बरेली-शादी टूटने पर टूट पड़े लड़की बाले,मारपीट

बरेली में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद युवक की शादी टूट गई थी। इसके बाद रविवार को लकड़ी पक्ष ने सेवानिवृत्त दरोगा के घर पहुंचकर मारपीट की। जान बचाने के लिए जब पीड़ित परिवार घर के अंदर भागा तब फिर मारपीट की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे व उसकी पत्नी को काफी चोटें आई हैं। मामले की लिखित शिकायत सुभाष नगर पुलिस से की गई है।

बरेली के सुभाष नगर के बदायूं रोड स्थित रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी रामेश्वर दयाल सेवानिवृत्त दरोगा हैं। पुलिस ने बताया कि करीब दो माह पहले उनके बेटे की शादी तय हुई थी। लग्न की रस्म भी हो चुकी थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा विवादित पोस्ट वायरल कर दिया था। इस वजह से लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया था। रिश्ता टूटने के बाद लड़की पक्ष की ओर से दिया गया सामान भी लौटा दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की तरफ से आरोपियों ने परेशान करना शुरू कर दिया।

रविवार की शाम आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और हमला कर दिए। इस दौरान सेवानिवृत्त दरोगा के परिवार वाले जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर दरोगा की पत्नी कमला देवी और बेटे रमन की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी घर में रखी नगदी और जेवरात भी लूटकर ले गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सुभाष नगर पुलिस से की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाच-पड़ताल शुरू कर दी है।