फर्रुखाबाद:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आज बेवर रोड स्थित जय सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 2 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 2 नवंबर को जनपद फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वे कानपुर कमिश्नरी मंडल के आठ जनपदों—फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर दक्षिण, कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण—की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वे सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यह बैठक पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि कानपुर कमिश्नरी मंडल के अंतर्गत 33 विधानसभा क्षेत्र और 5 लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस बैठक में 2022 के विधानसभा प्रत्याशी, वर्तमान विधायक, 2024 के लोकसभा प्रत्याशी, वर्तमान सांसद, 8 जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक व सहसंयोजक तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित कुल 140 पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—सांसद मुकेश राजपूत, आलू विपणन संघ सभापति एवं कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, अशनील दिवाकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, नवनीत पाल, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, डॉ. उदय प्रताप सिंह आदि पदाधिकारी।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर अपनी जिम्मेदारियाँ तय कीं।