बरेली – उमाकांत मौर्य बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किये गये।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर की प्रदेश कार्यकारिणी में उमाकांत मौर्य को प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार सक्सेना एड की संस्तुति पर किया गया है।
समिति के प्रदेश पदाधिकारियों सुरेश कुमार यादव, डा क़दीर अहमद, अभय सिंह भटनागर एड, अभिषेक द्विवेदी,डा सुरेश चन्द्र रस्तोगी, राकेश विक्रम, रिंकेश सौरखिया, संजय पौल, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्रीमती प्रज्ञा सक्सेना, के के शर्मा व नवीन कुमार ने नव मनोनीत श्री मौर्य को बधाई दी है।
ज्ञातव्य हो कि श्री मौर्य अभी तक ब्लाक भुता जिला बरेली के अध्यक्ष थे। प्रदेश पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि इनके प्रदेश में आने से समिति और गतिशील होगी।

जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश।
मो- 9219196917

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा