कन्नौज : सफलता का प्रमाण होते हैं पुरस्कार- मंत्री असीम अरुण

कन्नौज। भगवान गौतमबुद्ध इंटर कालेज रूपपुर में स्वर्गीय ऊदल सिंह स्मृति सम्मान समारोह में बच्चों को पुरुस्कार प्रदान करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता का प्रमाण उसके लिए दिए गए पुरुस्कार होते है। और यही पुरुषकार हमे सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम में उच्च स्थान प्राप्त बच्चों को साइकिल , टेविल कुर्सी तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रबंधक ड्रा ब्रजेश शाक्य ने कहा की बच्चे देश का भविष्य होते है। इसलिए उनकी शिक्षा में कोई…

कन्नौज : जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों का उपचार योजनान्तर्गत किया जा सके। इस कार्य में नामित एजेंसी के जो कर्मचारी कार्य में लापरवाही कर रहे हैं उनका एक सप्ताह का वेतन रोका जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सा संबंधी कोई शिकायत आती है तो 24 घंटे के अंदर निस्तारण…

कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति ने की बैठक

कन्नौज। जनपद कन्नौज में महिला सशक्तिकरण समिति संगठन के पदाधिकारिओ ने बैठक की। तिर्वा क्षेत्र के ग्राम अज्यौर मे बैठक का कार्यक्रम किया गया। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी के साथ जिले के पदाधिकारी ने बैठक की। जिला अध्यक्ष मधुबाला राजपूत शिक्षा पर जोर दिया। विद्यालय में निशुल्क शिक्षा को लेकर बैठक में चर्चा की। महिलाओं को रोजगार को लेकर संगठन मंत्री ने चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित कल्पना , शकुंतला , उषा देवी , राधिका , जिला प्रभारी राकेश पाल ,अश्वनी राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।कन्नौज…

कन्नौज : पांच सौ वर्ष पुराने मंदिर का ग्रामीणों ने कराया जीर्णोद्धार?

कन्नौज। विकास खंड गुगरापुर अंतर्गत लगभग पांच सौ वर्ष पुराने सिद्ध गोसाई बाबा द्वारा बनबाए गए और प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और आश्रम का ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्धार कराये जाने के बाद पुनः भाद्रपद महीने की सोमवती अमावस्या से पूजन वंदन और प्रातः एवं सायं आरती का कार्य क्रम विधिवत शुरू करा दिया जाएगा। नियमित कपाट खुलने पूजा आरती के शुरू होने से भक्तों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। लगभग पांच सौ वर्ष पहले सिद्ध संत गोसाई बाबा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा कर और उसके पास ही…

कन्नौज : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल

कन्नौज। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। तालग्राम के भवानी सराय कोल्ड स्टोर के सामने ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र अपनी बाइक से किसी काम से घर से तालग्राम आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भवानी सराय कोल्ड के सामने पहुंची सामने…

कन्नौज : दुर्घटनाओं से बचाव के लिए टीएसआई द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफलेक्टर टेप

गुरसहाय गंज/ कन्नौज। सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे वाहनों में जिसमे पीछे की तरफ कोई लाइट व्यवस्था न होने पर रात में एक्सीडेंट होनी की संभावना अधिक रहती है।उन वाहनों में टीएसआई अरशद द्वारा रिफलेक्टर टेप लगाए गए। जिससे की रात में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।ट्रैक्टर ट्राली में सवारी बैठालकर चलने वालों का हिदायत की गई थी आगे से कभी ट्राली में सवारी लादकर न चलें।वाहन चालकों को हिदायत की गई कि ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवा लें। यदि चालक के पास वैध…

कन्नौज: नेशनल हाइवे तिर्वा कन्नौज मार्ग का हाल हो या फिर तिर्वा बेला वाया औरैया मार्ग का

कन्नौज। मुख्य मार्गों पर अवैध कट जानलेवा साबित होते जा रहे हैं।गत दिन जिले के डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ल के आदेश के बाद भी अभी तक नेशनल हाइवे पर जगह जगह खुले अवैध कटो को बंद करने को लेकर कोई भी कार्य प्रगति पर होता नजर नहीं आ रहा है।शनिवार को इन्हीं कटो में एक कट एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गया।बताते चलें कि जिले के तिर्वा बेला मार्ग पर लिलुइया गांव के निकट अवैध कट से बाइक पार कर रहे बाइक सवार बेला की ओर से आ…

कन्नौज : महिला स्वास्थ्य कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

कन्नौज।समाज कल्याण मंत्री द्वारा रिश्वतखोरी के सबूत पेश करने पर दोषी को जांच में सही पाये जाने की बात भी विगत दिनों कही गई थी। लेकिन इसके बाद भी बेपरवाह रिश्वतखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कन्नौज जिले के कोतवाली गुरसहायगंज के जीटी रोड चौराहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। यहां प्रसव को लेकर आई एक महिला के परिजनों से एक महिला कर्मी द्वारा रिश्वत की मांग की गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम…

कन्नौज :भाजपा सांसद कंगना रनौत किसानों से मांगे माफी: दिनेश पालीवाल

कन्नौज। भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिए हुए ज्ञापन मांग करते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को कलंकित करने का काम किया वह वर्दाश्त के वहार है। हम काँग्रेसी इसकी घोर निंदा करते है। औऱ मांग करते है। की किसान विरोधी वयान देने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत को तत्काल लोक सभा वर्ख़ास्त किया जाए।…

कन्नौज :पाइप लाइन बिछाने को खोद दीं सडक़ें, दुरुस्त करना भूल गए ठेकेदार

कन्नौज। ठठिया ग्राम पंचायत बहसुईया में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाया जाना है। इसके लिए पाइप लाइन डालने को सड़कें खोदी जा रही हैं। इसके चलते लोगों को काफी समस्या हो रही हैं। ठेकेदार पाइप लाइन डलवाने के बाद सड़कों की मरम्मत करना ही भूल गए। इसके कारण राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों की दशा न सुधारने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में अधिक परेशानी हो रही है।अधिकारियों को बताया फिर भी सुनवाई नहीं हो रहीबहसुईया गांव…

कन्नौज: रोहली मेले का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

कन्नौज। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने तालग्राम जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत जाहिरा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले रोहली मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के मेले के आयोजकों और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता…

कन्नौज : ऑटो  चालकों को दी हिदायत किया जागरूक

ऑटो चालकों को दी हिदायत किया जागरूक गुरसहायगंज में महिला सवारी को हाथ पकड़ कर या छूकर टैंपो में बैठाने वाले चालको पर कार्रवाई होगी।चालको को चेतावनी देते हुए पुलिस ने अतिक्रमण भी हटवाया। उपनिरीक्षक अरशद अली ने शुक्रवार को कस्बा के पीडब्ल्यूडी तिराहा से कस्बा चौकी के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।फुटपाथ पर लगे ठेले,ठेलिया और दुकानों को आगे से फुट पाथ पर न लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान टीएसआई अरशद अली ने ई रिक्शा,टेंपो और ऑटो चालको को चेतावनी दी कि कोई भी चालक महिला सवारी को…

कन्नौज : गुमशुदा की दर्ज के बाद पुलिस ने खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द

गुमशुदा की दर्ज के बाद पुलिस ने खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द कन्नौज। चार दिन से लापता युवक गुमशुदी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर में पुलिस ने खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी खुशी लाल उम्र 22 वर्ष जो की चार दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था । काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाने में 29 अगस्त को गुमशुदी दर्ज करवाई। जिसके बाद सक्रिय हुई। इंदरगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर में सूरज को…

कन्नौज: हार के सदमे से लाल रंग को नहीं भुला पा रहे मुख्यमंत्री

गुरसहायगंज। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे की माता के शांतिपाठ कार्यक्रम मे शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे उनके पैतृक ग्राम गौरियापुर पहुंचे । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पूर्व विधायक की दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। उन्होने जनता के बीच पहुंच कर मुलाकात भी की। शुक्रवार को ग्राम गौरियापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के लाल टोपी वालों के कारनामे काले वाले बयान पर कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री…

कन्नौज: वाहन की नंबर प्लेट पर कुछ भी लिखा तो यातायात पुलिस कर देगी जुर्माना

कन्नौज। गुरसहाय गंज टीएसआई अरशद अली द्वारा कस्बे में फैंसी नम्बर प्लेट,अस्पष्ट और बिना नम्बर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही शुरू कर दी गईं है।बृहस्पतिवार को टीएसआइ अरशद अली के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। टीएसआई ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता कर दी गई है इसलिए हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाना बहुत जरूरी है। अनिवार्यता के बाद भी इसको लोग नहीं लगवा रहे हैं।ऐसे में जरूरी है कि वाहन चालक…

कन्नौज में हिंदू संगठनो जताया विरोध , प्रदर्शन कर पुतला फूंका

कन्नौज। फूलमती चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका उनके आए बयान का विरोध किया । जिसमे वोबंगाल के बाद यूपी और अन्य प्रदेशों आग लगाने धमकी दे रही है । ये बयान ममता आतंकवाद कट्टरवाद संप्रदाय का बात को बढ़ावा देने वाला है । हम लोग ममता को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और देशद्रोह का मुकदमा लिखा जाए इसकी मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। जिसमे छोटू यादव , श्यामजी मिश्रा , विशाल शुक्ला , अमन मिश्रा , छोटू तिवारी , शिवा सैनी , विशाल मिश्रा…

कन्नौज:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

कन्नौज। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवदासपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस नेशनल स्पोर्ट्स डे कंपटीशन आयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि समाज सुनील जैन अध्यक्षता प्रकाश चंद्र मीणा जयपुर ग्रामीण एस बीइओ चाकसू जयपु प्रधानाचार्य विद्याराम गुर्जर ने फीता काटकर किया। वही विद्यालय के बच्चों द्वारा लंबी दौड़ , मेंढक दौड़ , एक टांग दौड़ , जूते चम्मच दौड़ तथा विशेष आकर्षण लालजी चाचा जी बापूजी मे बच्चों ने क्रिया करके सभी को हंसा हंसा कर खेल को बड़ा रोचक बना दिया। प्रधानाचार्य विद्या राम गुर्जर ने विजेताओं को गोल्ड…

कन्नौज:यातायात प्रभारी ने सड़क सुरक्षा यातायात का पढ़ाया पाठ दी जानकारी

कन्नौज: यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही के साथ लोगों जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां अपनी टीम के साथ जनपद कन्नौज में लगातार यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस के बीच विधिक कार्यवाही के साथ जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जो वाहन चालक जानबूझकर यातायात…

कन्नौज: पुलिस में अवैध तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा

कन्नौज। कन्नौज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास अवैध देसी तमंचा व कारतूस बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की। कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद करार पुत्र इकरार निवासी मोहल्ला सिकंदर नगर समधन की तलाशी लेने पर उसके पास अवध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की।कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज:खोए फोन पाकर खुशी से खिले चेहरे

कन्नौज: सर्विलान्स सेल / साइबर क्राइम थाना कन्नौज के द्वारा खोए हुए 71 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किये। खोए फोन पाकर खुशी से चेहरे खिल उठे। जनपद कन्नौज में समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाइल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही थी। जिनकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा सर्विलांस सेल/साइबर क्राइम थाना को निर्देशित किया गया था।आदेश के अनुपालन में सयुंक्त टीमों द्वारा 71 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये है, को बरामद कर…