बरेली : सिरौली थाना क्षेत्र में ठाकुर जी का मंदिर प्रांगण सिरौली थाना पुलिस के द्वारा हुआ कब्जा मुक्त तब हुआ कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम।

बरेली/आंवला – आंवला थाना सिरौली क्षेत्र में गांव लीलौर बूजूर्ग के ही एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से ठाकुर जी महाराज की जमीन और मन्दिर के प्रांगण पर अवैध कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत मंदिर के सरवरा कार ने उपजिलाधिकारी आंवला से की थी ।
आपको बता दे कि लीलौर बुजुर्ग में ठाकुर जी के मंदिर में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है । इसी क्रम में इस बर्ष भी जागरण होना तय हुआ था । लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने मंदिर के प्रांगण में अपने कृषि यंत्र धर रखे है । जिससे बहा जागरण के लिए जगह नहीं है ।कई बार कहने पर भी जगह खाली नहीं की गई । तो मंदिर के सरवरा ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की , इस पर उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी सिरौली को जांच कर अवैध कब्जा हटाने के के आदेश दिए। और लीलौर बूजूर्ग के ठाकुर जी महाराज पर कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मातारानी के जागरण पार्टी बुलाई गई। जिसके संचालक ठाकुर मनवीर सिंह ने बताया कि।भजनों के साथ साथ जहां सुन्दर सुन्दर झांकियां भी। दिखाई गई।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा