिक प्रक्रिया, थानों की सक्रियता, पुनर्वास योजनाएं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।…

झांसी में प्रेमी ने दुल्हन की ब्यूटी पॉर्लर में की हत्या ?

लड़की का नाम काजल था और प्रेमी लड़के का नाम दीपक है। कल शादी के दिन दीपक ने काजल के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनो दतिया, एमपी के रहने वाले थे। दोनो प्रेमी–प्रेमिका थे। कल इस लड़की की शादी थी। झांसी में दरअसल लड़का इस लड़की से प्रेम/आशिकी करता था। शादी करना चाहता था। इसको लेकर लड़की के परिवार पर दबाव भी बना रहा था। परिवार ने लड़की का शादी तय कर दिया दूसरे लड़के से। प्रेमी दीपक के डर से लड़की के परिवार ने…

रिश्ता हुआ तार-तार:सास को रोजाना नींद की गोलियां खिलाकर बहू ससुर के साथ मनाती थी रंगरलियां,फिर हुआ खौफनाक कांड

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।ससुर ने अपनी सौतेली बहू से अवैध संबंध बनाए।कुछ दिनों पहले सांस ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।इसके बाद परिवार में विवाद होने लगा।विवाद से तंग होकर ससुर ने शनिवार को जहर खा लिया।हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिले के थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी।व्यक्ति ने…

SDM ज्योति मौर्या के अफेयर विवाद के बीच पहली बार मीडिया के सामने आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, कही ये बात

SDM ज्योति मौर्या से अफेयर के आरोपों में घिरे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान झांसी में मीडिया के सवालों से वे बचते नजर आए. मनीष दुबे एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को झांसी पहुंचे थे. एसडीएम ज्योति मौर्या प्रकरण में विवादों में चल रहे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे मीटिंग के बाद जब बाहर निकले तो मीडिया ने इस प्रकरण और उनके खिलाफ चल रहे जांच के बारे में सवाल पूछा. तो वह कैमरों से बचते…

झाँसी:निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन का तीसरा वार्षिकोत्सव सम्पन्न

झाँसी : कल निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन का तीसरा वार्षिकोत्सव गणेश भवन खंडेराव गेट पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि बतौर प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जय प्रकाश श्रीवास्तव ( राष्ट्रिय अध्यक्ष निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ) रहे। आयोजन के दौरान जय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन, गरीबो, शोषितो और पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए देश में सक्रिय है। इससे हर संभव मदद की जाती है। संगठन सम्पूर्ण भारत में कार्य कर रहा है और हर रोज नए व्यक्ति की संगठन मदद…