मैनपुरी में दूल्हे राजा हेलीकॉप्टर पर विदा कराकर ले गए दुल्हनियां, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बेवर कस्बा में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल दूल्हा, दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लाया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई तो नवजोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के मल्लामई गांव का है। गांव के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर पहुंचा। जानकारी हुई तो लोगों में चर्चाएं होने लगीं। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पता चला कि यह हेलीकॉप्टर दुल्हन की…

मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड परीक्षा पर नजर, बेहद कड़ी निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर के बाद बोर्ड परीक्षा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। मैनपुरी में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्र पर लाए गए। राजकीय इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल की देखरेख में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया गया। 22 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए…

मैनपुरी : मुख्यालय के सचल दल ने बिना टिकट के पकड़े सात यात्री

मैनपुरी : मुख्यालय के सचल दल ने रविवार की देर शाम आगरा रोड पर औडेंय मंडल के पास शाहजहांपुर डिपो की बस को चेक किया। बस में सात सवारी बिना टिकट के मिलीं। यह बस मथुरा से गौरीफंटा जा रही थी। सचल दल ने बस के परिचालक पर 8036 रुपया जुर्माना वसूल किया। बिना टिकट के सवारी मिलने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति सहित रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। शाहजहांपुर डिपो की बस (संख्या यूपी27टी/8694) का चालक शैलेंद्र सिंह रविवार की देर शाम बस को लेकर मथुरा…

मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, पास कराने का ठेका लेकर 800 किमी से आए थे

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन परीक्षा देने आए तीन सॉल्वर एएसपी ने एलाऊ और बिछवां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए। इससे पूर्व शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन से भी एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था। वह आगरा निवासी एक युवक की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर अन्य सॉल्वर और गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सॉल्वर अजय…

मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव, यूसीसी पर बोलीं-भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, वोट बंटवारे के लिए सरकार यह कर रही

सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, वोट बंटवारे के लिए सरकार यह सब कर रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे किसान संघर्ष कर रहे हैं, सरकार उन पर हथियारों का प्रयोग कर रही है। यूसीसी पर कहा कि यह भारत है, यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। वोट के बंटवारे के लिए सरकार इस तरह के कदम उठा रही है। सरकार…

मैनपुरी : सीसीएल और अन्य अवकाश समय से हों स्वीकृत

मैनपुरी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक मैनपुरी ब्लॉक अध्यक्ष व्योमशरण सक्सेना के आवास पर जिला अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मांग की गई कि सीसीएल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सभी अवकाश समय से स्वीकृत किए जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। ब्लॉक अध्यक्ष व्योम शरण सक्सेना ने कहा कि एनपीएस के दायरे में आने वाले सभी शिक्षक विभाग…

मैनपुरी में फंदे पर लटकी मिली छह माह की गर्भवती, ससुराली फरार, मायकेवाले बोले- हत्या की गई, शव रखकर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह छह माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन द्वारा हत्या करने की बात कही। शव को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहे के पास की है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुस्का नगरिया निवासी ज्ञान सिंह ने 24 वर्षीय पुत्री आरती देवी की शादी…

पीलीभीत में अभिलेखों में हेरफेर कर बेच दी दूसरे की जमीन

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती के रहने वाले नामजद लोगों ने अभिलेखों में हेरफेर करने के बाद एक जमीन की बिक्री कर दी। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव मेरापुर गुजराती निवासी अरुण कुमार ने बताया कि परिवार के बुद्धसेन की तीन पुत्रियां रामबेटी, इलायची देवी और फूलकली थीं। बुद्धसेन ने जीवित रहते हुए अपनी एक जमीन की वसीयत 10 फरवरी 1993 को उसके व भाई नरेंद्र, अवधेश, महावीर के…

मैनपुरी में विधवा की आपबीती, घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी ऐसी धमकी, दहशत में है पीड़िता

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि आरोपियों ने दोबारा घटना दोहराने की धमकी दी है। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने एसपी से शिकायत की। बताया कि 12 फरवरी को वह घर पर थी। तभी गांव निवासी दो आरोपी घर में घुस…

मैनपुरी रोड पर दर्दनाक हादसा, मैक्स गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, मामा की मौत, भांजा घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मैनपुरी रोड पर सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर मैक्स से बाइक सवार बॉबी राजपूत 30 पुत्र धनपाल निवासी नगला राजा राम कंथरी की कुचलकर मौत हो गओ। भांजा विवेक नगला कलु जसराना गंभीर रूप से घायल है। मृतक चौराहा स्थित खादी भंडार पर काम किया करता था। घटना के बाद गुसाई भीड़ ने जाम…

मैनपुरी में स्ट्रीट लाइटों में बड़ा फर्जीवाड़ा, सीडीओ के स्थानांतरण के बाद दबा दी गई फाइल, डीपीआरओ के पास नहीं है कोई जवाब

मैनपुरी में ग्राम पंचायतों ने स्ट्रीट लाइटें लगाने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया। अब पंचायतराज विभाग की जिम्मेदारी थी कि वह मामले की जांच के बाद कार्रवाई करता। बजाय जांच और कार्रवाई के विभाग ने दूसरा ही फर्जीवाड़ा रच दिया। पंचायतीराज अधिनियम के अनुसार ग्राम पंचायत में किसी भी कृत्य के लिए प्रधान और सचिव बराबर के जिम्मेदार हैं। इसके बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से पूरी जांच में प्रधानों को साफ बचा दिया गया। स्ट्रीट लाइटों में होने वाले गबन के चलते ही पंचायत राज विभाग ने इस पर रोक…

मैनपुरी रोड पर दर्दनाक हादसा, मैक्स गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, मामा की मौत; भांजा घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मैनपुरी रोड पर सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर मैक्स से बाइक सवार बॉबी राजपूत 30 पुत्र धनपाल निवासी नगला राजा राम कंथरी की कुचलकर मौत हो गओ। भांजा विवेक नगला कलु जसराना गंभीर रूप से घायल है। मृतक चौराहा स्थित खादी भंडार पर काम किया करता था। घटना के बाद गुसाई भीड़ ने जाम…

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला, जनता चुनाव में भाजपा को सिखाएगी सबक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 79 सांसदों के टिकट काटना चाहती है। एक सांसद का क्षेत्र बदलने को मजबूर हो गई है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक तरफ किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, दूसरी तरफ आंदोलन करने जा…

मैनपुरी में खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरा पांच वर्षीय मासूम, निकल गया दम; घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार शाम पांच वर्षीय मासूम निर्माणाधीन मकान में बन रहे सेप्टिक टैंक में गिर गया। जानकारी के बाद परिजन ने जब तक निकाला, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार का पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश मंगलवार शाम पास के ही लक्ष्मी नगर में दादी के यहां गया था। घर के…

मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी नहीं हो रही कम, एक की मौत, 60 दिन में 62 मरीज तोड़ चुके दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 मरीज उपचार के लिए भर्ती कराए गए। दो महीने में करीब 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीने से जिले में अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों…

मैनपुरी में चौकीदार हैं पुलिस की तीसरी आंख

मैनपुरी के ग्राम चौकीदार पुलिस के लिए तीसरी आंख की तरह होते हैं। ग्राम स्तर पर चौकीदार से मिलने वाली कई सूचनाएं पुलिस के लिए काफी मददगार होती हैं। बुधवार को यह बातें एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दन्नाहार थाने के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने ग्राम चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वर्दी और साइकिलें भी दीं। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव को लेकर थानाध्यक्ष की सराहना की।मंगलवार को जिले में दो वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंची एडीजी आगरा जोन ने दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस लाइन…

मैनपुरी में पति खर्च करने के लिए नहीं देता पैसे, थाने पहुंची विवाहिता, बोली- मुकदमा दर्ज करो, पुलिस भी रह गई सन्न

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति द्वारा खर्चे के लिए पैसे न देने पर पत्नी थाने पहुंच गई। दोनों को थाने में बुलाकर समझाया गया तो बात बन गई। पति खर्च देने के लिए राजी हो गया तो पत्नी भी मान गई। मंगलवार को दंपती के विवाद में पुलिस ने समझौता कराया। इसके बाद हंसी खुशी दंपती घर चले गए। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के पुड़री गांव का है। गांव निवासी प्रीती देवी ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पति अनुज पर परेशान किए जाने का…

मैनपुरी में निमोनिया से बच्चे और अस्थमा से वृद्ध ने तोड़ा दम, दो की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के साथ ही निमोनिया के मरीजों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ ही तीन माह के एक बच्चे की निमोनिया से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 563 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज…

मैनपुरी में पुलिसकर्मियों ने भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को लाठियों से पीटा, धरने पर बैठे करणी सेना और भाजपा कार्यकर्ता

भाजयुमो पदाधिकारी को जेल भेजे जाने के बाद जिला कारागार पहुंचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने लाठी मार कर परिसर से बाहर खदेड़ दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह भाजयुमो और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। धरना प्रदर्शन शुरू कर एसडीएम करहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े। करहल में आमरण अनशन कर रहे भाजयुमो पदाधिकारी विक्रम वैश्य को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उनके साथ भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम…

मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों ने तोड़ा दम, ओपीडी में पहुंचे 466 मरीज

मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 466 मरीज पहुंचे। यहां मौसम में बदलाव के बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बाद सर्द हवाओं के चलने से मौसम में गलन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी जुकाम, अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया…