बरेली:जवेदा कॉलेज में सुंदरी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत चुनाव की बैठक सम्पन्न

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वैठक का आयोजन जवेदा इंटर कॉलेज में सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज गंगवार जिला उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए
कार्यकर्ताओं को बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य , जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान को जिताने के लिए एक जुट होकर सभी चुनाव जिताने है जिससे कि विकास की गंगा बहाई जा सके साथ ही कार्यकर्ता से भी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए सुझाव मांगे कार्यकर्ता ने भी अपने अपने सुझाव दिए सुंदरी मंडल प्रभारी ठाकुर राजीव कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष बदायूं ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी का प्रत्याशी होगा और उसे विजयी बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकता से कार्य करेंगे मंडल अध्यक्ष शशी कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही उनका परिवार है और अपने परिवार के सदस्य को जिताने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करना होगा जिससे पार्टी का बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक को भी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बनबाने का कार्य पार्टी करेगी इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जमुना प्रसाद कश्यप , ठाकुर विनय सिंह , वेदपाल मौर्य, मंगलीराम प्रधान ,नरेंद्र गंगवार, विकास गंगवार, ओमकार, विष्णु कुमार, नत्थू लाल , महेश पाल, दिनेश शंखधार, सत्यपाल आदि लोग उपस्थित रहे.