बरेली – समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर रामनगर में समाजवादी समर्थित प्रत्याशी शांति देवी को ब्लॉक प्रमुख रामनगर बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक मीटिंग की।

आँवला – 126 विधानसभा के ब्लाक रामनगर में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रामनगर के जैन एकेडमी में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों का स्वागत किया गया तथा आगामी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित रहे बृजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर डॉ जीराज सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मझगवां लक्ष्मण प्रसाद लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह लोधी सदस्य कार्यकारणी बरेली अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य बरेली धारा सिंह श्रीमती शांति देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य व्योधन बुर्जुग मोहम्मद शारिक कुरैशी विधानसभा उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र सिंह यादव महासचिव सपा आँवला उदेश यादव पूर्व प्रधान बरसेर सिकंदरपुर जहीर खान दस्तमपुर इसलेयार खान ग्राम प्रधान केसरपुर गुलाम नवी पूर्व प्रधान पट्टी कुर्की दारा सिंह ब्योधन बुर्जुग चौधरी शारिक कुरेशी अलीगंज नत्थू सिंह मौर्य रामनगर बनवारी सिंह पाली रामनगर रमेश चंद्र इकवाल भाई दस्तमपुर और हारुन खान सुरेंद्र सिंह कसुमरा मोरसिंह कसुमरा बुजर्ग आज समाजवादी पार्टी द्वारा ग्राम रामनगर के जैन मंदिर में क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वागत का समारोह किया गया । जिसमें क़रीब 32 सदस्य उपस्थित रहे और सबने ये संकल्प लिया की हरहालत में रामनगर में ब्लाक प्रमुख समाजवादी पार्टी का ही बनेगा। मीटिंग प्रमुख रूप से विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अमर सिंह लोधी, अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, जीराज सिंह पूर्व प्रमुख, इंद्रपाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, उदेश यादव, सतेन्द्र यादव, शारिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा