Sunday, 01 November 2026 | 2:28 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - बिजलीघर की इनकमिंग जलने से नगर सहित इलाके की 20 घंटे से आपूर्ति ठप पानी को तरसे लोग

आँवला - सिरौली नगर के बिजली सबस्टेशन पर 12 घंटे के अंतराल में दोनो इनकमिंग जल जाने से नगर सहित पूरे देहात क्षेत्र करीब 20 घंटे से गुप् अंधकार में डूब गया ।विजली न होने से आज पूरे दिन पानी की सप्लाई भी ठप हो गई ।पूरे दिन इस भीषण गर्मी में जहां लोग घरों में अकुला गए वहीं। पानी ना आने से सार्वजनिक नलो
Share:
बरेली - बिजलीघर की इनकमिंग जलने से नगर सहित इलाके की 20 घंटे से आपूर्ति ठप पानी को तरसे लोग

आँवला - सिरौली नगर के बिजली सबस्टेशन पर 12 घंटे के अंतराल में दोनो इनकमिंग जल जाने से नगर सहित पूरे देहात क्षेत्र करीब 20 घंटे से गुप् अंधकार में डूब गया ।विजली न होने से आज पूरे दिन पानी की सप्लाई भी ठप हो गई ।पूरे दिन इस भीषण गर्मी में जहां लोग घरों में अकुला गए वहीं। पानी ना आने से सार्वजनिक नलो पर सुबह से लेकर देर शाम तक लंबी कतार लग गई।सबस्टेशन पर जानकारी प्राप्त करने पर लाइनमैन अनिल पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर इमरजेंसी सहित दो इनकमिंग थी एक में कल बुधवार को आग लग गई ।जिसके बाद इमरजेंसी इनकमिंग चालू कर आपूर्ति बहाल कर दी गई ।वह सही हुईं नहीं दूसरी में आज सुबह 5 बजे आग लग जाने से नगर एवं देहात सारी जगह की आपूर्ति ठप हो गई ।जिसे सही करने आज शाम 6 बजे दिल्ली से मैकेनिकों की टीम आई है सही करने के लिए काम शुरू हो गया और आज रात में आपूर्ति चालू करने की भरपूर कोशिश की जा रही है ।कुल मिलाकर आज भीषण गर्मी में विजली पानी की एक साथ ठप आपूर्ति ने नगरवासियों को हिलाकर रख दिया लोगों में विजली पानी को लेकर भारी गुस्से का माहौल देखा गया ।फिलहाल आज शाम 7 बजे तक सप्लाई शुरू करने के लिए महकमे के लोग जुटे रहे ।