बुध्द जयन्ती (पूर्णिमा) महोत्सव के. एल. कुशवाह गार्डन, अमांपुर रोड, कासगंज में हुआ सम्पन्न

बुध्द जयन्ती (पूर्णिमा) महोत्सव आज दिन वृहस्पतिवार को के. एल. कुशवाह गार्डन, अमांपुर रोड, कासगंज में मनाया गया। महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय शाक्य महासभा (पंजीकृत) की कासगंज इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एल. कुशवाह गार्डन के प्रबंधक श्री किशोरी लाल कुशवाह जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम सिंह मौर्य और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विजेन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम में प्रवुद्ध वक्ताओं ने बुद्ध, धम्म और संघ पर विचार रखे। बुद्ध के धम्म का मार्ग करुणा और समता का मार्ग है। इसी मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सभी समस्याओं का समाधान और विश्व शांति सम्भव है। मुख्य वक्ता श्री रूप किशोर कुशवाह, श्री कृपाल सिंह शाक्य, श्री चोब सिंह आर्य, श्रीमती विनय यादव और श्री शैलेन्द्र लोधी रहे। महोत्सव में श्री बाबू राम, श्री महिपाल सिंह, श्री हीरालाल, श्री रवि कुशवाह, श्री ऋषि शाक्य, श्री विकास बाबू, श्री अहिबरन शाक्य, श्रीमती सुनीता शाक्या, श्री जितेन्द्र सिंह शाक्य, श्री मनोज कुशवाह, श्री सुनील शाक्य, श्री राजेश शाक्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शाक्य जी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रवण कुशवाहा जी ने और धन्यवाद ज्ञापन महासभा के महासचिव श्री देवेन्द्र शाक्य जी ने किया।