कन्नौज में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को थाना सौरिख क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना सौरिख के पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, तिराहों और बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित किया और उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। पैदल गश्त के दौरान एसपी विनोद कुमार ने आमजन से बातचीत करते हुए स्थानीय समस्याएं सुनीं और जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति…

कन्नौज:सौरिख पुलिस व एसओजी की बड़ी सफलता: गौवध के आरोपी रहमत अली मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025  जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में गौवध के मामले में वांछित शातिर अपराधी रहमत अली पुत्र बसारत को आज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में रहमत अली के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया है। घटना का पूरा विवरण: दिनांक 04 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे सौरिख थाना क्षेत्र के कंसुआ नहर पुल के पास कुछ अज्ञात लोग गाय काटने…

कन्नौज:कार चोरी मामले में अभियुक्त को सजा, कन्नौज पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिला न्याय

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद की थाना सौरिख पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक पुराने वाहन चोरी मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और सतत मॉनीटरिंग का परिणाम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी रामशरण पुत्र इतवारीलाल कानूनगो, निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सौरिख में मु0अ0सं0-70/15 धारा 379, 411 व 120बी भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया…

कन्नौज में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद के रोडवेज बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में आज परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार (बिना अनुमति चलने वाले) वाहनों के विरुद्ध संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान की अगुवाई प्रभारी यातायात आफाक खां ने की, जिनके साथ परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल वर्मा एवं पीटीओ सुनीता सैनी भी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने बस…

कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र “नई किरण” की पहल से एक और परिवार टूटने से बचा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण), महिला थाना में आज एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत एक टूटते हुए परिवार को पुनः एक सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में की गई, जिसमें निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव एवं महिला आरक्षी सीमा यादव की सक्रिय उपस्थिति और कुशल मध्यस्थता ने अहम भूमिका निभाई। दोनों पक्षों की गंभीरता से सुनवाई करने के बाद पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने…

कन्नौज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत जनपद कन्नौज में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों पर तैनात एंटी रोमियो टीमों ने यह अभियान संचालित किया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, कस्बों, मोहल्लों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गश्त और चेकिंग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं…

कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मु.अ.सं. 605/2025, धारा 64(1)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त समाधान उर्फ अजय पुत्र स्व. रामतीरथ, निवासी ग्राम मीरपुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र लगभग 23 वर्ष को मानपुर-ठठिया रोड पर दबोचा। उसे…

कन्नौज: दुष्कर्म के वांछित आरोपी मोनू शाक्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना छिबरामऊ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू शाक्य पुत्र राकेश शाक्य, निवासी ग्राम सरायदायम गंज, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 28 वर्ष है और उसके विरुद्ध थाना छिबरामऊ में मुकदमा संख्या 155/25 धारा 3(5)/70(2)/352/351(2)…

कन्नौज कोतवाली पुलिस की तेज़ कार्रवाई: 24 घंटे में साइकिल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए साइकिल चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई साइकिल बरामद कर ली है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 599/2025…

कन्नौज:श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया मेहंदी घाट का निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 श्रावण मास के पावन अवसर पर जारी कावड़ यात्रा के सुचारु संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्थाओं, मार्ग डायवर्जन, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा इंतजामों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं एसपी ने घाट पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा रियल-टाइम निगरानी…

कन्नौज में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद  में इस वर्ष भी शिवभक्तों की आस्था और उल्लास के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बिलग्राम (जनपद हरदोई) से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मेंहदी घाट से गंगाजल भरकर बाबा गौरी शंकर शिव मंदिर तक पहुंचेंगे। यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने बोर्डिंग ग्राउंड एवं बाबा गौरी शंकर मंदिर…

कन्नौज : पुलिस को बड़ी सफलता, बकरी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार – कार सहित माल बरामद

(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर एक बकरी व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UPO74AT0488) बरामद की है। घटना का विवरण दिनांक 31 जुलाई 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे, ग्राम मझपुर्वा निवासी शिवकुमार पुत्र गयाप्रसाद कठेरिया का पुत्र गोपाल खेत से…

कन्नौज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, महिला बैरक में फल वितरित व किया पौधरोपण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आज जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की समस्त बैरकों एवं बंदियों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक में सभी महिला बंदियों को फल वितरित किए गए। साथ ही जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग की जाती है…

कन्नौज:अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जेवरात, नगदी, लग्जरी गाड़ियाँ व अवैध शस्त्र बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 थाना गुरसहायगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्जनपदीय चोरों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी किये गये लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 19,650 रुपये नगद, दो लग्जरी वाहन (होंडा सिटी व महेन्द्रा रेक्स्टन) और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण…

कन्नौज:वारंटी की गिरफ्तारी: विशुनगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 थाना विशुनगढ़ पुलिस ने वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम कन्नौज द्वारा जारी वाद संख्या 345/20, अपराध संख्या 18/20, धारा 138 ई. एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह पुत्र स्व. दर्शन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम कैरदा, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत…

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद की विशुनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने ग्राम नन्दग्रामपुर से एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम नन्दग्रामपुर, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तलवार बरामद की…

कन्नौज:जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर कन्नौज पुलिस ,एसपी विनोद कुमार ने की जनसुनवाई

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के अंतर्गत आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर एसपी विनोद कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली समीक्षा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ करवाई और टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन व एकरूपता की भावना को सुदृढ़ किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिए कि ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित अभ्यास…

कन्नौज पुलिस को मिले 5 नए पीआरवी वाहन, आपातकालीन सेवा होगी और अधिक सशक्त।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 25 जुलाई 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और आपातकालीन सेवाओं को त्वरित बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए यूपी-112 मुख्यालय द्वारा जनपद कन्नौज को 5 नवीन चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) प्रदान किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के अंतर्गत निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार फील्ड में ऑपरेशनल…

कन्नौज में पुलिस आरक्षियों को फायर एवं मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस लाइन में संचालित आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को फायर ड्रिल एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों से निपटने का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य जवानों को आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, बचाव उपाय, अग्निशमन उपकरणों के…