बरेली – राम नाम अति मीठा :अतुल कृष्ण भारद्वाज।

आँवला – श्री राम भक्त स्व:कल्याण सिंह (बाबू जी) पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० की स्मृति में श्री राम कथा का आयोजन देवचरा बाजार बदायूं रोड बरेली में मानस मर्मज्ञ पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी श्री मुख से किया जा रहा है श्री राम कथा के चतुर्थ दिन में कथा के मुख्य यजमान राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक बिथरी चैनपुर के साथ पूर्व मंत्री विधायक आवंला धर्मपाल सिंह ने व्यासपीठ का पूजन किया राजेश मिश्रा ने पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज का माल्यापर्ण कर स्वागत किया आवंला विधायक धर्मपाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बाबू जी स्व: कल्याण सिंह जी के चित्र पर दिप प्रज्वालित किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा की राम नाम बहुत मीठा होता है आप सभी लोग रोजना राम नाम लिया करो राम नाम लेने से सारे काम अच्छे होते है और उन्होंने भगवान राम जन्म की कथा भी सुनाई और भगवान राम के भजन सुनकर सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो गए कार्यक्रम में धर्मेन्द्र कश्यप सांसद आवंला वीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष भाजपा आवंला हर्ष वर्धन आर्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र भाजपा नेता अनिल शर्मा ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने श्री राम कथा की सपरिवार आरती की एवं आये हुए सभी अथितियों का विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने अंग वस्त्र उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया |

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा