जौनपुर :कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड करंजाकला के जगदीशपुर, डालहनपुर एवं समसपुर गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से आधुनिक तकनीकियों एवं कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से चर्चा की गई, जिसमें समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की आय दूनी करने के उपाय, फार्मर रजिस्टी (किसान आईडी), फसलबीमा, एफपीओ द्वारा विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं…
Category: जौनपुर
जौनपुर :टी0बी0 टास्क फोर्स कम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुआ संपन्न
राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्ष्यों के ससमय प्राप्ति, कार्यक्रम के क्रियान्वयन, मूल्यांकन कार्यों हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय टी0बी0 टास्क फोर्स कम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में टीबी मरीजों के केस नोटिफिकेशन, यूडीएसटी, उपचार व सफलता दर, मरीजों को निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी का लाभ दिया जाना, मरीजों को गोद दिलाते हुए पोषण सामग्री प्रदान करना आदि विषयों पर जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने समस्त लक्ष्य को ससमय प्राप्त…
जौनपुर :समाचार पत्र दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित हाईस्कुल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
समाचार पत्र दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित हाईस्कुल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले विकसित भारत के कर्णधार है। कहा कि इन मेधावी छात्रों के माता-पिता ने बड़े ही पुण्य कार्य किए होंगे जो इन्हें आज यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा…
जौनपुर :जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक में हुई जनपद कृषि कार्य योजना पर चर्चा ?
जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक में हुई जनपद कृषि कार्य योजना पर चर्चा कृषि भवन सभागार में आत्मा योजना अंतर्गत गठित जिला कृषक सलाहकार समिति सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है, कृषि एवं किसानों के बीच विकास का प्रसार सबसे अहम भूमिका है। सरकार की कोशिश है कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी…
जौनपुर :सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से 29 खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक हेतु आवेदन
जौनपुर: खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 29 खेलों में (पॉवरलिफ्टिंग व साईकिलिंग को छोड़कर) अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की रिक्तियों के सापेक्ष तैनाती हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से सेवाप्रदाता फर्म मेसर्स टी0 एण्ड एम0 सर्विसेज कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड दहिसर, मुम्बई द्वारा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों हेतु आवेदन करने हेतु रिक्तियां सेवायोजन पोर्टल पर 25 मई 2025 से प्रदर्शित कर दी गयी हैं तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08 जून, 2025 है। प्रदेश…
जौनपुर : क्या योगी के बुलडोजर का ख़ौफ़ अपराधियों में हुआ समाप्त,तिहरा हत्या कांड,अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी ने किया चार सदस्यीय समिति का गठन
जौनपुर : जनपद के थाना जफराबाद अंतर्गत सा. मौ. मोहम्मदपुर कांध गांव में गत 25 मई 2025 को नेवादा हाईवे के पास निजी दुकान में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की मृत्यु से सम्बन्धित मार्मिक और संवेदनशील प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्व0 गुड्डू की पत्नी सरिता ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी…
जौनपुर :किसानो को लाभ की साथ अब कृषि स्नातको को भी रोजगार
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उ0प्र0सरकार द्वारा किसानो एवं कृषि स्नातको की उन्नति के लिये वन स्टाप शॉप योजना के अर्न्तगत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खुलने वाले इस केन्द्र पर जहॉ एक छत के नीचे किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद, बीज, दवा मिलेगी वही किराये पर लघु कृषि यंत्र भी मुहैया करायी जायेगी। इस केन्द्र के माध्यम से सरकार किसानों को जहॉं लाभ दिलाना चाहती है वही कृषि स्नातको की तरक्की के विषय में भी सोच रही है। कृषि विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वन स्टॉप…
जौनपुर :पान की खेती के साथ परवल, कुंदरू की खेती से कृषक की आय हुई दोगुनी
जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत रफ्तार पान विकास योजना चल रही है। योजना के तहत पान की खेती करने वाले किसानो का अनुदान प्रदान किया जाता है। ग्राम कोल्हुआ विकासखण्ड महराजगंज के निवासी रामजनक पुत्र नन्हकू पिछले 02 साल से पान की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि महीने में 12-15 हजार रूपये तक का पान आसानी से बिक जाता हैं। पान में ही परवल व कुंदरू की सहफसली खेती कर लेते है। 01 बीघा…
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम हुआ संपन्न
जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोक भवन लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा समर कैंप आयोजन, आईसीटी लैब की स्थापना, स्मार्ट क्लास स्थापना एवं टैबलेट वितरण योजना जैसी कई नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा प्रदेश सरकार श्री अरविंद कुमार शर्मा, मा0 विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, मड़ियाहूं डा0 आर. के.…
जौनपुर :गरियांव में भव्य रूप से संपन्न हुआ बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
दिनांक 25 मई 2025 को जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विकास खण्ड के ग्राम गरियांव में शान्ति नन्दन बौद्ध वेलफेयर सोसायटी एवं डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा (वर्तमान सांसद, लोकसभा जौनपुर; उपनेता सदन; संस्थापक – जन अधिकार पार्टी; एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) द्वारा तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।विशिष्ट अतिथियों में माननीय राजीव रत्न मौर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौर्य बंधुत्व क्लब – यूथ विंग) तथा…
जौनपुर :प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर
जौनपुर :प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग, जौनपुर गोमती नदी के किनारो के ग्रामों के कृषकों को प्राकृतिक खेती से जोड़ कर उनकी आय बढ़ाने एवं नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी में जुट गया है। नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के लिये कृषि विभाग द्वारा खरीफ सत्र से अभियान के तहत 10 विकास खण्डों में 6875 कृषको का 55 क्लस्टर तैयार किया…
जौनपुर :उद्यान विभाग मे फलदार पौधो की नयी दरे लागू की
जौनपुर : जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि विभागीय राजकीय पौधशालाओ/प्रक्षेत्रो पर उत्पादित फलदार पौधो की दरे पुनरीक्षित एंव अनुमोदित की गयी है। यह दरे 01 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। जो निम्नवत है – कलमी फलदार पौध यथा-आम कलमी (समस्त प्रजातियां) मूल्य रू0 85, अमरूद कलमी (समस्त प्रजातियां) रू0 65, आवंला कलमी (समस्त प्रजातियां) रू0 65, नींबू गूटी (समस्त प्रजातियां) रू0 40, मुसम्मी रू0 40, कटहल कलमी रू0 60, बेल कलमीरू0 62, अनार (कंटिग द्वारा) रू0 35, बीजू पौधे यथा-आम, अमरूद, कागजी नींबू,…
जौनपुर :दिहाड़ी मजदूरों को पुत्र होने पाए 26000 और पुत्री पैदा होने पर मिलेंगे 31000,अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
जौनपुर :सहायक श्रमायुक्त, देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ निम्नलिखित योजनाएं संचालित हैं। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना- शिशु के पुत्र होने की दशा में एकमुश्त रू0 26,000 तथा पुत्री होने पर रू0 31,000 प्रति शिशु की दर से देय होगा एवं रू0 25,000 की सावधि जमा बालिका के बालिग होने तक कराया जायेगा। कन्या विवाह सहायता योजना- श्रमिक की पुत्री अथवा पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रु0 55,000 की धनराशि बोर्ड…
जौनपुर : हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा सुमित्रा शिक्षा संस्थान इ0 का0 विशुनपुर बजरंगनगर से हाई स्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति (94.83) प्रतिशत, मा0 शारदा इ0 कालेज विद्यालय खानापटटी सिकरारा की आयुषी शुक्ला (94.67), सेन्ट थामस इटंर कालेज शाहगंज की छात्रा रूपांशी अग्रहरि (94.50) प्रतिशत प्राप्त करने वाले एवं श्री गणेश राय इण्टर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजय यादव (93.40),…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में हुई बैठक
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अनुबंध के आधार पर समय से ओवर हेड टैंक निर्माण न होने पर वेलस्पन तथा एफ़कॉन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण को निर्देशित किया कि गांव की सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दिया…
जौनपुर :देर रात कचगांव में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा रहा हड़कम्प
जफराबाद। क्षेत्र में बढ़ते अपराध के दृष्टिगत जफराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र के कचगांव बाजार में आधी रात को बैरियर लगाकर कई घण्टों का वाहनों की चेकिंग की गई। उक्त चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह व थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव द्वारा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की। रात में सिरकोनी-कुद्दूपुर-रसैना मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करते हुए तमाम वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह की अगुवाई में…
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अस्थायी गो-आश्रय स्थल कम्मरपुर, सुईथाकला का किया गया औचक निरीक्षण
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अस्थायी गो-आश्रय स्थल कम्मरपुर, सुईथाकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो-आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थल में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारियों का प्रसार न हो। भूसा गोदाम में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की प्रशंसा की। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गोवंशों की…
जौनपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 44306 मामले हुए निस्तारित ?
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा-1 की अध्यक्षता एवं निर्देशन एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रणजीत कुमार व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में दिनांक 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं…
जौनपुर :आइए, हम सब मिलकर एक ध्वज, एक स्वर में वीर सेना को सम्मान दें।
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 11 मई, 2025 को पूर्वान्ह 8:00 बजे जनपद मुख्यालय पर तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर सशस्त्र बलों के समर्थन में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सशस्त्र बलों के सम्मान एवं निष्ठा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए तिरंगा यात्रा के आयोजन का…
जौनपुर :पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संचालित, यहाँ करें आवेदन
जौनपुर :जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ऑनलाईन संचालित की जा रही है। वर्ष 2025-26 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में आवेदन…
