Saturday, 31 October 2026 | 2:55 PM
भारत

बरेली - ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में कोरोना जैसी महामारी के चलते गांव में गंदगी व कीचड़ के लगे अंबार नहीं हो रही सफाई फैल रही हैं संक्रामक बीमारीयां

आँवला - कोरोना को लेकर पूरा देश दहशत में है वहीं रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत केसरपुर में कई जगहों पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। खुली नालियां सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार के आदेश के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधियों पर कोई भी असर नहीं है। ग्राम सभा की हालत तो दूर की बात है जबकि कई जगह
Share:
बरेली  -  ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में कोरोना जैसी महामारी के चलते गांव में गंदगी व कीचड़ के लगे अंबार नहीं हो रही सफाई फैल रही हैं संक्रामक बीमारीयां

आँवला - कोरोना को लेकर पूरा देश दहशत में है वहीं रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत केसरपुर में कई जगहों पर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। खुली नालियां सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रही हैं। सरकार के आदेश के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधियों पर कोई भी असर नहीं है। ग्राम सभा की हालत तो दूर की बात है जबकि कई जगहों पर सड़कों पर घरों का पानी बह रहा है। जिन रास्तों पर लोगों को रोजाना आवागमन होता है, उसी पर पानी लग रहा है। मुख्य मार्ग होने की वजह से मजबूरी में भी लोगों को यहां से गुजरना पड़ रहा है। नाली बुरी तरह जाम है। गांव में सफाईकर्मी के तैनात ना होने की वजह से भी कई जगह की नालियां बजबजा रही है। एक तो घनी आबादी ऊपर से सड़कों पर फैला गंदा पानी लोगों को भयभीत कर रहा है। गांव के पश्चिम मस्जिद के पास सफाई का कार्य नहीं हुआ है।पूरी नाली बन्द हो चुकी हैं जिसका गंदा पानी रोड पर बह रहा है। जबकि मस्जिद पर ग्रामवासी नमाज अदा करने आते है। इस समय कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए नमाज के लिए मस्जिद में पांच ही लोगो की अनुमति है ।कोरोना जैसी महामारी की बात सभी कर रहे हैं लेकिन इससे बचाव कैसे किया जाय इस बात पर अमल नहीं किया जा रहा। गंदगी चारों ओर फैली हुई है लेकिन सफाई के नाम पर कागजों में खानापूर्ति कर कोरम पूरा कर लिया जाता है।कुछ दिन पहले एक टीम ब्लॉक की तरफ से आई नाली की गंदगी बाहर निकाल कर छोड़ दी बो पूरे रोड पर हो गई। गंदगी से परेशान होकर मोहल्ले के एक समाजसेवी नाली को साफ करने लगे ।