बरेली/यूपी-:–ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह और आनंद गौतम के काव्य संग्रह का लोकार्पण, काव्य समारोह आयोजित

बरेली/यूपी-:–कवि ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह दीप चाहत के एवं आनंद गौतम के काव्य संग्रह आनंद ही आनंद आ गया का लोकार्पण एवं काव्य समारोह आयोजित


बरेली वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह दीप चाहत के एवं आनंद गौतम के काव्य संग्रह आनंद ही आनंद आ गया का लोकार्पण भा जा पा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय संतोष गंगवार अध्यक्ष महापौर डॉ उमेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा एवं विभाग प्रमुख सुरेश जी तथा संस्कार भारती के राष्ट्रीय साहित्य प्रमुख आचार्य देवेंद्र देव रहे।
आचार्य देवेंद्र देव ने दोनों पुस्तकों की भूरी भूरी प्रशंसा की और इन्हें पाठकों के लिए बहुत उपयोगी बताया गया।
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एवं वोर्टेक्स सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर एक काव्य समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें विशेष रुप से मुंबई से पधारे हास्य कवि हरीश शर्मा यमदूत ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।
दोनों काव्य संग्रह की सारगर्भित समीक्षा डॉक्टर एन एल शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपमेन्द्र सक्सेना डॉक्टर रंजन विशद सुरेश बाबू मिश्रा रोहित राकेश शालू सक्सेना सुधा राय डॉ निशा शर्मा रणधीर प्रसाद गौड़ संध्या शर्मा सीएल प्रजापति आनंद पाठक राजेश शर्मा अधीर सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर नितिन सेठी द्वारा एवं आभार डॉ रंजन विशद द्वारा ज्ञापित किया गया।

ऋषि कुमार शर्मा अध्यक्ष संस्कार भारती बरेली
9837753290.