बरेली – राष्ट्रीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दी जनरल बिपिन रावत को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि।

आँवला – राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय 100 फिटा रोड स्थित बरेली कुन्नूरपुर हादसे में शहीद हुए हमारे देश के वीर सपूतों तथा सी डी एस वी के रावत जी के सम्मान में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष विवेक गंगवार जी ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि जनरल वी के रावत का निधन राष्ट्र क्षति है एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतमाता को समर्पित कर दिया। उसको आज हम सब अश्रुपूरित नयनों से श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा जी* जिला अध्यक्ष बरेली* विवेक गंगवार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सक्सेना जिला अध्यक्ष बरेली गुलशन कुमार, महानगर अध्यक्ष बरेली कृष्ण मोहन जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल * जिला उपाध्यक्ष युवा* नितिन चक्रवर्ती, कृपाल सिंह जी, आकाश, जितिन चक्रवर्ती, सुनील कुमार, जिला सचिव अखिलेश, रवि एवं नन्हे गुर्जर आदि लोग सम्मिलित रहे ।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा