कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राजीय गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 703/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल UP74AB 3027 (पल्सर 125 सीसी) के साथ तीन अभियुक्तों को कटियार चौराहा, मानपुर ठठिया अण्डरपास से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विशाल पुत्र शेरसिंह, निवासी ग्राम सहनापुर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज (उम्र 19 वर्ष)
2. रोशन उर्फ हैप्पी पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी सुभाषनगर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज (उम्र 24 वर्ष)
3. केशव अवस्थी पुत्र स्व. राकेश अवस्थी, निवासी अशोक नगर तिर्वा, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज (उम्र 20 वर्ष)
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोशन उर्फ हैप्पी और विशाल के खिलाफ कई जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, केशव अवस्थी के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इससे स्पष्ट होता है कि ये सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं, जो अन्तर्राजीय स्तर पर अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
बरामदगी
एक चोरी की पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विकल्प चतुर्वेदी, का0 शिव कुमार, का0 दुष्यन्त उपाध्याय, का0 सनी तोमर, का0 विजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गिरफ्तारी टीम को सराहनीय कार्य हेतु बधाई दी है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई न केवल कन्नौज पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है बल्कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही का भी संदेश देती है।
