बरेली – प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना सहित बेसिक शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।

आँवला – स्थानीय अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारियों जे० सी० पालीवाल, भूपेन्द्र वर्मा व कानूनी विषेशज्ञ संजीव कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से सम्पन्न कराये। श्री पालीवाल ने घोषणा की कि प्रदेश प्रबन्धकारिणी में सर्वसम्मति से जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष, सुरेश कुमार यादव, डा० क़दीर अहमद ,अभय सिंह भटनागर प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज कुमार सक्सेना प्रदेश महामंत्री, अभिषेक द्विवेदी प्रदेश संगठन मंत्री, डा० सुरेश रस्तोगी, राकेश विक्रम मन्त्री, रिंकेश सौरखिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय पौल आडीटर, प्रदीप कुमार गुप्ता कानूनी सलाहकार,के० के० शर्मा, नवीन कुमार, प्रज्ञा सक्सेना सदस्य चुने गये।
चुनाव अधिकारियों सहित स्कूल संचालकों ने नव चयनित पदाधिकारियों का कर्तलध्वनि से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
ज्ञातव्य हो कि इस चुनाव में लगभग 450 स्कूल संचालक मतदाता थे। खबर फैलते ही डा० दिनेश जौहरी निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री, डा० अरुण कुमार सक्सेना शहर विधायक, संतोष कुमार गंगवार सांसद सहित प्रज्ञा गंगवार ब्लाक अध्यक्ष नबावगंज ने नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी व उनके नेतृत्व में समिति और प्रगति करेगी ऐसी आशा व्यक्त की।
प्रदेशाध्यक्ष श्री सक्सेना व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यादव वर्ष 1980 से समिति से जुड़े हैं और समिति के संस्थापक सदस्य हैं। यह चुनाव त्रिवर्षिय थे अब अगला चुनाव 2014 में होगा।

जगदीश चन्द्र सक्सेना
प्रदेशाध्यक्ष
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश
मो- 9219196917

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा