कासगंज :-मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया

ग्राम पंचायत हथौड़ावन विकास खण्ड पटियाली में मुख्य विकास अधिकारी महोदय कासगंज की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा संचालित विकास विभाग,, स्वास्थ्य विभाग,, पशुपालन विभाग,, बाल विकास विभाग,, सिंचाई विभाग,, पंचायत विभाग,, पूर्ति विभाग,, कृषि विभाग,, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन,के उपस्थिति अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई,,, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा धात्री महिला की गोद भराई की रस्म की गई,, मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में संवाद कर, उपस्थिति अधिकारियों…

कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत आज यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें। कासगंज: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 02.01.2025 को यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके द्वारा कासगंज के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पब्लिक ऐड्रस सिस्टम द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही राहवीर योजना, रिफ्लेक्टर की अनिवार्यता व अन्य यातायात नियमों के…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का औचक निरीक्षण में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,दवाईओं का वितरण,वैक्सीन,एक्सरा मशीन इत्यादि का निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश0

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,ओपीडी,इमरजेंसी,वार्ड,दवा वितरण,प्रयोगशाला तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का देखकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था रखने के दिये निर्देश।जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता में कहा सरकार द्वारा जो दवाई दी जाती है वह दवाई मरीजों…

कासगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 का उद्घाटन सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में किया गया

कासगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 जो दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन समारोह दिनांक 01.01.2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विद्यायक श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका ध्येय वाक्य ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ है। सड़क सुरक्षा उद्घाटन समारोह में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री आर0पी0 मिश्र द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा…

जनपद कासगंज को नववर्ष 2026 के प्रथम माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करने की गौरवपूर्ण सूचना ।

कासगंज, 01 जनवरी 2026: जनपद कासगंज को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण (Disposal of Online Certificate Applications) में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नववर्ष के प्रथम माह में प्राप्त होकर जनपद प्रशासन व सैकड़ों नागरिकों के लिए खुशखबरी साबित हुई है।ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा उनकी स्थिति चेक एवं प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।जिलाधिकारी प्रणय सिंह…

कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक संपन्न

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्धारित एजेण्डे पर विस्तृत रूप से बिन्दुवार समीक्षा की गयी।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, कासगंज/सहावर सिढपुरा/गंजडुण्डवारा की मीजयरिंग इफीसियन्सी की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी तथा वी.एच.एस.एन.डी. सत्र फीडिंग में बाल विकास परियोजना- पटियाली सिढपुरा, सोरों व कासगंज की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिन में शत प्रतिशत पूर्ण कार्य करने के निर्देश…

कासगंज:-हमारा आंगन हमारे बच्चे विकाश खंड गंजडुंडवारा में सहावर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न

एक नई शुरुआत और उम्मीद है “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम – जनपद के सहावर और गंजडुंडवारा विकास खंड में आयोजित हुई एकदिवसीय कार्यशालाकासगंज।निपुण भारत मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बाल विकास विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित किए गए।सहावर के ब्लॉक परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी एस.एन.त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह रहे। साथ ही खंड विकास अधिकारी और बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर आकांक्षा की भी उपस्थिति रही। बीएसए ने…

कासगंज :-उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में किया सम्मानित

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टेªट सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित। कासगंज: आज मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरू गोविन्द सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोराबर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।तद्क्रम में इस पवित्र अवसर पर में आयोजित कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0…

कासगंज :-शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में महापुरुषों की जयंती को मनाया

शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर कासगंज पर शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं चक्रवर्ती राजगोपाला चारी जी स्वतंत्र भारत के प्रथम एवं एकमात्र गवर्नर जनरल थे जिन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार प्रसार और सामाजिक सुधरो में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा बिजली पासी जी की 12वीं शताब्दी के एक शक्तिशाली एवं वीर राजा थे उन्होंने अवध में बड़े हिस्से में शासन किया एवं कई किलो का निर्माण किया ऐसे तीनों महापुरुषों की जन्म जयंती एवं पुण्यतिथि…

कासगंज :पटियाली विधान सभा कद्दावर नेता जुनैदमियां ने ककराला की बेटी को किया सम्मानित

आज 25/12/2025 को पटियाली विधानसभा के ग्राम ककराला की बेटी लक्ष्मी शर्मा राज्य स्तरीय पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई पदकों की विजेता रही बहिन कोबसपा नेता जनाब जुनैद मियां जी ने गौतम बुद्ध की तस्वीर एवं 11000 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित कियासाथ में रहे डॉ.श्री प्रेमपाल सिंह जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडलश्री रामवीर सिंह प्रधान जी जिला अध्यक्ष कासगंजडॉ.श्री विजेंद्र कुमार शाक्य जी ककराला बबलू विधानसभा अध्यक्ष हसन जी आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे

कासगंज :लायंस क्लब सद्भावना ने दिव्यांग को उपलब्ध कराई ट्राई साइकिल

कासगंज।लायंस क्लब कासगंज सद्भावना के अध्यक्ष ला दीपक मेहरा द्वारा श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी दिव्यांग छात्रा को ट्राई साइकिल भेंट की गई।जानकारी देते हुए लायन डॉ जयंत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी में जनपद की 12 मेधावी निर्धन छात्राओं को क्लब के सौजन्य से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया था। कुछ समय पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका…

कासगंज :बिलराम गेट सरस्वती शिशु मंदिर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अंतर्गत कथावाचक और पुरोहितों का अभ्यास वर्ग संपन्न- शहर के बिलराम गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रमकासगंज।गुरुवार को शहर के बिलराम गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कथावाचक और पुरोहितों का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश मिश्र कथावाचक ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश वशिष्ठ मौजूद रहे। प्रथम सत्र के दौरान पारिवारिक जीवन की कल्पना के संदर्भ में मुख्य वक्ता अंबिका प्रसाद प्रांत संयोजक बृज प्रांत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनंत संभावनाओं वाला…

कासगंज : हिन्दी खड़ी बोली के आधुनिक जन्मदाता अमीर खुसरो का जयंती समारोह 27दिसम्बर में प्रस्तावित

पटियाली: क़स्बा में 27 दिसंबर,1253 को जन्मे क़व्वाली के जनक,आधुनिक हिंदी खड़ी बोली के जन्मदाता और ‘तूती-ए-हिंद’ अमीर खुसरो की जयंती पर ‘जश्न-ए-क़व्वाली’ का आयोजन तारीख़ 27 दिसंबर 2025,दिन शनिवार को एसबीआर इंटर कॉलेज के सामने,रेलवे स्टेशन रोड, पटियाली में रात 08:00 बजे से शुरू होगा। जिसकी प्रस्तुति बॉलीवुड सूफियाना क़व्वाल साबरी ब्रदर्स, जयपुर देगें। आप ने फिल्म हिना में ‘देर ना हो जाये कही’ और फिल्म सिर्फ तुम में ‘एक मुलाक़ात ज़रूरी है सनम’ व अनेक फिल्मों में क़व्वाली गायन किया है। आयोजक श्रीमती किरण यादव जी, अध्यक्ष, अनुभूति…

कासगंज :महिला आयोग की सदस्य रेनूगौड़ ने गौशाला का किया निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने अमॉपुर के ग्राम हरथरा में आचार्य अवनीश वशिष्ठ जी की गौशाला में शीत ऋतु को देखते हुए सभी गौमाताओं के संरक्षण हेतु उन्हें जूट (झूल) ओढ़ाई।गवांगे सुखं रक्षां च, गवांगे धर्मसंश्रयः।गायों की रक्षा में ही सुख और धर्म दोनों निहित हैं- मा0 सदस्याकासगंज: मा0 महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने अमॉपुर के ग्राम हरथरा में आचार्य अवनीश वशिष्ठ जी की गौशाला में शीत ऋतु को देखते हुए सभी गौमाताओं के संरक्षण हेतु उन्हें जूट (झूल) ओढ़ाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में…

कासगंज : विकासखंड परिसर में चौधरी चरणसिंह की जयंती पर किसान मेला और किसान सम्मान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने किया और किसानों को किया सम्मानित

शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज विकास खण्ड परिसर कासगंज में किसान मेला व किसान सम्मान दिवस का आयोजन। जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित। कासगंज: शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज विकास खण्ड परिसर कासगंज में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनार्न्तगत किसान मेला व किसान सम्मान दिवस का आयोजन।भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी…

कासगंज:जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक शिक्षक संकुलन बैठक का आयोजन किया गया

बीएसए की अध्यक्षता में हुई मासिक शिक्षक संकुल बैठक सिढ़पुरा (कासगंज)मंगलवार को विकास खंड सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सरावल पर मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार ने बीएसए का स्वागत किया। बैठक में नोडल संकुल शिक्षक ब्रजेश कुमार द्वारा प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान एजेंडा अनुसार शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।…

कासगंज:जिला अधिकारी की अध्यक्षता में डी लआर सी और डी सी सी जिला सहकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी द्वारा बैंकों को रोज़गारपरक योजनाओं में लम्बित ऋण आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर वितरित करने के निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा डीएलआरसी व जिला सलाहकार समिति डीसीसी की बैठक आयोजित।बैठक में बैंकों के स्तर पर सितम्बर तिमाही तक किये गये व नवम्बर तिमाही में किये गये कार्यों की एवं बैंकों तथा शासन प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। ऋण जमानुपात तथा वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत अर्जित प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से वर्तमान तिमाही के…

कासगंज :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की

कासगंज : अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए ने की कार्यवाही- बीएसए ने किया कासगंज ब्लॉक के विद्यालय का निरीक्षणकासगंज।सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रातः 10.30 बजे विकास खंड कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला खंगार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। रसोइया द्वारा विद्यालय खोले जाने पर शनिवार को विद्यालय बंद रहने की जानकारी हुई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर खुला तेल एवं मसाले एक्सपायर डेट के पाए गए। विद्यालय की छत पर लकड़ियां एकत्रित तथा प्रांगण में साफ सफाई भी नहीं…

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल…

कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज रहा ओवर ऑल चैंपियन, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

कासगंज।मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्री गणेश इण्टर कॉलेज कासगंज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेरा युवा भारत उप निदेशक पुनीत गोयल, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयन्त कुमार गुप्ता और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी अंकित कौशल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया गया।डॉ जयन्त गुप्ता ने प्रतिभागियों को जीवन एवं शारीरिक विकास में खेल के महत्व के बारे में अहम जानकारी दी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण…