पीलीभीत में बुद्ध पूर्णिमा जयंती धूमधाम से मनाई गई

पीलीभीत विधान सभा 127 के ग्राम चंदोई मौर्य बैंकट हाल में सतेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के द्वारा सैकड़ों की संख्या के साथ बुद्ध पूर्णिमा जयंती मनाई साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मई बैशाख महा में बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं से जुड़ा है इसी दिन इनका जन्म हुआ था इसी दिन गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और इसी दिन उनका कुशीनगर में परिनिर्माण हुआ का इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में बौद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाती है उनका जन्म 563 ईसा पूर्व नेपाल के लुम्बिनी व मृत्यु 483 ईसा पूर्व भारत के कुशीनगर जिले में हुई थी (लाइट ऑफ एशिया ) के नाम भी जाने जाते है और भारत में भी पहचान बुद्ध के नाम से है इसके साथ महान सम्राट अशोक मौर्य ने कलिंग युद्ध विजय के वाद बौद्ध धर्म अपनाने के साथ देश विदेशों में बौद्ध धर्म उनके विचारों का प्रचार किया हजारों शिलालेख भी बनवाए उसके बाद डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने नागपुर में 1856 में लाखों की संख्या में अपने समाज के साथ बौद्ध धर्म अपनाया साथ ही भारत ही नहीं बुद्ध को विश्व में, दया, मैत्री, न्याय,समता, स्वतंत्रता, बंधुता, प्रेम और अहिंसा तथा अप्प दीपो भव (अपना दीपक स्वयं बनो) का संदेश देकर पूरी दुनिया में भारत की पहचान करवाने वाले महामानव तथागत गौतम बुद्ध करुणा के सागर, अहिंसा, शांति,ज्ञान के प्रतीत के रूप में लोग जानते और मानते है वह धर्म जो ऊंच नीच को खत्म करता जो मनुष्य के जीवन में समानता, सम्मान,सफलता,सत्य , शान्ति ,अहिंसा के मार्ग को दिखाता है और इसके साथ ही बीसलपुर विधान सभा के ग्राम रोहनिया में बुद्ध पूर्णिमा जयंती कार्यक्रम किया गया । प्रशांत मौर्य, तौलेराम मौर्य,रामदयाल मौर्य,देवेंद्र मौर्य, दुर्जन लाल जाटव,मोहित मौर्य,जितेंद्र मौर्य,प्रेमपाल गौतम,हरिशंकर मौर्य, रामसनेही मौर्य,कमल राना,सोमनाथ जाटव,मनोहर गौतम,रामपाल मौर्य,सुरेश कुशवाहा,नितेश,अंकित मौर्य,प्रयाग मौर्य कुशवाहा,अशोक सैनी,दीपक सैनी,मुनीश पाल,संजीव पाल ,राजीव कश्यप,प्रवेश कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment