उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लगातार पड़ रही गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार को भी नौ माह के एक बच्चे की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले नौ दिन में जिले में 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। पिछले एक महीने से जिले का तापमान 40 डिग्री के आस-पास या इससे अधिक बना हुआ है। इसके चलते अस्पतालों में डायरिया, बुखार, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को भी जिला अस्पताल की…
Category: आगरा
मैनपुरी में हेड कांस्टेबल ने तोड़ दिया दम, थाने में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला घिरोर थाने का है। यहां अवधेश रावत हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। वह मूल रूप से आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के नगला तेज के रहने वाले थे। सुबह वह अपने आवास पर थे। उनके साले ने थाने में सूचना…
मैनपुरी ओपीडी में 1033 को दिया गया उपचार, दो मरीजों ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जिले में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती सहित दो मरीजों की मौत हो गई। एक को बुखार आ रहा था तो दूसरे की हार्ट अटैक से मौत हुई। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1033 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 44 मरीज भर्ती कराए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी…
मैनपुरी में फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह एक युवक और एक किशोरी का शव नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। दोनों गांव के ही रहने वाले प्रेमी -प्रेमिका थे। सोमवार की रात गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के बाद लापता हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। युवक और किशोरी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना कोतवाली क्षेत्र के कड़ेराहार गांव की है। गांव निवासी युवक और गांव की ही रहने वाली किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग…
मैनपुरी में डिंपल के सर सजा ताज
मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर जनता ने डिंपल यादव को ही जीत का ताज पहनाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। बसपा भी यहां बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी। मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें सपा, भाजपा और बसपा के अलावा छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में 5 प्रत्याशी शामिल थे। 7 मई को मतदान…
मैनपुरी में सांस लेने की दिक्कत से बच्चे ने तोड़ा दम, OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गर्मी के बीच बच्चों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे एक ढाई माह के बच्चे की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं 22 अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1056 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। भोगांव निवासी वेताल सिंह के ढाई माह के पुत्र अंशुमान को पिछले कुछ दिनों से…
मैनपुरी में रोड हादसे में पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव निवासी प्रताप सिंह वर्तमान में शहर के मोहल्ला अवध नगर में पत्नी नीरज कुमारी के साथ रह रहे थे। सुबह वह पत्नी को साथ लेकर जनपद एटा के मलावन पूजा करने के लिए जा रहे थे। कुरावली…
मैनपुरी : दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही, बेटी की हत्या की बात सुन पिता हुआ बेहोश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही। बेटी की हत्या की बात सुन वह बेहोश हो गए। धबराई हालत में थाने पहुंचे। तहरीर देकर बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी घिरोर थाना क्षेत्र के ओय गांव निवासी युवक के…
मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने की अश्लील हरकत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता धमकी के चलते चुप रही। जब वह सात माह की गर्भवती हो गई तब राज खुला। जानकारी हुई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। करहल थाना क्षेत्र…
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी ने पति को बिजली का दिया झटका
मैनपुरी में महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया। मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से सामने आया है। यहां रहने वाले प्रदीप…
मैनपुरी के सबसे बड़े गांव रठेरा में पिछले चार दिनों से मौत की चीख पुकार मची हुई है
मैनपुरी जनपद के गांव रठेरा में पिछले चार दिनों से बीमारियों से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को एक ही दिन में तीन मौत से गांव में कोहराम मच गया। पिछले चार दिन की बात करें तो गांव में अलग-अलग बीमारियों से छह मरीजों की मौत हो चुकी है। जनपद के सबसे बड़े गांव रठेरा में पिछले चार दिन से एक के बाद एक मौत हो रही हैं। एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार की आग ठंडी नहीं पड़ पाती है तब तक दूसरे की मौत की सूचना…
मैनपुरी में पूर्व प्रधान का शव रखकर रोड किया जाम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूर्व प्रधान का शव रखकर घरवालों ने फोरलेन रोड जाम कर दिया। वह पूर्व प्रधान को घर से लिवा जाने वाले युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े हैं। सीओ के समझाने के बाद भी वह नहीं मानें। इससे रोड दोनों तरफ से जाम हो गई। पुलिस उन्हें समझाने पर जुटी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला ऊसर गांव का है। शुक्रवार की शाम गांव निवासी पूर्व प्रधान खेतपाल सिंह को घर पर थे। इसी समय उनका एक परिचित व्यक्ति घर…
मैनपुरी : सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। लोगों से बात करके शिनाख्त करने की कोशिश की। जांच के दौरान एक युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद जिला तो दूसरे की पहचान कुर्रा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा शहर कोतवाली…
मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, बच्चे की मौत, मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के दहीपगार गांव की है। गांव निवासी अरविंद पाल का 12 वर्षीय पुत्र करन पाल शुक्रवार की सुबह घर के बाद कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसे सांप ने काट लिया।…
मैनपुरी में एक-दूसरे का हाथ थाम फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी ?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सुबह-सुबह मौहब्बत की मौत की दर्दनाक खबर सामने आई। किशनी क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे का हाथ थाम फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। गांव के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना किशनी थाना क्षेत्र के मुड़ौसी ग्रामसभा के मजरा त्रिलोकपुर की है। यहां रात में प्रेमी-युगल ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो गांव के बाहर बबूल…
मैनपुरी में भतीजी की मौत के बाद सदमे में ताई ने तोड़ा दम
मैनपुरी में एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्द तक मौत हो गई। घटना की जानकारी जब महिला की टाई को हुई तो वह महिला को देखने के लिए जा रही थी तभी अचानक से उसकी सदमे से मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मामले के बारे में पता चला कि सुशीला नाम की महिला अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर जा रही थी। तभी भोगांव चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक…
मैनपुरी में बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
थाना बिछवां क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर रविवार की रात ईवीएम सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे आरक्षी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। थाने में तैनात आरक्षी सुरजीत सिंह की ड्यूटी रात को ईवीएम सुरक्षा को लेकर नवीन मंडी में लगी थी। रात के समय वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक जब जीटी रोड हाइवे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में आरक्षी और…
मैनपुरी में युवती के साथ शादी करने के लिए अगवा कर ले गए आरोपी
थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर…
मैनपुरी : रोडवेज बस ने महिला को मारी टक्कर, महिला मौत
जिला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी नीतू देवी (45) शनिवार की रात को कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। वह बस का इंतजार कर रहीं थीं, तभी बस स्टैंड पर आई एक तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिला को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की…
मैनपुरी : रास्ते में जा रही युवती का सिर फोड़ा
जिला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इमलिया में मां के साथ घर जा रही एक युवती के सिर में नामजद ने ईंट मार दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में श्यामवीर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि बेटी रिया शाक्य शाम के समय मां के साथ दावत खाकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव निवासी शिवम और बबलू ने उसे ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच…
