कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किए गए माल और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उदैतापुर से अर्जुन उर्फ मोनू पुत्र रामशंकर (उम्र 26 वर्ष) और सूरज उर्फ विकास पुत्र रामशंकर (उम्र 30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम तेजापूर्वा थाना कोतवाली कन्नौज को दबोच लिया। ये दोनों अभियुक्त बीते दिनों ग्राम उदैतापुर की परचून की दुकान का शटर व ताला तोड़कर रुपये और सामान चोरी कर ले गए थे।
बरामद सामान
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक बोरी में रखा चोरी का सामान और नगद बरामद हुआ, जिसमें शामिल है –
30 पैकेट कैप्टन सिगरेट, 19 पैकेट टोटल सिगरेट, 7 पैकेट गोल्ट प्लैग सिगरेट
विभिन्न ब्रांडों के पान मसाले व सुगंधित तंबाकू के दर्जनों पैकेट
नगद रुपये 4670
आपराधिक इतिहास
दोनों अभियुक्त पहले से ही कई मामलों में जेल जा चुके हैं।
अर्जुन उर्फ मोनू पर कोतवाली कन्नौज में बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।
सूरज उर्फ विकास पर अपहरण, आबकारी एक्ट और चोरी से जुड़े मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक आलोक कुमार, कांस्टेबल धीरज, कांस्टेबल मोहित
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी किए गए माल सहित न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
