आंवला – सिरौली थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई मीटिंग दिये दिशा निर्देश मोहर्रम की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा ना हो त्योहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने एवं अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शासन व प्रशासन की कड़ी नजर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी आज शाम 5:00 से मुहर्रम त्योहार के मध्य नजर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह व उप जिलाधिकारी एन राम की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग को संबोधित करते हुए एसडीएम आंवला ने कहा कि किसी भी ताजिया की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा ना हो त्योहार पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर शासन व प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी कोई व्यक्ति यह ना समझे कि हम सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर बच जाएंगे इसी क्रम में लोगों की शिकायत पर बिजली विभाग से नीचे तारों को ऊंचा करने नगर पंचायत से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व गर्मी में पीने का पानी की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए थाना अध्यक्ष ने कहा कि त्योहार भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाए किसी भी आपसी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना करें इस मौके पर सभासद चंदन माली विजय बाबू सभासद डॉक्टर शेखू कुंवर पाल ग्राम प्रधान हरदासपुर लल्ला बाबू यादव सिंह चौहान रवि पांडे संत कुमार गुप्ता संदीप गौड़ सभासद अकरम अली आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
