बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में 28 दिन बीत जाने के बाद भी दबंगों पर कोई नहीं हुई कार्रवाई।

आंवला – 06 अगस्त 2025 को तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर में खेत पर गये युवक को घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल भी हुआ था। जिसमें पीड़ित के साथ गाली-गलौज मारपीट का विडिओ की सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित ने थाना सिरौली पुलिस से भी। शिकायत की थी । जिसमें बताया गया था , कि थाना सिरौली के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर निवासी रामेश्वर ने पुलिस को बताया था । कि बीते 06 अगस्त 2025 की सुबह में अपने पुत्र भानु प्रताप के साथ अपने खेत पर गया था। वहां गांव के ही दवगं पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे आरोप था कि गांव कें ही दवगं प्रवृत्ती के लोगों ने मुझे व मेरे पुत्र को खेत पर घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसने किसी तरह से वहां से भाग कर जान बचाई थी। बताया गया था। विपक्षियों से पहले से नाली का विवाद चल रहा था । इसी के चलते रंजिश मानते थे। इससे पहले भी दो बार उक्त लोग झगड़ा कर चुके थे । पीड़ित ने बताया था कि जान माल का खतरा होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी । जिस पर पीड़ित परिवार ने दवगों पर कोई कार्रवाई न होने पर उच्च अधिकारियों को भी दो बार सिकायती पत्र दिया है। लेकिन घटना के 28 दिन बीत जाने के बाद दवगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और खुलेआम गांव में घुम रहे है जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। वहीं गाली गलौज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा