बरेली – चित्रगुप्त धाम मंदिर पर राज्यसभा सदस्य का वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत।

मीरगंज – कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास चित्रगुप्त (धाम) मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री आर के सिन्हा जी का भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चित्रगुप्त धाम मंदिर के ट्रस्टी शिवकुमार सक्सेना आदि ने फूल माला पहनाकर सोल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा बिहार पटना से बरेली में संगत पंगत कायस्थ महाकुंभ परिवार मेले का शुभारंभ करने एवं मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आए थे। वहां मुख्य अतिथि आर के सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर संगत पंगत कायस्थ महाकुंभ परिवार मेले का शुभारंभ किया। बरेली कार्यक्रम का समापन होने के बाद आर के सिन्हा दिल्ली जाते समय फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर पर रुके वहां पर भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद आरके सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। उसके बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि आर के सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। इसी के साथ वह एस आई एस के चेयरमैन भी है। और बताया कि आर के सिन्हा एस आई एस नामक सिक्योरिटी सर्विस भी देते हैं। उनके पास लगभग 6 लाख लोग सिक्योरिटी सर्विस पर कार्यरत हैं। उनकी संस्था पूरे (भारत) हिंदुस्तान के साथ-साथ विदेश में भी सेवाएं देती है। अजय सक्सेना ने बताया कि आर के सिन्हा के बेटे श्री रितुराज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यक्रम हैं।

इस दौरान मौके पर कार्यक्रम में सम्मिलित फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चित्रगुप्त धाम के ट्रस्टी शिवकुमार सक्सेना, शांतिकुंज हरिद्वार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश कातिव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, पूर्व सभासद ठाकुर संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल सक्सेना, बंटी मौर्य, सौरभ पाठक, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सचिन शर्मा, रिंकू गंगवार, आकाश गंगवार, जीतू गुप्ता, राजेश सक्सेना आदि ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा