फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 उत्तर प्रदेश एक्स-रे टैक्नीशियन एसोसिएशन की जनपद शाखा फर्रुखाबाद का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन डा० राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय फर्रुखाबाद में संपन्न होगा।
इस महत्वपूर्ण अधिवेशन एवं चुनाव की निगरानी के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मनोहर कुशवाहा, महामंत्री श्री दिलीप यादव, प्रदेश संरक्षक श्री वाई० पी० शुक्ला, प्रवक्ता श्री अनूप मिश्रा एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री श्री प्रमोद दीक्षित उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की सूचना जिला अध्यक्ष श्री विजय शंकर तिवारी द्वारा जारी की गई है। उन्होंने समस्त एक्स-रे टैक्नीशियन साथियों से अपील की है कि वे समय पर अधिवेशन में प्रतिभाग करें एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को लेकर संघ में उत्साह का माहौल है और सभी सदस्य अपने प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं। यह अधिवेशन न सिर्फ नई कार्यकारिणी के गठन का अवसर होगा, बल्कि संगठन को सशक्त करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।
