बरेली – सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह का बीमारी के चलते हुआ निधन।


जानकारी के अनुसार मृतक एक्स सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय बलबीर सिंह के बड़े बेटे दुर्गपाल सिंह ने बताया कि उनके पिताजी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। और उनका बरेली में इलाज चल रहा था अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया वहां आराम न मिलने पर उन्हें लखनऊ आर्मी के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

एक्स सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह के देहांत की सूचना पर मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, दीपक तोमर, एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ठाकुर उमेश कुमार सिंह राठौड़ एवं आर्मी मिलिट्री के कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, हर्षवर्धन आदि सैनिक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे। और उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की।
मृतक एक्स सूबेदार मेजर राम कुमार सिंह के देहांत पर उनकी पत्नी सत्यवती पुत्र दुर्गपाल सिंह, यशपाल सिंह, उपेंद्र पाल सिंह आदि अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह के देहांत की सूचना पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई शमशान भूमि अंटेस्टी स्थल पर सैकड़ो की तादाद में कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा