बरेली-ब्राह्मण सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे ब्राह्मण

आंवला। आज आंवला मे अखिल भारतीय महासभा रा के तत्वाधान मे ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे क्षेत्र के ब्राह्मणों ने शिरकत की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के साथ ही विशिष्ठ अतिथियों के रुप मे सम्मेलन मे आये बिल्सी से भाजपा विधायक पं आर के शर्मा, पं शिवशंकर शर्मा, पं शैलेश पाठक, सिगोही मढी के महाराज अमृतदास खाकी जी का युवाओ ने पुरे जोर शोर व ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया।
परशुराम प्रतिमा व फरसा देकर अतिथियों का किया सम्मान
ब्राह्नण सम्मेलन मे पहुचे अतिथियों का आयोजक कर्ताओ ने भगवान परशुराम की प्रतिमा व परसा देकर सम्मान किया ।
सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने यहां ब्राह्मणों को सम्बोधित करते हुये सभी ब्राह्मणो से एक जुट होने की अपील की साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार पर कठाक्ष करते हुये प्रदेश मे ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा भी की।
उन्होने इतिहास का हवाला देते हुये कहा कि जब जब ब्राह्मणों पर अत्याचार हुआ है तब तब अत्याचार करने वालो का विनाश हुआ है।
अंत ने उन्होने कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने वाले आयोजक कर्ताओ का माला पहनाकर सम्मान भी किया।
वही किसान नेता पूनम‌ पण्डित ने भी मच से अपने विचार रखे।
युवा पं मयंक शर्मा ने ब्राह्मणों मे भरी उर्जा
वक्ताओ की श्रेणी मे बदांयू से आये पण्डित मयंक शर्मा ने मंच से ओजोस्वी भाषण देकर अपनी बात रख वहां उपस्थित ब्राह्मणों मे समाज के प्रति उर्जा भरने का काम किया।
उन्होने राजनेताओं को आडे हाथो लेते हुये ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार का पुरजोर विरोध भी किया।
इस दौरान मंच से सफल संचालन एड अवनीश तिवारी ने किया वही सम्मेलन के प्रमुख आयोजक अमित शर्मा के साथ प्रमुख रुप से प. भगवान स्वरुप शर्मा, पं विशाल शर्मा, सूरज शर्मा, ब्राह्मण सभा बरेली के जिला अध्यक्ष नितिन महाराज, वैभव तिवारी, राजा गौड, उमाकान्त शर्मा, लोकेश शर्मा, ब्राह्मानंद शर्मा, रजनीश तिवारी, ग्रीष तिवारी संतोष पाण्डेय, प्रिंस शर्मा, भाजपा के राजू उपाध्याय, अवनीश चौवे, सुमित शर्मा, संत प्रशाद शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।