मैनपुरी : कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोसमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ड्राइविंग लाइसेंस पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस के कोसमा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक ट्रेन की चपेट में आया था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी…

आगरा में सास चाहती है बहू पहने जींस-टीशर्ट, साड़ी पहने को लेकर सास करती है विरोध , मामला पहुंचा पुलिस के पास!

जिले में सास-बहू के बीच झगड़े का गजब का मामला सामने आया है। दरअसल ग्रामीण परिवेश से आई बहू को साड़ी पहनने पर सास ताने मारती है। शहर में जींस-टीशर्ट पहनकर रहने का दबाव बनाती है। पति भी पत्नी की नहीं सुनता है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। मामले में रविवार को काउंसिलिंग की गई। मगर, बात नहीं बन सकी है। इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। हरीपर्वत क्षेत्र के युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी।…

मैनपुरी में सड़कों पर उतरे अफसर फिर भी बाजार से नहीं हटवा सके अतिक्रमण

मैनपुरी के अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में आज तक कारगर नहीं हो सका है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार सड़कों पर उतरे अफसर अतिक्रमण नहीं हटवा सके हैं। बाजार में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी होती है। अतिक्रमण से आए दिन राहगीरों का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से विवाद तक होता है। शहर से अतिक्रमण और कब्जा हटवाने के लिए कई बार एसडीएम सदर, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तहसील सदर से चलाया गया अभियान हर बार…

मैनपुरी में खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, घटना से क्षेत्र में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर बाइक से खाद लेकर लौट रहे युवक को नामजद लोगों ने गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की है। गांव निवासी अरिंद पाल शनिवार की सुबह खाद लेने के लिए गए थे। दोपहर के समय वह खाद लेकर वापस लौट रहे थे। सठिया…

मैनपुरी में खाली ग्राम पंचायतों में दो महीने बाद तैनात किए गए सचिव

सात क्लस्टर की 28 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों को शासन ने पदोन्नत कर दिया था। इसके बाद सितंबर में पंचायत राज विभाग ने इन ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए थे, लेकिन दो माह से इन ग्राम पंचायतों में नए सचिवों की तैनाती नहीं की गई थी। इसके चलते यहां विकास कार्य ठप पड़े हुए थे। पंचायत राज विभाग ने आनन-फानन में मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद शनिवार को सचिवों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए।…

मैनपुरी में बिना फोटो और मोहर के लिया प्रार्थनापत्र, जिला जज हो गए नाराज, लिपिक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शपथकर्ता के बिना फोटो के शपथपत्र और वकील की बिना मोहर वाला प्रार्थनापत्र स्वीकार करने पर जिला जज ने नाराजगी जताई है। दीवानी न्यायालय के कंप्यूटर लिपिक से जिला जज सुधीर कुमार ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। भविष्य में पूरी औपचारिकताओं वाले अभिलेख ही स्वीकार करने की हिदायत दी है। जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में धर्मेंद्र उर्फ भूरे के नाम से एक स्थानांतरण प्रार्थनापत्र दिया गया। स्थानांतरण प्रार्थनापत्र के साथ दिए गए प्रार्थनापत्र पर एके चौहान एडवोकेट का नाम अंकित किया…

मैनपुरी में निमोनिया का कहर, दो बच्चे की मौत; बचाव के लिए पढ़ लें चिकित्सक की यह सलाह

मैनपुरी में बुखार के बाद बच्चे तेजी से निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही बाल मरीजों की भीड़ रही। निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। घिरोर के गांव चापरी निवासी प्रदीप कुमार के तीन साल के पुत्र अजय को कुछ दिनों से सर्दी थी। बुधवार रात वह निमोनिया की चपेट में…

सीएम डैशबोर्ड में टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ मैनपुरी, जानें प्रदेश में मिला कौन सा स्थान

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से अब प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्टूबर के आधार पर जारी की गई रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में छठा स्थान मिला है। ऐसे में मैनपुरी टॉप-10 जिलों में शामिल हो गया है। ये रैंकिंग राजस्व और विकास विभाग की संयुक्त प्रगति के अनुसार जारी की गई है। राजस्व विभाग और विकास विभाग की 64 योजनाओं की वर्तमान में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। इन योजनाओं की प्रगति के आधार पर ही रैंकिंग तैयार की जाती…

मैनपुरी में फौजी को पहले मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन

मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा में पूर्व फौजी रामसनेही आलू के खेत में काम कर रहे था। बताया गया है कि उसी समय उसे गोली मार दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का…

मैनपुरी : वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर वहीं गिर गया। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन वहां से चला गया। टक्कर से सुधीर पुत्र बृजभूषण निवासी लालपुर, भोगांव, मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मौके पर…

मैनपुरी में घर से बाजार जा रहे युवक को दबंगों ने असलहों की बट से पीटा, हालत गंभीर, जमीन विवाद का मामला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह कार सवार युवक को नामजद लोगों ने असलाह की बटों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ की है। गांव निवासी अनुपम पाल का नामजद लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह अनुपम कार से सब्जी लेने के लिए ज्योति तिराहा जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक पर सवार…

मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को दिया था अंजाम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसने सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके कब्जे से लूट का कुछ माल भी बरामद हुआ है। पुलिस इसके दो साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकडे़ गए लुटेरे को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना भोगांव थाना क्षेत्र की है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को कबीरगंज निवासी सराफा व्यापारी बैग पर दुकान का थैला…

मैनपुरी एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ हाईवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, एक की मौत; 16 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 16 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। हादसा करहल थाना क्षेत्र में हुआ। मंगलवार को एक स्लीपर बस सवारियां लेकर गोंडा से दिल्ली की ओर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे बस जब थाना…

मैनपुरी में एक्यूआई में हुआ सुधार, राहत के लिए अब भी इंतजार

मैनपुरी में लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अब भी पूरी तरीके से लोगों को राहत नहीं मिली है। सुबह जहां स्मॉग का असर नजर आया तो वहीं लोगों को भी आंखों में जलन महसूस हुई। दोपहर बाद धूप निकली तो मौसम कुछ साफ हुआ। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से लोगों की परेशानी फिर से बढ़ सकती है। पराली जलाने के साथ ही निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी सांसों पर भारी पड़ रही है। लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)…

मैनपुरी में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, चाचा की हालत नाजुक, घर से बाजार जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर-मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर हुआ। यहां बखतपुर निवासी बंटू की बेटी सेजल (7 वर्ष) अपने चाचा पिंटू के साथ इलाहबास तिराहे जा रही थी। वह घर की पुताई के लिए कलर खरीदने जा…

मैनपुरी में शादीशुदा पर आया युवक का दिल, मौका देखकर भगा ले गया, पति को भनक तक न लगी,दुखड़ा सुन पुलिस भी चकराई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गैर समुदाय की महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। पति व घरवालों को भनक तक न लगी। महिला को घर पर न देख परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। पति ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली एक महिला का अन्य समुदाय के युवक दीपू के साथ प्रेम संबंध हो गए। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी…

मैनपुरी डिपो पहुंचीं छह बीएस-6 बसें

मैनपुरी डिपो को परिवहन मुख्यालय से छह बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गई बसें सोमवार की देर शाम मैनपुरी पहुंचीं। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए किया जाएगा। मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें थीं। मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा था। इनमें दो अनुबंधित बसें शामिल थीं। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद मैनपुरी डिपो ने परिवहन मुख्यालय से दस बीएस-6 बसों की मांग की थी। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने बीएस-6 की छह बसें मैनपुरी…

मैनपुरी में मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह स्वाट टीम और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक चली फायरिंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि दोनों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। कब्जे से पिस्टल, तमंचा, जेवर आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ भोगांव थाना क्षेत्र में हुई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे जिन…

मैनपुरी में चार साल के बेटे साथ बेड पर सो रही थी मां, अचानक मौत ने मारा झपट्टा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद आनन फानन परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार की है। गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी शिवानी (26) शनिवार की रात चार वर्षीय पुत्र गुरुदेव के साथ बेड पर सो रहीं थीं। तभी घर में घुसे एक सांप ने…

मैनपुरी : रील ने ले ली जान, चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा, ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह रील बनाने के लिए चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। इसी समय वह संतुलन खोकर खेत में गिर गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव आंध्रा की है। गांव निवासी हरपाल सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार (16) शुक्रवार की शाम गांव के ही उमेश के…