बरेली/आंवला – आंवला स्थित कसुमरा में पवित्र मैथे फेयर एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निहाल सिंह लोधी ने बुधवार को दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।समारोह की मुख्य अतिथि साध्वी प्राची दीदी थीं, जिन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भारत को ऐसे नेता मिले हैं जो देश को आगे बढ़ाने और विश्व में इसका नाम ऊंचा करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि देश का मुखिया भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर है।साध्वी प्राची ने देश में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे सामाजिक कार्यों का जिक्र किया, जिन्हें किसी धर्म विशेष द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन पर लगाम लगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि काफी हद तक इन पर नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी ने वह कर दिखाया जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई, जिसके परिणामस्वरूप अब यूपी में दंगे के नाम से लोग डरते हैं।उन्होंने लव जिहाद के मामलों में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई और बुलडोजर की कार्रवाई का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने ऐसी कार्रवाई बताया जिसे इनकी नस्लें हमेशा याद रखेंगी। साध्वी प्राची ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि वे अपनी और हिंदू समाज की रक्षा कर सकें।समाजसेवी निहाल सिंह लोधी द्वारा आंवला क्षेत्र में आंवला की जनता को रोजगार देने के लिए दो प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी चल रही है जिससे वाला क्षेत्र की हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं किए जा रहे जैविक खेती के प्रयासों की भी साध्वी प्राची ने सराहना की। उन्होंने इसे समाज में एक अनोखी पहल बताया, जिससे लोगों को रासायनिक उत्पादों के बजाय जैविक विकल्प मिल रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।इस अवसर पर सैकड़ों किसानों को सम्मानित किया गया। यह समाजसेवी निहाल सिंह लोधी द्वारा किया गया पहला सामाजिक कार्य नहीं है।जिसमें वह लगभग 1 लाख अधिक पेड़ों को बांट चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी प्राची दीदी के अलावा कंपनी के सीएमडी निहाल सिंह लोधी, गिरिराज नंदन गुप्ता,वेद प्रकाश यादव,सरनाम सिंह यादव,ओम पाल सिंह,माधव पाराशरी, मीना मौर्य, उषा सतीजा , राहुल शर्मा, मनोज श्रोत्रिय, मनोज मौर्य, श्रीपाल लोधी, दुर्गेश सक्सेना, व उनकी पूरी टीम के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद अनुरागी किया गया।
रिपोर्टर परशुराम वर्मा
