बरेली – सिरौली नगर में दुर्गा देवी के महोत्सव में पहुंचे आँवला नगर पालिका के चेयरमैन संजीव सक्सेना आरती कर की पूजा अर्चना।

आँवला – सिरौली नगर में दुर्गा देवी महोत्सव मे चेयरमैन ने आरती उतारकर की पूजा अर्चना की नगर में मैन बाजार धर्मशाला पर दुर्गा मंदिर में चल रहे नो दिवसीय देवी महोत्सव में आज मैन बाज़ार में चौधरी रामऔतार की धर्मशाला में आँवला नगर पालिका के चेयरमैन संजीव सक्सेना ने पहुंचकर देवी मैया की आरती उतारी औऱ मंदिर में पूजा अर्चना की । इसके बाद में नगर के मोहल्ला साहूकारा में नो देवी रामलीला मंदिर में ज्वाला देवी से लाई गई दिव्य ज्योति आरती कार्यक्रम में भी पहुंच कर पूजा की । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ,अतुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता वरूण रस्तोगी, संजीव गुप्ता ,दिनेश गुप्ता , पुनीत, आयुष , आदित्य आदि भारी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे ।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा