बरेली – प्रतापगढ़ में नाई कम्यूनिटी ऑर्गनाइज़ेशन आफ इंडिया की बैठक अजय शर्मा की उपस्थिति में हुई सम्पन्न।

कल दिन शनिवार को लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ मे नाई कम्यूनिटी ऑर्गनाइज़ेशन आफ इंडिया के तत्वाधान मे विहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस बैठक मे मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय सर्वजन विकास पार्टी एवं श्री उमाशंकर शर्मा तहसील अध्यक्ष लालगंज (एमसीईए) रहे और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी विचारधारा पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया है मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था। जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने २६ महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। प्रकाश डाला और सभा का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लवकुश शर्मा ने किए इस कार्यक्रम मे दिनेश कुमार दानी राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव सीताराम शर्मा राष्ट्रीय सचिव सूर्यपाल शर्मा राष्ट्रीय सचिव डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय सचिव राजन शर्मा विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट शेर बहादुर शर्मा आदि।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा