बरेली : सिरौली पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी पकड़ा रात्रि गश्त के दौरान जगवाजपुर तिराहे से की गिरफ्तारी।

बरेली/आंवला – सिरौली थाना पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इरशाद खां (34) पुत्र गफ्फार खां, निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली, बरेली को 11 दिसंबर, 2025 को रात करीब 7 बजे ग्राम जगबाजपुर तिराहे से पकड़ा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर गौकशी के अभियुक्तों के सत्यापन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण तथा थाना अध्यक्ष सिरौली के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गौकश अपराधी हरदासपुर जगबाजपुर तिराहे की पुलिया पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठा है और उसके पास हथियार भी है। सूचना पर उप निरीक्षक अर्जुन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुखबिर ने दूर से इशारा कर आरोपी की पहचान बताई पुलिस ने घेराबंदी कर इरशाद खां को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए रात करीब 7 बजे हिरासत में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सिरौली में मुकदमा संख्या 460/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इरशाद खां को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इरशाद पर पहले से ही छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल मोनिका शामिल थे।