फर्रुखाबाद में भाजपा महामंत्री रामकिशोर साहू का एक दिवसीय प्रवास, मन की बात कार्यक्रम सुना एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू आज फर्रुखाबाद जनपद के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को सदर विधानसभा के पश्चिमी मंडल अंतर्गत टाउन हॉल शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 217 पर बूथ अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं संग सुना।

कार्यक्रम उपरांत महामंत्री साहू भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महामंत्री साहू ने दिया घर-घर संपर्क अभियान का संदेश

समीक्षा बैठक में श्री साहू ने कहा कि विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जनता के बीच भ्रम और गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गंभीरता के साथ इस महत्त्वपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और घर-घर जाकर मतदाताओं को सही जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चों—महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सोशल मीडिया, आईटी सेल और मीडिया विभागों—को पूरी तत्परता के साथ अभियान को सफल बनाना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सही मतदाताओं को पहचानकर उन्हें मतदान का अधिकार दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है, क्योंकि यही स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद है।

मन की बात की समीक्षा—हर बूथ पर प्रसारण का आह्वान

रामकिशोर साहू ने मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि कई बूथों पर कार्यकर्ता इसे सामूहिक रूप से नहीं सुनते हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के इस व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नेतृत्व दोनों अभियानों की सतत समीक्षा कर रहा है।

क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता का वक्तव्य

क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसलिए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यावश्यक है। विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम निराधार है, और कार्यकर्ताओं को इसकी सच्चाई जनता तक पहुँचानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने दी जानकारी

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में अभियान विधिवत चलाया जा रहा है और उसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि SIR अभियान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतंत्र की स्वच्छता को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, वरिष्ठ नेता डॉ. रजनी सरीन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, धीरेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।